चंडीगढ़: जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की शनिवार को जारी मतगणना में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार मोहिंदर भगत अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार सुरिंदर कौर से 23,000 से ज्यादा मतों से आगे हैं।

पंजाब में सत्तारूढ़ दल ‘आप’ के नेता भगत सुबह आठ बजे यहां लायलपुर खालसा महिला कॉलेज में शुरू हुई मतगणना के आठ दौर के बाद 23,240 मतों से आगे हैं। कुल 13 दौर की मतगणना होनी है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version