
रांची । झारखंड के रांची में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में शुक्रवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।



पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान बोकारो जिले के विश्वजीत कुमार के रूप में हुई है। उसने बताया कि कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।
पुलिस जांच में यह भी आरोप सामने आया है कि युवक ने आंदोलन स्थल पर मौजूद अभ्यर्थियों को कथित तौर पर भड़काने और उकसाने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि आंदोलन के दौरान इस तरह की धमकी और भड़काऊ बयान से माहौल बिगड़ने की आशंका थी. मामले की शिकायत मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने वायरल वीडियो और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की. इसके बाद बोकारो से आरोपी को गिरफ्तार कर रांची लाया गया।

