
रांची। सरकार ने डाॅ. दिपेंद्र कुमार सिन्हा को राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के प्रभारी निदेशक पद पर छह माह का सेवा विस्तार दिया है। उन्हें यह सेवा विस्तार सेवानिवृत्ति संबंधित निर्धारित उम्र सीमा संबंधित प्रविधान को शिथिल करते हुए कैबिनेट के निर्णय की प्रत्याशा में दिया गया है।



स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की स्वीकृति के बाद सोमवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। डाॅ. सिन्हा 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो गए थे। राज्य सरकार ने उनकी वार्धक्य सेवानिवृत्ति की तिथि के बाद जनहित का हवाला देते हुए एक नवंबर 2026 की तिथि से छह माह अर्थात 30 अप्रैल 2027 तक अथवा अगले आदेश तक (जो पहले हो) तक के लिए सेवा विस्तार दिया है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि डाॅ. सिन्हा के सेवा अवधि विस्तार के वेतन एवं भत्तों पर होने वाला व्यय संस्थान के स्वीकृत बजट उपबंध से वहन किया जाएगा। बताते चलें कि इससे पहले रिम्स में प्राध्यापक, सर्जरी के पद पर कार्यरत डाॅ. सिन्हा को 25 जून 2026 को अगले आदेश तक के लिए निदेशक, रिम्स का प्रभार सौंपा गया था

