Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के नाम पर छिड़ा संग्राम, आदिवासी छात्र सड़क पर उतरे

    November 6, 2026

    16 फरवरी से शुरू होंगी सीबीएसई 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं

    November 6, 2026

    औरंगाबाद-पटना का सफर होगा आसान: NH-139 पर बनेंगे 3 ग्रीनफील्ड बाईपास

    November 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रांची में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के नाम पर छिड़ा संग्राम, आदिवासी छात्र सड़क पर उतरे
    • 16 फरवरी से शुरू होंगी सीबीएसई 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं
    • औरंगाबाद-पटना का सफर होगा आसान: NH-139 पर बनेंगे 3 ग्रीनफील्ड बाईपास
    • धनतेरस पर झारखंड में 2200-2300 करोड़ का हुआ कारोबार
    • पलामू : 10 लाख का इनामी नक्सली गोदराई मुंबई में गिरफ्तार
    • बिहार के 2 नवनिर्वाचित MLC की सदस्यता पर लटकी तलवार, यारी पड़ी भारी
    • बेंगलुरु : सात लोगों की हत्या के आरोप में कैब ड्राइवर गिरफ्तार, आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया
    • OBC क्रीमीलेयर सिर्फ माता-पिता के वेतन से तय नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की संशोधन याचिका को किया खारिज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » रांची में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के नाम पर छिड़ा संग्राम, आदिवासी छात्र सड़क पर उतरे
    Blog

    रांची में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के नाम पर छिड़ा संग्राम, आदिवासी छात्र सड़क पर उतरे

    News MaatiBy News MaatiNovember 6, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची । रांची के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के नाम को लेकर विवाद गहरा गया है। झारखंड सरकार के कैबिनेट ने करीब डेढ़ साल पहले विश्वविद्यालय का नाम बदलकर शहीद वीर बुधु भगत विश्वविद्यालय करने का फैसला किया था। यह फैसला अब तक लागू नहीं हुआ है। इससे नाराज आदिवासी छात्रों और विभिन्न संगठनों ने लगातार दूसरे दिन सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के पास की सड़क पर आग लगाकर और बांस-बल्ली से घेराबंदी कर विरोध जताया।

    इस विवाद की शुरुआत गुरुवार को हुई। पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के नेतृत्व में छात्र अधिकार मोर्चा, आदिवासी छात्र संघ और सरना समिति के सदस्य विश्वविद्यालय पहुंचे। उन्होंने मुख्य गेट पर लाल रंग से ‘शहीद वीर बुधु भगत विश्वविद्यालय’ लिख दिया। इस दौरान संगठनों ने नारेबाजी भी की। उन्होंने सरकार से कैबिनेट के फैसले को जल्द लागू करने की मांग की। गुरुवार देर रात किसी ने गेट पर लिखा गया नया नाम मिटा दिया। शुक्रवार को इसकी जानकारी मिलने के बाद आदिवासी छात्र संगठनों में नाराजगी फैल गई। शुक्रवार को बड़ी संख्या में छात्र और संगठन के सदस्य विरोध जताने पहुंचे।

    उन्होंने गेट के सामने टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया। इससे आसपास की सड़कों पर आवागमन प्रभावित हुआ।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वीर बुधु भगत झारखंड के महान स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने 1831-32 के कोल विद्रोह का नेतृत्व किया था। वे आदिवासी समाज के गौरव और संघर्ष के प्रतीक हैं। उनके नाम पर विश्वविद्यालय का नाम रखने का फैसला सरकार कर चुकी है, लेकिन अब तक लागू नहीं हुआ है। ऊपर से गेट पर लिखा गया नाम भी मिटा दिया गया। इसे वे शहीद का अपमान मानते हैं। संगठनों ने दोषियों की पहचान कर कार्रवाई करने और विश्वविद्यालय परिसर में वीर बुधु भगत की प्रतिमा लगाने की मांग की।झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि कैबिनेट के फैसले को लागू नहीं करना प्रशासनिक देरी है। यह झारखंड के शहीदों के सम्मान से जुड़ा मामला है। सरकार को इस पर जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय पहले रांची कॉलेज के नाम से जाना जाता था। वर्ष 2017 में तत्कालीन रघुवर दास सरकार ने इसे अपग्रेड कर विश्वविद्यालय का दर्जा दिया था।इसके बाद इसका नाम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय रखा गया। 8 मई 2025 को हेमंत सोरेन सरकार की कैबिनेट ने इसका नाम बदलकर शहीद वीर बुधु भगत विश्वविद्यालय करने का फैसला लिया था। लेकिन अब तक विश्वविद्यालय पुराने नाम से ही चल रहा है। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन का आधिकारिक पक्ष अब तक सामने नहीं आया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    16 फरवरी से शुरू होंगी सीबीएसई 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं

    November 6, 2026

    औरंगाबाद-पटना का सफर होगा आसान: NH-139 पर बनेंगे 3 ग्रीनफील्ड बाईपास

    November 6, 2026

    धनतेरस पर झारखंड में 2200-2300 करोड़ का हुआ कारोबार

    November 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,447

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,152

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025989

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026853
    Don't Miss
    Blog

    रांची में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के नाम पर छिड़ा संग्राम, आदिवासी छात्र सड़क पर उतरे

    By News MaatiNovember 6, 20267

    रांची । रांची के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के नाम को लेकर विवाद…

    16 फरवरी से शुरू होंगी सीबीएसई 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं

    November 6, 2026

    औरंगाबाद-पटना का सफर होगा आसान: NH-139 पर बनेंगे 3 ग्रीनफील्ड बाईपास

    November 6, 2026

    धनतेरस पर झारखंड में 2200-2300 करोड़ का हुआ कारोबार

    November 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    रांची में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के नाम पर छिड़ा संग्राम, आदिवासी छात्र सड़क पर उतरे

    November 6, 2026

    16 फरवरी से शुरू होंगी सीबीएसई 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं

    November 6, 2026

    औरंगाबाद-पटना का सफर होगा आसान: NH-139 पर बनेंगे 3 ग्रीनफील्ड बाईपास

    November 6, 2026

    धनतेरस पर झारखंड में 2200-2300 करोड़ का हुआ कारोबार

    November 6, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.