Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    तीरंदाजी में झारखंड की बसंती महतो ने जीता गोल्ड

    October 22, 2026

    रांची के मेदांता और पारस अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट को मंजूरी, रिम्स में शीघ्र

    October 22, 2026

    करमटोली से मदरा मुंडा चौक तक सड़क का होगा कायाकल्प, टेंडर जारी

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तीरंदाजी में झारखंड की बसंती महतो ने जीता गोल्ड
    • रांची के मेदांता और पारस अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट को मंजूरी, रिम्स में शीघ्र
    • करमटोली से मदरा मुंडा चौक तक सड़क का होगा कायाकल्प, टेंडर जारी
    • जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष खियांग्ते ने दागी एजेंसी को बिना टेंडर दिया काम, ओएमआर शीट में हेराफेरी कर करोड़ों रुपये की वसूली
    • राहुल गांधी पार्ट टाइम पॉलिटिशियन और फुल टाइम ट्रैवलर : शिवराज सिंह चौहान
    • रिम्स से हटेंगे 400 होमगार्ड जवान, पूर्व सैनिक संभालेंगे कमान
    • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कल आएंगे रांची, झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में होंगे शामिल
    • बिहार में नकारात्मक और भ्रामक खबरों पर होगा ‘क्विक एक्शन’,सम्राट चौधरी ने जन-संपर्क विभाग को दिए सख्त निर्देश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » तीरंदाजी में झारखंड की बसंती महतो ने जीता गोल्ड
    Blog

    तीरंदाजी में झारखंड की बसंती महतो ने जीता गोल्ड

    News MaatiBy News MaatiOctober 22, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में गुरुवार को खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। झारखंड पुलिस की मेजबानी में रांची में आयोजित प्रतियोगिता में पहले ही दिन सीआईएसएफ की बासंती महतो ने रिकर्व महिला वर्ग के 70 मीटर के दोनों चरणों में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, उत्तर प्रदेश पुलिस की दीपिका पांडे ने इंडियन राउंड महिला वर्ग में समग्र परिणाम के आधार पर स्वर्ण पदक हासिल किया।

    वहीं, पुरुष रिकर्व वर्ग में आईटीबीपी के मुकेश बोरो ने 337 अंक के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता के दौरान रिकर्व महिला, रिकर्व पुरुष और इंडियन राउंड महिला वर्ग की स्पधार्एं आयोजित की गईं। इनमें देश के विभिन्न राज्यों की पुलिस और केंद्रीय पुलिस संगठनों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों के बीच पदकों के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिला, कई स्पधार्ओं में एक-एक अंक के अंतर से पदकों का फैसला हुआ। रिकर्व महिला वर्ग में सीआईएसएफ की बासंती महतो ने शानदार निशानेबाजी करते हुए पहला स्थान हासिल किया। 70 मीटर के प्रथम चरण में उन्होंने 334 अंक अर्जित कर स्वर्ण पदक जीता। असम राइफल्स की प्रमिला दैमरी 329 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि आईटीबीपी की सोनाली बसुमतारी ने 322 अंक हासिल कर कांस्य पदक जीता।

    इसीप्रकार, 70 मीटर के दूसरे चरण में भी बासंती महतो का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। उन्होंने 330 अंक हासिल कर फिर से पहला स्थान प्राप्त किया। असम राइफल्स की प्रमिला दैमरी 327 अंकों के साथ दूसरे और बीएसएफ की अमीषा चौरसिया 324 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, पुरुष रिकर्व वर्ग के 70 मीटर के प्रथम चरण में असम राइफल्स के अकोइजाम अमरजीत, बीएसएफ के चमन सिंह और आईटीबीपी के नीरज के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। तीनों खिलाड़ियों ने 332-332 अंक हासिल किए। अंकों की बराबरी के बाद टाई-ब्रेकिंग मानदंडों के आधार पर असम राइफल्स के अमरजीत को स्वर्ण पदक मिला। बीएसएफ के चमन सिंह ने रजत और आइटीबीपी के नीरज ने कांस्य पदक जीता।

    दूसरे चरण में आईटीबीपी के मुकेश बोरो ने 337 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। आईटीबीपी के नीरज 336 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि बीएसएफ के चमन सिंह ने 334 अंक हासिल कर कांस्य पदक जीता। इंडियन राउंड महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश पुलिस की दीपिका पांडे ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 30 मीटर के प्रथम चरण में उन्होंने 334 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। सीआईएसएफ की लाइफ्राकपम रोजिना देवी 327 अंकों के साथ दूसरे और एसएसबी की पुष्पा 323 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

    दूसरे चरण में भी दीपिका पांडे ने पहला स्थान हासिल किया, उन्होंने 331 अंक प्राप्त किए। सीआईएसएफ की रोजिना देवी 330 अंकों के साथ दूसरे और बीएसएफ की प्रतीक्षा 328 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। दोनों चरणों के संयुक्त अंकों के आधार पर घोषित समग्र परिणाम में दीपिका पांडे ने 665 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। रोजिना देवी 657 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं और उन्हें रजत पदक मिला। उत्तर प्रदेश पुलिस की नमिता वर्मा ने 643 अंक हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    राहुल गांधी पार्ट टाइम पॉलिटिशियन और फुल टाइम ट्रैवलर : शिवराज सिंह चौहान

    October 22, 2026

    रिम्स से हटेंगे 400 होमगार्ड जवान, पूर्व सैनिक संभालेंगे कमान

    October 22, 2026

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कल आएंगे रांची, झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में होंगे शामिल

    October 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,445

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,140

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025989

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026850
    Don't Miss
    Blog

    तीरंदाजी में झारखंड की बसंती महतो ने जीता गोल्ड

    By News MaatiOctober 22, 20263

    रांची। 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में गुरुवार को खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते…

    रांची के मेदांता और पारस अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट को मंजूरी, रिम्स में शीघ्र

    October 22, 2026

    करमटोली से मदरा मुंडा चौक तक सड़क का होगा कायाकल्प, टेंडर जारी

    October 22, 2026

    जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष खियांग्ते ने दागी एजेंसी को बिना टेंडर दिया काम, ओएमआर शीट में हेराफेरी कर करोड़ों रुपये की वसूली

    October 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    तीरंदाजी में झारखंड की बसंती महतो ने जीता गोल्ड

    October 22, 2026

    रांची के मेदांता और पारस अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट को मंजूरी, रिम्स में शीघ्र

    October 22, 2026

    करमटोली से मदरा मुंडा चौक तक सड़क का होगा कायाकल्प, टेंडर जारी

    October 22, 2026

    जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष खियांग्ते ने दागी एजेंसी को बिना टेंडर दिया काम, ओएमआर शीट में हेराफेरी कर करोड़ों रुपये की वसूली

    October 22, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.