मुंबई। लोकप्रिय क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ अपने 18वें सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। शो के ग्रैंड प्रीमियर में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे नजर आएंगे। होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ आमिर खान, प्रीति जिंटा और सनी देओल ओपनिंग एपिसोड में शामिल होंगे। इस सीजन में सनी देओल पहली बार KBC की हॉट सीट पर दिखाई देंगे। वहीं आमिर खान और प्रीति जिंटा भी शो के खास प्रीमियर एपिसोड का हिस्सा बनेंगे। सितारों की मौजूदगी से शो का पहला एपिसोड खास होने की उम्मीद है।

कौन बनेगा करोड़पति 18 की थीम ‘सोचना पड़ेगा’ रखी गई है। यह थीम व्यावहारिक ज्ञान, तेज सोच और बौद्धिक क्षमता को केंद्र में रखती है। शो के नए प्रोमो में आमिर खान और अमिताभ बच्चन के बीच इसी थीम को लेकर मजेदार बातचीत देखने को मिलती है। प्रोमो में आमिर खान अमिताभ बच्चन से पूछते हैं कि उन्होंने अपने प्रोमो में ‘सोचना पड़ेगा’ कहा है, तो आखिर क्या सोचना पड़ेगा। इस पर अमिताभ बच्चन अपने अंदाज में जवाब देते हैं कि इस बार सब कुछ इतना आसान नहीं होने वाला, क्योंकि वास्तव में सोचना पड़ेगा। आमिर भी उनकी बात पर सहमति जताते हुए कहते हैं, ‘सोचना पड़ेगा, सर, वाकई सोचना पड़ेगा।’ दोनों सितारों की यह मजेदार बातचीत दर्शकों का ध्यान खींच रही है।

वहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का ध्यान शो से ज्यादा आमिर की पर्सनल लाफ पर गया। यूजर्स ने एक्टर से उनकी चोथी शादी के बारे में पूछा। एक ने लिखा कि क्या वो केबीसी में अपनी शादी की चर्चा करने आए हैं। एक ने लिखा कि बच्चन साहब, आमिर से पूछिए कि वो चौथी शादी कब रहे हैं। अन्य ने लिखा कि लगता है ये यहां अपनी चौथी शादी के बारे में सोचने आए हैं।

10 अगस्त से शुरू होगा नया सीजन : कौन बनेगा करोड़पति 18 का प्रसारण 10 अगस्त, सोमवार रात 9 बजे से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर शुरू होगा। दर्शक इसे सोनी लिव पर भी देख सकेंगे। नए सीजन में अमिताभ बच्चन की मेजबानी और बॉलीवुड सितारों की खास मौजूदगी को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version