Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पोखरण में एंटी टैंक मिसाइल का टेस्ट सफल, अडानी डिफेंस ने दिखाई ताकत

    November 21, 2026

    निशांत को मोदी ने लगाया गले ,कहा-नीतीश की नीतियों पर आगे बढ़ रही सम्राट सरकार

    November 21, 2026

    बिहार में अब घोटालों की जगह निवेश की होती है चर्चा, मोदी ने विपक्ष पर बोला हमला  

    November 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पोखरण में एंटी टैंक मिसाइल का टेस्ट सफल, अडानी डिफेंस ने दिखाई ताकत
    • निशांत को मोदी ने लगाया गले ,कहा-नीतीश की नीतियों पर आगे बढ़ रही सम्राट सरकार
    • बिहार में अब घोटालों की जगह निवेश की होती है चर्चा, मोदी ने विपक्ष पर बोला हमला  
    • पीएम मोदी और नीतीश कुमार की मुलाकात में दिखी गर्मजोशी, गले मिलकर किया अभिवादन
    • प्रधानमंत्री मोदी ने किया ‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन, उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन होगा सुगम
    • ‘अंतिम प्रणाम मां…’ मां सावित्री देवी को अंतिम विदाई देते हुए भावुक हुए सीएम योगी, सोशल मीडिया पर साझा किया मार्मिक संदेश
    • पीएम मोदी आज बिहार को देंगे 34470 करोड़ का तोहफा, नीतीश सेतु समेत कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
    • बांका-सिवान में लगेंगे परमाणु बिजली संयंत्र
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » पीएम मोदी आज बिहार को देंगे 34470 करोड़ का तोहफा, नीतीश सेतु समेत कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
    Bihar

    पीएम मोदी आज बिहार को देंगे 34470 करोड़ का तोहफा, नीतीश सेतु समेत कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

    News MaatiBy News MaatiNovember 21, 2026Updated:November 21, 2026No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बिहार का दौरा करेंगे। वे वैशाली में नीतीश सेतु का दौरा करेंगे और जिले लगभग 34,470 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। बिहार के नेताओं ने उनका स्वागत किया है और कहा कि पीएम मोदी का आगमन सभी बिहारवासियों के लिए अपार हर्ष, गर्व और गौरव का विषय है।

    मोदी का स्वागत करने नीतीश जाएंगे एयरपोर्ट
    जदयू सांसद और कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा का बयान कहा प्रधानमंत्री जी का स्वागत है, ये सेतु आर्थिक और आवागमन के लिए आधार बनेगा। सजंय झा ने कहा कि गंगा पार चार सेतु बने है। राजेन्द्र सेतु, गांधी सेतु, जे पी सेतु और अब नीतीश सेतु। सजंय झा ने विपक्ष के सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री देश के हैं और बिहार देश में है इसलिए कहीं भी जा सकते है। विपक्ष सिर्फ अपनी उपलब्धि बताए। इस पुल का नाम सम्राट चौधरी और प्रधानमंत्री जी के कारण नीतीश सेतु हुआ है। इसके लिए पूरे बिहार के द्वारा उनको धन्यवाद है।बिहार के लोगो के लिए सम्मान की बात है। सजंय झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए पूर्व सीएम नीतीश कुमार स्वयं एयरपोर्ट जायेगे।।

    पीएम मोदी ने किया नीतीश सेतु नामकरण: ललन सिंह
    केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा, ‘नीतीश सेतु का नामकरण प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। उसका उद्घाटन करेंगे, बिहार और देश को समर्पित करेंगे। यह ब्रिज उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने के लिए एक लाइफ लाइन के रूप में है।’

    बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “बिहार की पावन धरती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन। आपका आगमन बिहार के विकास, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करता है।” बिहार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लिखा, “ज्ञान, गौरव, संस्कृति और लोकतंत्र की जननी वैशाली की पावन धरा आज एक ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनने जा रही है। यह वही पुण्यभूमि है, जिसने विश्व को लोकतंत्र की गौरवशाली परंपरा का संदेश दिया। इसी ऐतिहासिक धरती पर प्रधानमंत्री मोदी का आगमन हम सभी बिहारवासियों के लिए अपार हर्ष, गर्व और गौरव का विषय है।”

    उन्होंने आगे लिखा, “बिहार की माटी, यहां की संस्कृति और करोड़ों बिहारवासियों की ओर से आपका हृदय की गहराइयों से हार्दिक स्वागत और अभिनंदन। वैशाली की धरती से विकसित बिहार और विकसित भारत का संकल्प और भी सशक्त हो।” बिहार भाजपा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “पुण्यभूमि बिहार में प्रधानमंत्री मोदी का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन। आज 21 नवंबर को जन्दाहा-राजापाकर औद्योगिक क्षेत्र (जाफरपट्टी) में प्रधानमंत्री जी के कर-कमलों द्वारा विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ होगा। आइए, अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनें।”

    JDU ने भी किया पीएम मोदी का बिहार में स्वागत
    जदयू ने पोस्ट में लिखा, ‘उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के विकास को जोड़ने वाली ऐतिहासिक कड़ी ‘नीतीश सेतु’ के उद्घाटन के पावन अवसर पर बिहार की धरती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक अभिनंदन और आत्मीय स्वागत।’ तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी दोपहर लगभग 1.15 बजे वैशाली जिले में नीतीश सेतु का दौरा करेंगे। इसके बाद, दोपहर लगभग 2 बजे वे वैशाली में लगभग 34,470 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे और कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इस अवसर पर वे जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।
    इन परियोजनाओं में सड़क संपर्क, ऊर्जा, शहरी बुनियादी ढांचा, जल संसाधन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, परिवहन और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं। इनका उद्देश्य पूरे राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और सार्वजनिक सेवाओं में सुधार करना है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    निशांत को मोदी ने लगाया गले ,कहा-नीतीश की नीतियों पर आगे बढ़ रही सम्राट सरकार

    November 21, 2026

    बिहार में अब घोटालों की जगह निवेश की होती है चर्चा, मोदी ने विपक्ष पर बोला हमला  

    November 21, 2026

    बांका-सिवान में लगेंगे परमाणु बिजली संयंत्र

    November 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,453

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,160

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025989

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026856
    Don't Miss
    India

    पोखरण में एंटी टैंक मिसाइल का टेस्ट सफल, अडानी डिफेंस ने दिखाई ताकत

    By News MaatiNovember 21, 20269

    नई दिल्‍ली । अडानी समूह ने डिफेंस प्रोडक्‍शन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और कैपिटल मार्केट…

    निशांत को मोदी ने लगाया गले ,कहा-नीतीश की नीतियों पर आगे बढ़ रही सम्राट सरकार

    November 21, 2026

    बिहार में अब घोटालों की जगह निवेश की होती है चर्चा, मोदी ने विपक्ष पर बोला हमला  

    November 21, 2026

    पीएम मोदी और नीतीश कुमार की मुलाकात में दिखी गर्मजोशी, गले मिलकर किया अभिवादन

    November 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    पोखरण में एंटी टैंक मिसाइल का टेस्ट सफल, अडानी डिफेंस ने दिखाई ताकत

    November 21, 2026

    निशांत को मोदी ने लगाया गले ,कहा-नीतीश की नीतियों पर आगे बढ़ रही सम्राट सरकार

    November 21, 2026

    बिहार में अब घोटालों की जगह निवेश की होती है चर्चा, मोदी ने विपक्ष पर बोला हमला  

    November 21, 2026

    पीएम मोदी और नीतीश कुमार की मुलाकात में दिखी गर्मजोशी, गले मिलकर किया अभिवादन

    November 21, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.