Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची के गाड़ीखाना से दवा व्यवसायी के बेटे का अपहरण, पांच घंटे बाद चुटूपालू में जख्मी हालत में मिला

    September 30, 2026

    विमान हाइजैक कर इजरायल में क्रैश कराने की कोशिश, भारतीय पायलट स्मित मछार ने 174 यात्रियों की बचाई जान

    September 30, 2026

    रांची के मोरहाबादी में जेसीआई एक्सपो आज से, लगेंगे देश-विदेश के 400 स्टॉल्स

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रांची के गाड़ीखाना से दवा व्यवसायी के बेटे का अपहरण, पांच घंटे बाद चुटूपालू में जख्मी हालत में मिला
    • विमान हाइजैक कर इजरायल में क्रैश कराने की कोशिश, भारतीय पायलट स्मित मछार ने 174 यात्रियों की बचाई जान
    • रांची के मोरहाबादी में जेसीआई एक्सपो आज से, लगेंगे देश-विदेश के 400 स्टॉल्स
    • परिवहन ESI के पास पटना से दिल्ली तक 16 प्रॉपर्टी, 1.49 करोड़ की संपत्ति, 15 बैंक खाते फ्रीज
    • 18 करोड़ की लागत से बनेगा दामोदर नदी पर बनेगा नया पुल, सांसद मनीष जायसवाल और विधायक ने किया शिलान्यास
    • भारत पर 100 प्रतिशत अमेरिकी आयात शुल्क की आशंका के बीच मोदी और ट्रंप ने की टेलीफोन पर बात
    • लालू परिवार की बढ़ेगी मुश्किलें, लैंड फॉर जॉब मामले में नये सिरे से होगी सुनवाई
    • बिहार में पूर्वजों के नाम दर्ज जमीन को अपने नाम कराने का बड़ा मौका, 31 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान: डॉ. दिलीप जायसवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » परिवहन ESI के पास पटना से दिल्ली तक 16 प्रॉपर्टी, 1.49 करोड़ की संपत्ति, 15 बैंक खाते फ्रीज
    Bihar

    परिवहन ESI के पास पटना से दिल्ली तक 16 प्रॉपर्टी, 1.49 करोड़ की संपत्ति, 15 बैंक खाते फ्रीज

    News MaatiBy News MaatiSeptember 30, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना। आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने परिवहन विभाग के प्रवर्तन अवर निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता के आरा और पटना स्थित ठिकानों पर छापेमारी की। जांच के दौरान पटना से दिल्ली तक 16 भूखंड, मकान और फ्लैट से जुड़े दस्तावेज मिलने की बात सामने आई है। अमित वर्तमान में कैमूर के मोहनिया चेकपोस्ट पर पदस्थापित हैं। ईओयू के अनुसार, तलाशी में आरा, पटना और छपरा में स्वयं और स्वजनों के नाम पर खरीदे गए 11 भूखंडों के दस्तावेज मिले हैं। आरा के अवधपुरी में तीन मंजिला मकान और पकड़ी में 5.1 डिसमिल जमीन पर निर्माणाधीन मकान भी मिला। दानापुर की साई वरदान सिटी में एक फ्लैट से जुड़े दस्तावेज भी जांच टीम को मिले हैं।

    नोएडा से दिल्ली तक निवेश के दस्तावेज : जांच में नोएडा की इम्पेरिया इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड और नई दिल्ली की ऐरविल बिजनेस पार्क प्राइवेट लिमिटेड में फ्लैट और जमीन में निवेश से जुड़े साक्ष्य मिलने की जानकारी दी गई है। ईओयू के अनुसार, प्राथमिक जांच में 1.49 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति का पता चला है, जो वास्तविक आय से 148 प्रतिशत अधिक बताई गई है।

    घर से नकदी, महंगी घड़ियां और कार भी मिली : आरा के अवधपुरी स्थित आवास से तीन लाख रुपये नकद बरामद किए गए। तलाशी में इलेक्ट्रिक टाटा टियागो कार और एक दर्जन से अधिक महंगी घड़ियां भी मिलीं। ईओयू ने अचल संपत्तियों और निवेश से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में ईओयू थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

