
रांची। युवा सामाजिक और व्यापारिक संगठन जेसीआई (जुनियर चेंबर इंटरनेशनल) के बहुप्रतीक्षित आयोजन ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की शुरूआत एक अक्टूरबर से होगी। 07 अक्टूबर तक चलनेवाला यह उत्सव रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होगी। इस वर्ष इस बहुप्रतीक्षित व्यापार मेले की 29 वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। इस मेले में देश-विदेश के कई स्टॉल लगते हैं। यह जानकारी बुधवार को एक्सपो के चीफ कोआॅर्डिनेटर जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया ने प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया की सात दिनों के इस उत्सव में कुल 400 स्टॉल्स देश के वभिन्न शहरों से लगेंगे, जिसमे बड़े ब्रांड्स, स्टार्ट अप्स, आॅटोमोबाइल्स, ड्राई फ्रूट्स के स्टॉल्स लगेंगे। साथ ही एक्ससपो के दौरान महिलाओं के लिए एक समर्पित पिंक हेंगर लगाया गया है, जिसमें सिर्फ महिला उद्यमियों को स्टाल्स लगाए जा रहे हैं।



एक्सपो में बच्चों के लिए होगा एम्यूजमेंट पार्क : प्रशांत पाटोदिया ने बताया कि एक्सपो में बच्चों के लिए एम्यूजमेंट पार्क है, जिसमें तरह तरह के झूले लगे हैं। एक्सपो के दौरान एक्सपपो परिसर में प्रतिदिन प्रतियोगिताएं होंगी। गुरुवार को बच्चों के लिए जूनियर मास्टरशेफ प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी, जिसमें बच्चों की ओर से कई प्रकार के व्यंजन बनाये जाएंगे और पुरस्कृत किये जाएंगे। वहीं दो अक्टूबर को चित्रकला प्रतियोगिता, ट्रेसर हंट और तम्बोला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। तीन अक्टूबर को डॉग शो और वौइस् आॅफ एक्सपो, चार अक्टूबर को एक्सपो टैंक और डांस प्रतियोगिता एवं अंतिम दिन सात अक्टूबर को योगा प्रतियोगिता तथा बुटिक्स एक्सपो फैशन शो का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार क्यूआर कोड के मदद से एक्सपो के दौरान जो इवेंट्स हो रहे हैं, उसमें लोग रजिस्टर कर सकते हैं और एंट्री टिकट भी बुक कर सकते हैं।
नाइट मार्केट तीन अक्टूबर को : पाटोदिया ने बताया कि इस बार रांचीवासियों के लिए तीन अक्टूबर को नाइट मार्केट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें रात्रि 09 बजे से रात के 12 बजे तक सभी स्टाल्स खुले रहेंगे और लाइव बैंड भी होगा। वहीं छह अक्टूबर को भजन जैमिंग का आयोजन होगा, जिसमें बाहर से आये कलाकार मधुर भजन प्रस्तुत करेंगे। एक्सपो उत्सव 2026′ के इस संस्करण का मुख्य स्पांसर पंचरत्न स्काईलाइन है, जबकि आयोजन के पावर्ड टैंगो, अल्पाइन और गृहस्थी हैं। वहीं आयोजन को सफल बनाने के लिए रांची कई बड़े ब्रांड्स सहयोगी के रूप में जुड़े हैं। इनमें होटल चाणक्य (हॉस्पिटैलिटी पार्टनर), मोशन (एजुकेशन पार्टनर), बुद्धा टोयोटा (आॅटोमोबाइल पार्टनर), श्री अलंकार (ज्वेलरी पार्टनर), श्नाइडर इलेक्ट्रिक (इलेक्ट्रिक पार्टनर), प्रभुजी (फूड पार्टनर), वॉव डिटेलिंग (डिटेलिंग पार्टनर), बागला (सिक्योरिटी पार्टनर) बलीफिया (फोटोग्राफी पार्टनर), एनटीपीसी (माइनिंग पार्टनर सहित अन्य हैं।
मौके पर जेसीआई के संयोजक जेसी सिद्धार्थ चौधरी, रांची चैप्टर के मीडिया प्रभारी जेसी रवि सामोता, अध्यक्ष सीए अभिषेक जैन, सचिव जेसी साकेत अग्रवाल, को-आॅर्डिनेटर्स जेसी सौरभ जालान, जेसी राहुल टिबरेवाल, जेसी सौरव नारेडी, जेसी सीए दीपक पटेल सहित अन्य मौजूद थे।

