Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 8 ‘नमो जीवन रक्षक’ बाइक एम्बुलेंस का किया लोकार्पण, रांची की संकरी गलियों में भी पहुंचेगी चिकित्सा सहायता

    October 10, 2026

    बदलते युद्ध के दौर में सिर्फ हथियार नहीं, तकनीक और आत्मनिर्भरता जरूरी: राजनाथ

    October 10, 2026

    दिल्ली में अराजक तत्वों की कोशिश विफल, भीड़तंत्र पर लोकतंत्र हुई जीतः भाजपा

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 8 ‘नमो जीवन रक्षक’ बाइक एम्बुलेंस का किया लोकार्पण, रांची की संकरी गलियों में भी पहुंचेगी चिकित्सा सहायता
    • बदलते युद्ध के दौर में सिर्फ हथियार नहीं, तकनीक और आत्मनिर्भरता जरूरी: राजनाथ
    • दिल्ली में अराजक तत्वों की कोशिश विफल, भीड़तंत्र पर लोकतंत्र हुई जीतः भाजपा
    • मप्र के उज्जैन में नाजिया खान ने किया पितरों का तर्पण
    • जल प्रबंधन के लिए टाटा स्टील फाउंडेशन को राष्ट्रीय पुरस्कार
    • सेवा और संवेदना को धर्म बनाएं डॉक्टर, देवघर एम्स के दीक्षा समारोह में बोले उप राष्ट्रपति
    • झारखंड में कल से तीन दिन तक गरज के साथ बारिश और वज्रपात की आशंका, येलो अलर्ट जारी
    • झारखंड के आठ लापता लोगों की तलाश अब देशभर में होगी, सीआईडी ने जारी किया हू एंड क्राई नोटिस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 8 ‘नमो जीवन रक्षक’ बाइक एम्बुलेंस का किया लोकार्पण, रांची की संकरी गलियों में भी पहुंचेगी चिकित्सा सहायता
    Blog

    रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 8 ‘नमो जीवन रक्षक’ बाइक एम्बुलेंस का किया लोकार्पण, रांची की संकरी गलियों में भी पहुंचेगी चिकित्सा सहायता

    News MaatiBy News MaatiOctober 10, 2026No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों तक त्वरित चिकित्सा सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से रांची को आठ नमो जीवन रक्षक ‘रक्षित’ बाइक एम्बुलेंस मिली है। रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने शनिवार को सदर अस्पताल परिसर में इन बाइक एम्बुलेंस का लोकार्पण किया। इनमें से सात सदर अस्पताल और एक सेवा सदन को प्रदान की जाएगी। हालांकि, आवश्यक तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही इन्हें आम लोगों की सेवा में उपलब्ध कराया जाएगा।

    संजय सेठ ने कहा कि आपातकाल में समय पर मिलने वाली चिकित्सा सहायता जीवन बचाने में निर्णायक भूमिका निभाती है। रांची की संकरी गलियों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और दूरदराज के क्षेत्रों में त्वरित चिकित्सा सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से इन बाइक एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि संकल्प है कि जरूरत के समय किसी भी नागरिक को चिकित्सा सहायता मिलने में अनावश्यक देरी न हो।

    रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की ओर से विकसित और पेटेंट प्राप्त स्वदेशी तकनीक से लैस ‘रक्षित’ बाइक एम्बुलेंस को खास तौर पर ऐसे स्थानों तक पहुंचने के लिए तैयार किया गया है, जहां पारंपरिक एम्बुलेंस को पहुंचने में कठिनाई होती है। इसकी विशेष ‘पेशेंट-ऑन-बाइक’ व्यवस्था आपातकालीन स्थिति में मरीज को सुरक्षित तरीके से चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने और उसके परिवहन में मददगार होगी।

    ‘रक्षित’ बाइक एम्बुलेंस में मरीज की स्थिति पर नजर रखने और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के लिए कई सुविधाएं दी गई हैं। इसमें मल्टी-पैरामीटर पेशेंट मॉनिटर के जरिए एसपीओटू, हृदय गति, तापमान और ईसीजी की निगरानी की जा सकती है। इसके अलावा आपात स्थिति में ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी है।

    बाइक एम्बुलेंस में प्राथमिक उपचार किट, चोटिल अंगों को स्थिर रखने के लिए एयर स्प्लिंट और चिकित्सकीय निर्देशानुसार नसों के माध्यम से तरल पदार्थ देने के लिए आईवी फ्लूइड की सुविधा भी उपलब्ध है। ये उपकरण मरीज की स्थिति पर नजर रखने और अस्पताल पहुंचने से पहले आवश्यक चिकित्सा सहायता देने में उपयोगी होंगे।

    कार्यक्रम में रांची की महापौर रोशनी खलखो, सिविल सर्जन डॉ. अमरेंद्र कुमार, पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू और उपमहापौर नीरज कुमार उपस्थित रहे। इसके अलावा शहर के व्यवसायी पुनीत पोद्दार, न्यूरो चिकित्सक डॉ. संजय कुमार, पंकज पोद्दार, अरुण छावरछरिया, मीनू मोदी, योगेश गंभीर, ऐश्वर्य सेठ, जवाहर तनेजा, कुणाल अजमानी और प्रशांत अरोड़ा सहित अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    बदलते युद्ध के दौर में सिर्फ हथियार नहीं, तकनीक और आत्मनिर्भरता जरूरी: राजनाथ

    October 10, 2026

    दिल्ली में अराजक तत्वों की कोशिश विफल, भीड़तंत्र पर लोकतंत्र हुई जीतः भाजपा

    October 10, 2026

    मप्र के उज्जैन में नाजिया खान ने किया पितरों का तर्पण

    October 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,441

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,131

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025987

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026850
    Don't Miss
    Blog

    रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 8 ‘नमो जीवन रक्षक’ बाइक एम्बुलेंस का किया लोकार्पण, रांची की संकरी गलियों में भी पहुंचेगी चिकित्सा सहायता

    By News MaatiOctober 10, 20269

    रांची। आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों तक त्वरित चिकित्सा सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से रांची को…

    बदलते युद्ध के दौर में सिर्फ हथियार नहीं, तकनीक और आत्मनिर्भरता जरूरी: राजनाथ

    October 10, 2026

    दिल्ली में अराजक तत्वों की कोशिश विफल, भीड़तंत्र पर लोकतंत्र हुई जीतः भाजपा

    October 10, 2026

    मप्र के उज्जैन में नाजिया खान ने किया पितरों का तर्पण

    October 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 8 ‘नमो जीवन रक्षक’ बाइक एम्बुलेंस का किया लोकार्पण, रांची की संकरी गलियों में भी पहुंचेगी चिकित्सा सहायता

    October 10, 2026

    बदलते युद्ध के दौर में सिर्फ हथियार नहीं, तकनीक और आत्मनिर्भरता जरूरी: राजनाथ

    October 10, 2026

    दिल्ली में अराजक तत्वों की कोशिश विफल, भीड़तंत्र पर लोकतंत्र हुई जीतः भाजपा

    October 10, 2026

    मप्र के उज्जैन में नाजिया खान ने किया पितरों का तर्पण

    October 10, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.