
मुंबई। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की दूसरी प्री-वेडिंग पार्टी 29 से 31 मई तक हुई। फ्रÞांस में हुई इस क्रूज पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इनमें बॉलीवुड सेलेब्स को अपन-अपने अंदाज में पार्टी को एन्जॉय करते देखा जा सकता है।



अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी में पहुंचीं एक्ट्रेस सारा अली खान समय निकालकर घूमने निकल गईं। उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वे दोस्तों के साथ कान्स के ट्रेवी फाउंटेन के सामने पोज दे रही हैं। सारा को इस तस्वीर में कैजुअल लुक में देखा जा सकता है। वे अपनी फ्रेंड्स के साथ धूप के मजे ले रही हैं।
रणवीर सिंह ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की क्रूज पार्टी को खूब एन्जॉय किया। कम से कम उनकी वायरल तस्वीर तो यही इशारा कर रही है। तस्वीर में उन्हें क्रूज पर एक मेहमान के साथ पोज देते देखा जा सकता है। रणवीर ने इस तस्वीर में ब्लैक कोट और हैट पहना हुआ है और उनकी आंखों पर सनग्लासेस हैं। उनकी दाढ़ी बढ़ी हुई है और वे मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं।
जाने-माने सिंगर गुरु रंधावा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे समुद्र के बीच क्रूज पर पोज दे रहे हैं। साथ ही अंबानी की पार्टी में शामिल हुए दूसरे क्रूज की झलक भी दिखा रहे हैं। गुरु ने कैप्शन में लिखा कि लेवल सबके निकलेंगे, लेवल सबके निकलेंगे। हालांकि, बाद में उन्होंने यह वीडियो डिलीट कर दिया। यह वीडियो फ्रांस के कान्स शहर का है, जिसेव अंबानी की पार्टी के एक लोकेशन के तौर पर चुना गया था।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की पहली प्री-वेडिंग पार्टी गुजरात के जामनगर में हुई थी, जिसमें इंटरनेशनल सिंगर रिहाना ने परफॉर्म किया था। मनोरंजन जगत से जुड़ी लगभग हर हस्ती इस समारोह में पहुंची थी। कपल की शादी इसी साल 12 जुलाई को मुंबई में होगी।

