
रांची : नगर की प्रसिद्ध धार्मिक और सामाजिक संस्था श्री हनुमान मंडल का 46वां वार्षिकोत्सव 21 अप्रैल को प्रातः 7 बजे से रात 9 बजे तक अपर बाजार के अग्रसेन भवन में बड़े ही धूमधाम से मनाया जायेगा।



संस्था के अध्यक्ष सज्जन पाडिया ने बताया कि महोत्सव के सफल आयोजन के लिए एक कमिटी का गठन किया गया है जिसके कार्यक्रम संयोजक प्रकाश धेलिया हैं।
वहीं, मंत्री श्रवण अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर बालाजी महाराज सहित पंच देवता का दरबार लगाकर उनका अनुपम भव्य श्रृंगार कर छप्पन भोग लगाया जाएगा।
कोषाध्यक्ष शिव भावसिंहका ने बताया कि सुंदरकांड पाठ का कार्ड और सवामनी भोग लगाने के इच्छुक भक्त पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं ।
प्रचार मंत्री निर्मल बुधिया ने बताया कि प्रख्यात सुंदरकांड पाठ वाचक सुरेश बजाज सुंदरकांड पाठ का रसास्वादन करायेंगे।
मंडल के सदस्यों ने धर्मप्रेमी जनता से आग्रह किया है कि समस्त कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य के भागी बनें।
यह जानकारी कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी निर्मल बुधिया ने दी।

