Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    BIG BREAKING : JPSC के पूर्व अध्‍यक्ष एल. ख‍ियांग्‍ते ग‍िरफ्तार

    August 10, 2026

    टूटते रहे बैरिकेड, अनशनकारी देवेंद्र को कंधों पर लेकर झारखंड विधानसभा के करीब पहुंचे छात्र

    August 10, 2026

    छात्रों के बैरिकेड तोड़ने पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, चलाया वॉटर कैनन…झारखंड विधानसभा मार्च में बवाल

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • BIG BREAKING : JPSC के पूर्व अध्‍यक्ष एल. ख‍ियांग्‍ते ग‍िरफ्तार
    • टूटते रहे बैरिकेड, अनशनकारी देवेंद्र को कंधों पर लेकर झारखंड विधानसभा के करीब पहुंचे छात्र
    • छात्रों के बैरिकेड तोड़ने पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, चलाया वॉटर कैनन…झारखंड विधानसभा मार्च में बवाल
    • रांची में छात्रों का विधानसभा मार्च : बैरिकेडिंग हटाकर आगे बढ़े हजारों छात्र,CM सोरेन के घर के बाहर BJP का धरना, बाबूलाल मरांडी हिरासत में
    • JPSC मामले में ED ने दर्ज की ECIR, जांच का दायरा बढ़ने के आसार
    • रांची में छात्रों का विधानसभा घेराव आज, पुलिस अलर्ट, कई स्कूलों में छुट्टी
    • कितनी शादी करके रुकेगा? गौरी स्प्रैट से तीसरे निकाह पर फिर ट्रोल हुए आमिर खान
    • संसद को बाधित कर जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस, अनुराग ठाकुर ने कहा- प्रयागराज में राहुल गांधी का युवा संवाद रहा फ्लॉप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » छात्रों के बैरिकेड तोड़ने पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, चलाया वॉटर कैनन…झारखंड विधानसभा मार्च में बवाल
    Jharkhand

    छात्रों के बैरिकेड तोड़ने पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, चलाया वॉटर कैनन…झारखंड विधानसभा मार्च में बवाल

    News MaatiBy News MaatiAugust 10, 2026No Comments27 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    रांची । रांची में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ विरोध कर रहे छात्र आज जब बैरिकेड्स तोड़कर झारखंड विधानसभा ओर बढ़े, तब उन्हें हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और उनपर वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है, जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहले ही कह चुके हैं कि किसी भी समस्या का समाधान लाठी के इस्तेमाल से नहीं, बल्कि बातचीत के जरिए निकाला जा सकता है। बता दें कि पेपर लीक की लगातार घटनाओं से प्रभावित छात्र आज भर्ती परीक्षाओं में सुधार की मांग को लेकर झारखंड विधानसभा पहुंचे। छात्रों का कहना है कि भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि उनकी मेहनत बेकार न जाए।

    वहीं, भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र महतो ने प्रदर्शनकारियों से अपील की कि अगर पुलिस उन्हें रोकती है तो वे बहस या किसी तरह के विवाद में न पड़ें। उन्होंने छात्रों से अनुशासन बनाए रखते हुए विधानसभा तक पहुंचने के लिए दूसरे रास्ते तलाशने की अपील की।

    आठवीं बैरिकेडिंग पार करने के बाद छात्रों का समूह कई हिस्सों में बंट गया है। कुछ छात्र आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि पुलिस उन्हें रोकने में जुटी है। मौके पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। इससे पहले छात्रों ने पुराने विधानसभा परिसर के पास पहला बैरिकेड तोड़ा था। इसके बाद उन्होंने लगातार आगे बढ़ते हुए एक के बाद एक कई बैरिकेड पार किए। 24 जिलों से पहुंचे हजारों छात्र हाथों में तिरंगा, पोस्टर और बैनर लिए विधानसभा की ओर मार्च कर रहे हैं। छात्र 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा समेत विवादित परीक्षाओं को रद्द करने, भर्ती प्रक्रिया में सुधार और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

    रविवार को सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच तीसरे दौर की वार्ता बेनतीजा रही थी। इसके बाद छात्रों ने विधानसभा घेराव का ऐलान किया था। सुबह से ही रांची के विभिन्न इलाकों में छात्रों की भीड़ जुटने लगी थी। राज्य के अलग-अलग जिलों से छात्र बसों, ट्रेनों और निजी वाहनों से रांची पहुंचे हैं। बड़ी संख्या में छात्रों ने रविवार रात जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम और आसपास के इलाकों में रात गुजारी।

    इधर, आंदोलन के बीच भाजपा ने भी मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में भाजपा विधायकों की बैठक के बाद विधायक और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। करीब 9.45 बजे हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बाबूलाल मरांडी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू, समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

    राजधानी में विधानसभा और मुख्यमंत्री आवास के आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन की कोशिश छात्रों को विधानसभा परिसर तक पहुंचने से रोकने की है। वहीं छात्र अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और लगातार आगे बढ़ रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    BIG BREAKING : JPSC के पूर्व अध्‍यक्ष एल. ख‍ियांग्‍ते ग‍िरफ्तार

    August 10, 2026

    टूटते रहे बैरिकेड, अनशनकारी देवेंद्र को कंधों पर लेकर झारखंड विधानसभा के करीब पहुंचे छात्र

    August 10, 2026

    रांची में छात्रों का विधानसभा घेराव आज, पुलिस अलर्ट, कई स्कूलों में छुट्टी

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,422

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,103

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025983

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026828
    Don't Miss
    Jharkhand

    BIG BREAKING : JPSC के पूर्व अध्‍यक्ष एल. ख‍ियांग्‍ते ग‍िरफ्तार

    By News MaatiAugust 10, 202624

    रांची । झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते के सीआईडी की…

    टूटते रहे बैरिकेड, अनशनकारी देवेंद्र को कंधों पर लेकर झारखंड विधानसभा के करीब पहुंचे छात्र

    August 10, 2026

    छात्रों के बैरिकेड तोड़ने पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, चलाया वॉटर कैनन…झारखंड विधानसभा मार्च में बवाल

    August 10, 2026

    रांची में छात्रों का विधानसभा मार्च : बैरिकेडिंग हटाकर आगे बढ़े हजारों छात्र,CM सोरेन के घर के बाहर BJP का धरना, बाबूलाल मरांडी हिरासत में

    August 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    BIG BREAKING : JPSC के पूर्व अध्‍यक्ष एल. ख‍ियांग्‍ते ग‍िरफ्तार

    August 10, 2026

    टूटते रहे बैरिकेड, अनशनकारी देवेंद्र को कंधों पर लेकर झारखंड विधानसभा के करीब पहुंचे छात्र

    August 10, 2026

    छात्रों के बैरिकेड तोड़ने पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, चलाया वॉटर कैनन…झारखंड विधानसभा मार्च में बवाल

    August 10, 2026

    रांची में छात्रों का विधानसभा मार्च : बैरिकेडिंग हटाकर आगे बढ़े हजारों छात्र,CM सोरेन के घर के बाहर BJP का धरना, बाबूलाल मरांडी हिरासत में

    August 10, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.