Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सफल JSSC-CGL अभ्यर्थियों ने रांची में किया प्रदर्शन, सरकार से फैसले पर पुनर्विचार की मांग की

    August 18, 2026

    जनता की डिमांड पर फिर लोगों के बीच जाएंगे नीतीश कुमार, JDU ने शुरू की यात्रा की तैयारी

    August 18, 2026

    विवादित परीक्षाओं को रद्द कर मुख्यमंत्री ने छात्रों को थमाया लॉलीपॉप : रिफॉर्म मंच

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सफल JSSC-CGL अभ्यर्थियों ने रांची में किया प्रदर्शन, सरकार से फैसले पर पुनर्विचार की मांग की
    • जनता की डिमांड पर फिर लोगों के बीच जाएंगे नीतीश कुमार, JDU ने शुरू की यात्रा की तैयारी
    • विवादित परीक्षाओं को रद्द कर मुख्यमंत्री ने छात्रों को थमाया लॉलीपॉप : रिफॉर्म मंच
    • रक्षा क्षेत्र में भारत की बड़ी छलांग, अब देश में बनेंगे टी-90, सुखोई समेत कई लड़ाकू विमानों के पूर्जे
    • अगर छात्रों की इतनी ही चिंता, तो झारखंड के छात्र आंदोलन पर क्यों हैं मौन, जदयू ने तेजस्वी के मार्च को बताया नौटंकी
    • बीपीएससी टीआरई-4 की भर्ती की तारीख का ऐलान, जानें कब से भरे जाएंगे फॉर्म?
    • NHAI ने 121 टोल प्लाजा पर शुरू किया FASTage Local Pass, जानें किसे होगा फायदा
    • भारी बारिश से नदियां उफान पर, रांची के कई इलाकों में जलभराव
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » रक्षा क्षेत्र में भारत की बड़ी छलांग, अब देश में बनेंगे टी-90, सुखोई समेत कई लड़ाकू विमानों के पूर्जे
    Blog

    रक्षा क्षेत्र में भारत की बड़ी छलांग, अब देश में बनेंगे टी-90, सुखोई समेत कई लड़ाकू विमानों के पूर्जे

