Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिहार में नकारात्मक और भ्रामक खबरों पर होगा ‘क्विक एक्शन’,सम्राट चौधरी ने जन-संपर्क विभाग को दिए सख्त निर्देश

    October 22, 2026

    झारखंड के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों को हेमंत सरकार का दिवाली तोहफा, अब हर महीने मिलेंगे 70 से 80 हजार रुपये

    October 22, 2026

    हजारीबाग के जेएमएम जिलाध्यक्ष के अंगरक्षक निरंजन महतो का बंद घर में मिला शव

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिहार में नकारात्मक और भ्रामक खबरों पर होगा ‘क्विक एक्शन’,सम्राट चौधरी ने जन-संपर्क विभाग को दिए सख्त निर्देश
    • झारखंड के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों को हेमंत सरकार का दिवाली तोहफा, अब हर महीने मिलेंगे 70 से 80 हजार रुपये
    • हजारीबाग के जेएमएम जिलाध्यक्ष के अंगरक्षक निरंजन महतो का बंद घर में मिला शव
    • वाराणसी में एयरशो के पहले दिन लड़ाकू विमानों ने आसमान को तिरंगे के रंगों से सजाया
    • बिहार में अब ऑनलाइन ट्रैक होंगी एंबुलेंस, मरीजों को समय पर म‍िल सकेगी सुविधा
    • झारखंड के चतरा में लोक आस्था का अनोखा केंद्र चटनियां बाबा, मन्नत पूरी होने पर चढ़ाए जाते हैं मिट्टी के हाथी-घोड़े
    • रांची में 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज, राज्यपाल ने किया उद्घाटन
    • विदेशी ताकतों और आर्थिक नेटवर्क से सांठगांठ कर ‘रिजीम चेंज’ की साजिश रच रहे राहुल गांधी : निशिकांत दुबे
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » वाराणसी में एयरशो के पहले दिन लड़ाकू विमानों ने आसमान को तिरंगे के रंगों से सजाया
    Blog

    वाराणसी में एयरशो के पहले दिन लड़ाकू विमानों ने आसमान को तिरंगे के रंगों से सजाया

    News MaatiBy News MaatiOctober 22, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वाराणसी। उत्तर प्रदेश की धर्मनगरी काशी-वाराणसी में भारतीय वायुसेना के 94 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को तीन दिवसीय एयर शो ‘विंग्स ओवर गंगा’ का आगाज रोमांच और उत्साह के बीच हुआ। नमोघाट पर आज पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद गंगा की लहरों के ऊपर आसमान में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू हेलीकॉप्टरों ने तिरंगा बनाकर लोगों को चकित कर दिया। इसके लिए तीन किरण विमानों ने विजय के प्रतीक ‘वी’ आकार के विक फॉर्मेशन में उड़ान भरी और गंगा के ऊपर आकाश को भारतीय तिरंगे के रंगों से सजा दिया। भारतीय वायु सेना और भारतीय थल सेना के तीन एएलएच मार्क III हेलीकॉप्टर इस फॉर्मेशन में शामिल हुए। वहीं, अत्याधुनिक राफेल ने उड़ान भर शौर्य और पराक्रम का मंजर दिखाया। तेजी से उड़ते हुए राफेल ने अपनी दिशा बदल दी। अपने सबसे कम गति 200 किलोमीटर प्रति घंटा पर उड़कर करतब दिखाए और गंगा के गंगा के ऊपर कई चक्कर लगाए और आड़े तिरछे ऊपर नीचे की गोते लगाए। इस दौरान राफेल ने उल्टी उड़ान भरी।

    शो में सुखोई-30 एमकेआई के करतब ने दर्शकों के उत्साह को मानो चरम पर पहुंचा दिया। हवाई शो में भारतीय सेना की खास सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने भी अपनी उड़ान कला का प्रदर्शन किया और पूरे आसमान को तिरंगे से रंग दिया। एयरशो में लड़ाकू विमानों की गर्जना, तेज रफ्तार उड़ान और हैरतअंगेज कलाबाजियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। काशी में पहली बार इस तरह के हवाई प्रदर्शन ने देश की हवाई शक्ति और सैन्य सामर्थ्य के प्रति लोगों में गौरव बोध कराया। विमानों ने भी तिरंगे के रंगों से आसमान को सजाकर देशभक्ति का अनूठा दृश्य प्रस्तुत किया। इसके पहले सुबह 10 बजे से ही लोग उल्लासपूर्ण माहौल में घाटों और गंगा के उस पार जुट गए।

    एयर शो के मुख्य आयोजन से पहले नमोघाट और आसपास के घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। आसमान में विमानों की कतारबद्ध उड़ान, सटीक तालमेल और रोमांचक हवाई करतबों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। भारतीय वायुसेना की परिचालन क्षमता, तकनीकी दक्षता और सामरिक ताकत का प्रदर्शन देखकर लोग प्रभावित नजर आए। शुरूआत नमोघाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से हुई।

    एयर शो में केदार, सारंग, ओंकार, गंगा, रुद्र, भागीरथी, त्रिदेव, अलकनंदा, भैरव, कैलाश, त्रिलोचन और दशाश्वमेध सहित विभिन्न नामों पर आधारित हवाई फॉर्मेशन आकर्षण का केंद्र रहे। विमानों ने अनुशासित उड़ान, सटीक समन्वय और शानदार हवाई युद्धाभ्यास के जरिए वायु योद्धाओं की पेशेवर दक्षता का प्रदर्शन किया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    बिहार में नकारात्मक और भ्रामक खबरों पर होगा ‘क्विक एक्शन’,सम्राट चौधरी ने जन-संपर्क विभाग को दिए सख्त निर्देश

    October 22, 2026

    झारखंड के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों को हेमंत सरकार का दिवाली तोहफा, अब हर महीने मिलेंगे 70 से 80 हजार रुपये

    October 22, 2026

    हजारीबाग के जेएमएम जिलाध्यक्ष के अंगरक्षक निरंजन महतो का बंद घर में मिला शव

    October 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,445

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,140

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025989

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026850
    Don't Miss
    Blog

    बिहार में नकारात्मक और भ्रामक खबरों पर होगा ‘क्विक एक्शन’,सम्राट चौधरी ने जन-संपर्क विभाग को दिए सख्त निर्देश

    By News MaatiOctober 22, 20263

    पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि सूचना सूचना एवं जन-संपर्क विभाग सरकारी योजनाओं,…

    झारखंड के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों को हेमंत सरकार का दिवाली तोहफा, अब हर महीने मिलेंगे 70 से 80 हजार रुपये

    October 22, 2026

    हजारीबाग के जेएमएम जिलाध्यक्ष के अंगरक्षक निरंजन महतो का बंद घर में मिला शव

    October 22, 2026

    वाराणसी में एयरशो के पहले दिन लड़ाकू विमानों ने आसमान को तिरंगे के रंगों से सजाया

    October 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    बिहार में नकारात्मक और भ्रामक खबरों पर होगा ‘क्विक एक्शन’,सम्राट चौधरी ने जन-संपर्क विभाग को दिए सख्त निर्देश

    October 22, 2026

    झारखंड के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों को हेमंत सरकार का दिवाली तोहफा, अब हर महीने मिलेंगे 70 से 80 हजार रुपये

    October 22, 2026

    हजारीबाग के जेएमएम जिलाध्यक्ष के अंगरक्षक निरंजन महतो का बंद घर में मिला शव

    October 22, 2026

    वाराणसी में एयरशो के पहले दिन लड़ाकू विमानों ने आसमान को तिरंगे के रंगों से सजाया

    October 22, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.