Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सीतामढ़ी के बाजपट्टी प्रखंड प्रमुख के ठिकानों से 30 लाख कैश जब्त, मुजफ्फरपुर में चार करोड़ की जमीन

    November 19, 2026

    शेयर बाजार ने फिर से पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स 990 अंक उछला और निवेशकों ने 4.36 लाख करोड़ कमाया

    November 19, 2026

    समुद्र से आसमान तक भारत-जापान की साझेदारी, रक्षा तकनीक में भी साथ आएंगे दोनों देश

    November 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीतामढ़ी के बाजपट्टी प्रखंड प्रमुख के ठिकानों से 30 लाख कैश जब्त, मुजफ्फरपुर में चार करोड़ की जमीन
    • शेयर बाजार ने फिर से पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स 990 अंक उछला और निवेशकों ने 4.36 लाख करोड़ कमाया
    • समुद्र से आसमान तक भारत-जापान की साझेदारी, रक्षा तकनीक में भी साथ आएंगे दोनों देश
    • UGC नेट की डेटशीट जारी, 14 से 21 दिसंबर तक होगी परीक्षा
    • सोनपुर और भागलपुर में बनेंगे एयरपोर्ट, बिहार को सबसे तेज औद्योगीकरण वाला राज्य बनाना लक्ष्य : सम्राट चौधरी
    • पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति बढ़ेगी, रूस, चीन और अमेरिका ने जारी किया घोषणा पत्र
    • कोयला कंपनी ऋत्विक के गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी
    • पलामू में महिला की चाकू से गोदकर हत्या, युवक हिरासत में
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » सोनपुर और भागलपुर में बनेंगे एयरपोर्ट, बिहार को सबसे तेज औद्योगीकरण वाला राज्य बनाना लक्ष्य : सम्राट चौधरी
    Blog

    सोनपुर और भागलपुर में बनेंगे एयरपोर्ट, बिहार को सबसे तेज औद्योगीकरण वाला राज्य बनाना लक्ष्य : सम्राट चौधरी

    News MaatiBy News MaatiNovember 19, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य बिहार को देश का सबसे तेज औद्योगीकरण करने वाला राज्य बनाना है। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक सीधी पहुंच बनाकर प्रदेश को निर्यात का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा। गुरुवार को राजधानी पटना के होटल ताज सिटी सेंटर में उद्योग विभाग द्वारा आयोजित राज्य-स्तरीय कार्यशाला ‘लेवरेजिंग एफटीएज-आउटरीच प्रोग्राम’ का उद्घाटन करते हुए उन्होंने ये बातें कहीं।

    इस मौके पर मुख्यमंत्री ने एफटीए कार्ययोजना, निर्यातक पुस्तिका और एफएक्यू पुस्तिका का विमोचन किया। उनकी उपस्थिति में बिहार राज्य विपणन प्राधिकरण व आईआईएम बोधगया तथा गुड्स कैपिटल एवं एमएसएमई के बीच महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर भी किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से बिहार की अर्थव्यवस्था दोहरे अंकों में विकास कर रही है और राज्य का बजट छह हजार करोड़ से बढ़कर तीन लाख 47 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। अब बुनियादी ढांचे के बाद औद्योगिक विकास पर जोर है।

    व्यापारिक लागत कम करने के लिए गंगा सहित अन्य नदियों में जल परिवहन विकसित किया जाएगा, जिसकी शुरुआत वीरपुर और वाल्मीकिनगर से करने की योजना है। इसके अलावा रक्सौल से हल्दिया तक ग्रीनफील्ड सड़क बनेगी, जो सात-आठ जिलों को जोड़ेगी।

    अंतरराष्ट्रीय संपर्क बढ़ाने के लिए सोनपुर और भागलपुर के आसपास दो बड़े एयरपोर्ट विकसित करने के साथ-साथ वाल्मीकिनगर, बेगूसराय, रक्सौल, मुजफ्फरपुर, सहरसा, गोपालगंज, फारबिसगंज व किशनगंज में भी हवाई अड्डों का विकास किया जा रहा है।

    मखाना, लीची और मक्का की होगी वैश्विक ब्रांडिंग : सम्राट ने कहा कि देश के कुल मखाना उत्पादन में बिहार की हिस्सेदारी करीब 80 प्रतिशत है और हाल ही में 40 टन मखाना ऑस्ट्रेलिया भेजा गया है। मखाना के साथ लीची और एथनाल उत्पादन में काम आने वाले मक्का की बेहतर पैकेजिंग व ब्रांडिंग कर वैश्विक बाजार में उतारा जाएगा।

    उन्होंने 31 देशों में मौजूद बिहार चैप्टर के सहयोग से मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) का लाभ उठाने पर बल दिया। साथ ही, सभी जिलाधिकारियों व पुलिस अधीक्षकों को हर महीने उद्यमियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने और ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट’ को बढ़ावा देने का निर्देश दिया।

    12 सैटेलाइट टाउनशिप और ड्राई पोर्ट से बढ़ेगी सुविधा
    मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में ड्राई पोर्ट की संख्या बढ़ाने के लिए केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से आग्रह किया गया है। उद्योगों को बेहतर लाजिस्टिक सुविधा देने के लिए प्रदेश में 12 सैटेलाइट टाउनशिप विकसित किए जा रहे हैं।

    उन्होंने उद्योग जगत से एक प्रभावी सिंगल विंडो व्यवस्था विकसित करने का भी आग्रह किया, ताकि उद्यमियों को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं मिल सकें।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    सीतामढ़ी के बाजपट्टी प्रखंड प्रमुख के ठिकानों से 30 लाख कैश जब्त, मुजफ्फरपुर में चार करोड़ की जमीन

    November 19, 2026

    शेयर बाजार ने फिर से पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स 990 अंक उछला और निवेशकों ने 4.36 लाख करोड़ कमाया

    November 19, 2026

    समुद्र से आसमान तक भारत-जापान की साझेदारी, रक्षा तकनीक में भी साथ आएंगे दोनों देश

    November 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,451

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,159

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025989

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026855
    Don't Miss
    Blog

    सीतामढ़ी के बाजपट्टी प्रखंड प्रमुख के ठिकानों से 30 लाख कैश जब्त, मुजफ्फरपुर में चार करोड़ की जमीन

    By News MaatiNovember 19, 20260

    पटना। सीतामढ़ी के बाजपट्टी प्रखंड प्रमुख मोहम्मद अफजल आलम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आय…

    शेयर बाजार ने फिर से पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स 990 अंक उछला और निवेशकों ने 4.36 लाख करोड़ कमाया

    November 19, 2026

    समुद्र से आसमान तक भारत-जापान की साझेदारी, रक्षा तकनीक में भी साथ आएंगे दोनों देश

    November 19, 2026

    UGC नेट की डेटशीट जारी, 14 से 21 दिसंबर तक होगी परीक्षा

    November 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    सीतामढ़ी के बाजपट्टी प्रखंड प्रमुख के ठिकानों से 30 लाख कैश जब्त, मुजफ्फरपुर में चार करोड़ की जमीन

    November 19, 2026

    शेयर बाजार ने फिर से पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स 990 अंक उछला और निवेशकों ने 4.36 लाख करोड़ कमाया

    November 19, 2026

    समुद्र से आसमान तक भारत-जापान की साझेदारी, रक्षा तकनीक में भी साथ आएंगे दोनों देश

    November 19, 2026

    UGC नेट की डेटशीट जारी, 14 से 21 दिसंबर तक होगी परीक्षा

    November 19, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.