    30 लाख से ज्यादा शेयर-म्यूचुअल फंड में निवेश : छापेमारी के दौरान शेयर और म्यूचुअल फंड में 30 लाख रुपये से अधिक निवेश से जुड़े कागजात मिले हैं। एलआईसी के सात दस्तावेजों में 10 लाख रुपये से अधिक के निवेश की जानकारी सामने आई है। विभिन्न बैंकों के 15 खाते, पासबुक और चेकबुक भी जब्त किए गए हैं। ईओयू के मुताबिक, बैंक खातों में जमा लाखों रुपये को फ्रीज कर दिया गया है। इसके अलावा एक बैंक लॉकर भी मिला है, जिसकी तलाशी अभी बाकी है। आभूषण खरीद से जुड़ी दर्जनों रसीदें और अन्य निवेश के दस्तावेज भी जांच टीम को मिले हैं।

    दार्जिलिंग में बेटा, कोटा में बेटी की पढ़ाई
    जांच के दौरान ईएसआइ के बच्चों की शिक्षा पर खर्च से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। एक बेटा दार्जिलिंग के आवासीय स्कूल में पढ़ रहा है, जबकि बेटी कोटा में नीट की तैयारी कर रही है। ईओयू अन्य निवेश और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों का सत्यापन करा रही है।

    2013 में दालकोला से शुरू हुई थी नौकरी
    अमित कुमार गुप्ता की नियुक्ति वर्ष 2013 में परिवहन विभाग में प्रवर्तन अवर निरीक्षक के पद पर हुई थी। उनकी पहली पोस्टिंग पूर्णिया के दालकोला चेकपोस्ट पर हुई थी। इसके बाद मुजफ्फरपुर, छपरा, अररिया और पटना समेत अलग-अलग जिलों में तैनाती रही। वर्तमान में वे कैमूर के मोहनिया चेकपोस्ट पर प्रतिनियुक्त थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    पति ADM , पत्नी 13 साल से सब-रजिस्ट्रार, अब बिहार निगरानी के घेरे में दंपती

    September 28, 2026

    औरंगाबाद: घूस लेने वाली भी महिला, देने वाली भी महिला और अरेस्ट करने वाली भी महिलाएं

    September 28, 2026

    पिंडदान गया जी ऐप और वेबसाइट से डिजिटल सुविधाएं मिलेंगी,सम्राट चौधरी गयाजी में आज पितृपक्ष मेले का करेंगे उद्घाटन

    September 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,437

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,127

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025987

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026846
    Don't Miss
    Jharkhand

    रांची के गाड़ीखाना से दवा व्यवसायी के बेटे का अपहरण, पांच घंटे बाद चुटूपालू में जख्मी हालत में मिला

    By News MaatiSeptember 30, 20266

    रांची। कोतवाली थाना क्षेत्र के अति व्यस्त गाड़ीखाना इलाके में मंगलवार की रात दवा व्यवसायी…

    विमान हाइजैक कर इजरायल में क्रैश कराने की कोशिश, भारतीय पायलट स्मित मछार ने 174 यात्रियों की बचाई जान

    September 30, 2026

    रांची के मोरहाबादी में जेसीआई एक्सपो आज से, लगेंगे देश-विदेश के 400 स्टॉल्स

    September 30, 2026

    परिवहन ESI के पास पटना से दिल्ली तक 16 प्रॉपर्टी, 1.49 करोड़ की संपत्ति, 15 बैंक खाते फ्रीज

    September 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    रांची के गाड़ीखाना से दवा व्यवसायी के बेटे का अपहरण, पांच घंटे बाद चुटूपालू में जख्मी हालत में मिला

    September 30, 2026

    विमान हाइजैक कर इजरायल में क्रैश कराने की कोशिश, भारतीय पायलट स्मित मछार ने 174 यात्रियों की बचाई जान

    September 30, 2026

    रांची के मोरहाबादी में जेसीआई एक्सपो आज से, लगेंगे देश-विदेश के 400 स्टॉल्स

    September 30, 2026

    परिवहन ESI के पास पटना से दिल्ली तक 16 प्रॉपर्टी, 1.49 करोड़ की संपत्ति, 15 बैंक खाते फ्रीज

    September 30, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.