Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    14वीं जेपीएससी पीटी और बैकलॉग परीक्षाएं रद्द करने को तैयार है सरकार, विधानसभा में हेमंत सोरेन ने किया बडा ऐलान

    August 11, 2026

    JPSC घोटाले में बड़ा एक्शन: परीक्षा संचालन एजेंसी का निदेशक मुंबई से गिरफ्तार

    August 11, 2026

    19वें दिन भी आंदोलन पर डटे छात्र, बोले- राहुल गांधी रांची आकर देखें, क्या सलूक कर रही है सरकार

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 14वीं जेपीएससी पीटी और बैकलॉग परीक्षाएं रद्द करने को तैयार है सरकार, विधानसभा में हेमंत सोरेन ने किया बडा ऐलान
    • JPSC घोटाले में बड़ा एक्शन: परीक्षा संचालन एजेंसी का निदेशक मुंबई से गिरफ्तार
    • 19वें दिन भी आंदोलन पर डटे छात्र, बोले- राहुल गांधी रांची आकर देखें, क्या सलूक कर रही है सरकार
    • जेपीएससी घोटाले के मास्टर माइंड अभय कुमार तिवारी ने किया बड़ा खुलासा, पढ़ें पूरी खबर
    • अमित शाह के समर्थन में एनडीए सांसदों ने निकाला मार्च, झारखंड मुद्दे पर विपक्ष पर साधा निशाना, अनुराग ठाकुर बोले-कांग्रेस झूठ की दुकान
    • छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का झारखंड बंद, रांची समेत कई जिलों में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता
    • झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में एनडीए के सांसदों ने राहुल गांधी के खिलाफ खोला मोर्चा, देखें वीडियो
    • झारखंड बंद आज, रांची में तीन हजार पुलिसकर्मी होंगे तैनात, कई प्रमुख स्कूल रहेंगे बंद।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » 19वें दिन भी आंदोलन पर डटे छात्र, बोले- राहुल गांधी रांची आकर देखें, क्या सलूक कर रही है सरकार
    Jharkhand

    19वें दिन भी आंदोलन पर डटे छात्र, बोले- राहुल गांधी रांची आकर देखें, क्या सलूक कर रही है सरकार

    News MaatiBy News MaatiAugust 11, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    रांची । झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के खिलाफ रांची में चल रहा छात्र आंदोलन मंगलवार को 19वें दिन भी जारी है। सोमवार को विधानसभा घेराव के दौरान हुए लाठीचार्ज और पुलिस कार्रवाई के बाद छात्र देर रात से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में फिर से इकट्ठा हो गए। आंदोलनकारियों ने अब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को रांची बुलाने की मांग तेज कर दी है। जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के रवींद्र पासवान ने कहा, ‘राहुल गांधी रांची आकर देखें कि न्याय मांग रहे छात्रों के साथ उनकी पार्टी के समर्थन से चल रही सरकार क्या सलूक कर रही है।’ उन्होंने कहा कि छात्रों का आंदोलन किसी राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं, बल्कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर है। आंदोलनकारी रोहित कुमार सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को रांची आना होगा। उन्होंने अपनी पीठ पर लाठी के निशान दिखाते हुए कहा, ‘राहुल गांधी खुद आकर देखें कि विधानसभा के पास लाइट बुझाने के बाद छात्रों को किस तरह पीटा गया। यहां तक कि लड़कियों पर पुरुष पुलिसकर्मियों ने लाठी बरसाई।’छात्रों ने कहा कि राहुल गांधी ने सोमवार को पुलिस बल के इस्तेमाल की निंदा करते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार की बात कही थी। ऐसे में अब उन्हें आंदोलन स्थल पर पहुंचकर छात्रों की बात सुननी चाहिए।

    उल्लेखनीय है कि सोमवार को हजारों छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से विधानसभा घेराव के लिए निकले थे। प्रदर्शनकारियों ने कई बैरिकेड पार किए और विधानसभा के करीब तक पहुंच गए। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन, आंसू गैस और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया। इस दौरान 100 से अधिक छात्र घायल हुए हैं या उन्हें चोट आई है।

    आंदोलनकारी अब मुख्य रूप से जेएसएससी-सीजीएल विवादित परीक्षा को रद्द करने और परीक्षाओं में अनियमितताओं की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग कर रहे हैं। इस बीच आंदोलन को लेकर राजनीतिक टकराव भी तेज हो गया है। भाजपा ने पुलिस कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है। वहीं राज्य सरकार का कहना है कि छात्रों की कई मांगों पर कार्रवाई की जा चुकी है और बातचीत के जरिए समाधान का रास्ता खुला है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    14वीं जेपीएससी पीटी और बैकलॉग परीक्षाएं रद्द करने को तैयार है सरकार, विधानसभा में हेमंत सोरेन ने किया बडा ऐलान

    August 11, 2026

    छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का झारखंड बंद, रांची समेत कई जिलों में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    August 11, 2026

    झारखंड बंद आज, रांची में तीन हजार पुलिसकर्मी होंगे तैनात, कई प्रमुख स्कूल रहेंगे बंद।

    August 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,424

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,103

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025983

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026828
    Don't Miss
    Jharkhand

    14वीं जेपीएससी पीटी और बैकलॉग परीक्षाएं रद्द करने को तैयार है सरकार, विधानसभा में हेमंत सोरेन ने किया बडा ऐलान

    By News MaatiAugust 11, 202613

    रांची । झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री…

    JPSC घोटाले में बड़ा एक्शन: परीक्षा संचालन एजेंसी का निदेशक मुंबई से गिरफ्तार

    August 11, 2026

    19वें दिन भी आंदोलन पर डटे छात्र, बोले- राहुल गांधी रांची आकर देखें, क्या सलूक कर रही है सरकार

    August 11, 2026

    जेपीएससी घोटाले के मास्टर माइंड अभय कुमार तिवारी ने किया बड़ा खुलासा, पढ़ें पूरी खबर

    August 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    14वीं जेपीएससी पीटी और बैकलॉग परीक्षाएं रद्द करने को तैयार है सरकार, विधानसभा में हेमंत सोरेन ने किया बडा ऐलान

    August 11, 2026

    JPSC घोटाले में बड़ा एक्शन: परीक्षा संचालन एजेंसी का निदेशक मुंबई से गिरफ्तार

    August 11, 2026

    19वें दिन भी आंदोलन पर डटे छात्र, बोले- राहुल गांधी रांची आकर देखें, क्या सलूक कर रही है सरकार

    August 11, 2026

    जेपीएससी घोटाले के मास्टर माइंड अभय कुमार तिवारी ने किया बड़ा खुलासा, पढ़ें पूरी खबर

    August 11, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.