    News MaatiBy News MaatiAugust 18, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। सरकार ने रक्षा सामग्री के स्वदेशी निर्माण को बढ़ावा देने के लिए छठी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची (पीआईएल) मंगलवार को जारी कर दी। इस सूची में 405 रक्षा सामानों को शामिल किया गया है, जिससे टी-90, सुखोई समेत कई रक्षा उपकरणों के सामान अब देश में ही बनेंगे। यह रक्षा विनिर्माण में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के सरकारी प्रयासों में एक और कदम है। इससे भारतीय उद्योग के लिए अवसरों का विस्तार होगा।सरकार भारतीय कंपनियों से ही उनकी खरीद करेगी और एक समय के बाद विदेशों से आयात की अनुमति नहीं होगी। इन उपकरणों का इस्तेमाल हेलीकॉप्टर, टैंक, हल्के लड़ाकू विमान, रडार, मिसाइलों आदि में किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि पांच सूचियां पहले ही जारी की जा चुकी हैं, जिनमें कुल 5012 उपकरणों को शामिल किया गया था। यह छठी सूची है। इसमें 405 रक्षा सामानों को शामिल किया गया है, जिनका अनुमानित व्यापार मूल्य 3070 करोड़ रुपये है।इस सूची में लाइन रिप्लेसेबल यूनिट्स, सब-सिस्टम, सब-असेंबली, स्पेयर पार्ट्स, कंपोनेंट्स और कच्चा माल शामिल है। इनमें भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) की 16 वस्तुएं और सार्वजनिक क्षेत्र के रक्षा उपक्रमों (डीपीएसयू) की 389 वस्तुएं शामिल हैं। ये वस्तुएं रक्षा प्लेटफार्मों और प्रणालियों की एक विस्तृत शृंखला को कवर करती हैं, जिनमें एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर, लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर, एसयू-30एमकेआई, लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट और एएल-31एफपी इंजन जैसे एयर प्लेटफॉर्म, टी-72, टी-90 और बीएमपी-कक सहित बख्तरबंद प्लेटफॉर्म, युद्धपोत, कोंकर्स-एम, इन्वार और एमआरएसएएम जैसी मिसाइल प्रणालियां शामिल हैं। इसके अलावा रडार, सोनार, अग्नि नियंत्रण प्रणाली और उपग्रह संचार प्रणाली सहित रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स, उच्च विस्फोटक टैंक-रोधी गोला-बारूद और अन्य महत्वपूर्ण रक्षा उपकरण हैं। विस्तृत सूची सृजन पोर्टल डाल दी गई है।समयसीमा के तहत स्वदेशीकरण : प्रत्येक वस्तु के स्वदेशीकरण के लिए एक सांकेतिक समयसीमा दी गई है। स्वदेशीकरण सफल होने पर इन वस्तुओं की खरीद भारतीय रक्षा उद्योग से की जाएगी। डीपीएसयू और आईसीजी उद्योग विशेष रूप से एमएसएमई की भागीदारी के साथ अपनी ‘निर्माण’ प्रक्रिया और आंतरिक विकास सहित विभिन्न माध्यमों से स्वदेशीकरण का कार्य करेंगे।अधिसूचित 5,012 वस्तुएं शामिल : रक्षा उत्पादन विभाग (डीडीपी) ने अगस्त, 2020 में सृजन रक्षा पोर्टल लॉन्च किया। यह एक समर्पित मंच है, जिसके माध्यम से सार्वजनिक क्षेत्र के रक्षा उपक्रम और सेवा मुख्यालय (एसएचक्यू) स्वदेशी विकास और उत्पादन के लिए लघु एवं मध्यम उद्यमों और स्टार्टअप्स सहित उद्योग को रक्षा सामग्री उपलब्ध कराते हैं। अपनी शुरूआत के बाद से ही इस पोर्टल ने जून, 2026 तक रक्षा उपक्रमों और एसएचक्यू द्वारा स्वदेशीकरण के लिए 33,000 से अधिक रक्षा सामग्री उपलब्ध कराने में सुविधा प्रदान की है। इनमें पहली पांच सकारात्मक स्वदेशीकरण सूचियों के तहत अधिसूचित 5,012 वस्तुएं शामिल हैं।15,700 रक्षा वस्तुओं का स्वदेशीकरण किया गया : पिछले पांच वर्षों में 15,700 से अधिक रक्षा वस्तुओं का स्वदेशीकरण सफलतापूर्वक किया गया है, जिसके परिणामस्वरूप लगभग 9000 करोड़ रुपये के आयात प्रतिस्थापन का अनुमान है। इसके अतिरिक्त रक्षा उपक्रमों (डीपीएसयू) ने मार्च, 2026 तक घरेलू विक्रेताओं को लगभग 10,000 करोड़ रुपये के खरीद आदेश दिए हैं, जिनमें स्वदेशी उत्पादन भी शामिल है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    सफल JSSC-CGL अभ्यर्थियों ने रांची में किया प्रदर्शन, सरकार से फैसले पर पुनर्विचार की मांग की

    August 18, 2026

    जनता की डिमांड पर फिर लोगों के बीच जाएंगे नीतीश कुमार, JDU ने शुरू की यात्रा की तैयारी

    August 18, 2026

    विवादित परीक्षाओं को रद्द कर मुख्यमंत्री ने छात्रों को थमाया लॉलीपॉप : रिफॉर्म मंच

    August 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,426

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,108

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025984

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026829
    Don't Miss
    Blog

    सफल JSSC-CGL अभ्यर्थियों ने रांची में किया प्रदर्शन, सरकार से फैसले पर पुनर्विचार की मांग की

    By News MaatiAugust 18, 20262

    जागरण संवाददाता, रांची। जेएसएससी-सीजीएल में सफल अभ्यर्थियों का आंदोलन शुरू हो गया है। सोमवार रात…

    जनता की डिमांड पर फिर लोगों के बीच जाएंगे नीतीश कुमार, JDU ने शुरू की यात्रा की तैयारी

    August 18, 2026

    विवादित परीक्षाओं को रद्द कर मुख्यमंत्री ने छात्रों को थमाया लॉलीपॉप : रिफॉर्म मंच

    August 18, 2026

    रक्षा क्षेत्र में भारत की बड़ी छलांग, अब देश में बनेंगे टी-90, सुखोई समेत कई लड़ाकू विमानों के पूर्जे

    August 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    सफल JSSC-CGL अभ्यर्थियों ने रांची में किया प्रदर्शन, सरकार से फैसले पर पुनर्विचार की मांग की

    August 18, 2026

    जनता की डिमांड पर फिर लोगों के बीच जाएंगे नीतीश कुमार, JDU ने शुरू की यात्रा की तैयारी

    August 18, 2026

    विवादित परीक्षाओं को रद्द कर मुख्यमंत्री ने छात्रों को थमाया लॉलीपॉप : रिफॉर्म मंच

    August 18, 2026

    रक्षा क्षेत्र में भारत की बड़ी छलांग, अब देश में बनेंगे टी-90, सुखोई समेत कई लड़ाकू विमानों के पूर्जे

    August 18, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.