
पटना। बिहार विधान परिषद के लिए नव निर्वाचित आठ सदस्यों में दो की सदस्यता शपथ ग्रहण से पहले ही विवादों है। इसमें तिरहुत स्नातक सीट से विजयी रहे बंशीधर ब्रजवासी एवं सारण शिक्षक सीट जीते राहुल राज हैं। दोनों के विरुद्ध आरोप है कि भारत निर्वाचन आयोग से निर्वाचन का प्रमाण पत्र लेने के चार दिन के अंदर दो निर्दलीय सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इसके फोटो एवं वीडियो प्रसारित हो रहे हैं।



यही नहीं, एक्स पोस्ट के स्क्रीनशॉट भी प्रमाण के तौर पर प्रस्तुत किए जा रहे हैं। साथ ही भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में सम्मिलित होने के प्रकरण भी तूल दिया जा रहा है। मुख्य विपक्षी दल राजद के अतिरिक्त जन सुराज पार्टी की ओर दो शिकायत विधान परिषद के सभापति के समक्ष की गई है। कई वकीलों ने भी शिकायत की है। सभापति से शिकायतकर्ताओं ने शपथ नहीं दिलाने का अनुरोध भी किया है।
विदित हो कि 16 नवंबर को वर्तमान सदस्यों का कार्यकाल पूर्ण हो रहा है। इसके उपरांत आठ नव निर्वाचित सदस्यों को 17 या 18 नवंबर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। हालांकि, अभी अंतिम रूप से शपथ ग्रहण की तिथि निर्धारित नहीं हुआ है।

