Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    इस्तीफे पर धर्मेंद्र प्रधान ने तोड़ी चुप्पी, जेन जी को लेकर बड़ा बयान दिया

    August 9, 2026

    तीसरे दौर की वार्ता से पहले छात्र बोले- लिखित और संतोषजनक समाधान नहीं निकलता है, तो कल करेंगे विधानसभा का घेराव

    August 9, 2026

    छात्रों के समर्थन में विधायक जयराम महतो का निर्जला उपवास

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इस्तीफे पर धर्मेंद्र प्रधान ने तोड़ी चुप्पी, जेन जी को लेकर बड़ा बयान दिया
    • तीसरे दौर की वार्ता से पहले छात्र बोले- लिखित और संतोषजनक समाधान नहीं निकलता है, तो कल करेंगे विधानसभा का घेराव
    • छात्रों के समर्थन में विधायक जयराम महतो का निर्जला उपवास
    • JPSC PT पर आज हेमंत सोरेन ले सकते हैं बड़ा फैसला
    • पीएम मोदी ने भारत छोड़ो आंदोलन के नायकों को किया याद, बोले- उनका साहस हमेशा बना रहेगा भारतीयों के लिए प्रेरणा
    • रांची में आज और कल इस रूट पर नहीं चलेंगे वाहन , जानें वजह
    • छात्र प्रतिनिधियों के साथ हेमंत सोरेन की बैठक आज, सरकार रद कर सकती है 14वीं जेपीएससी परीक्षा
    • जब तक सूरज चांद रहेगा शहीद निर्मल महतो का नाम रहेगा : हेमंत सोरेन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » तीसरे दौर की वार्ता से पहले छात्र बोले- लिखित और संतोषजनक समाधान नहीं निकलता है, तो कल करेंगे विधानसभा का घेराव
    Jharkhand

    तीसरे दौर की वार्ता से पहले छात्र बोले- लिखित और संतोषजनक समाधान नहीं निकलता है, तो कल करेंगे विधानसभा का घेराव

    News MaatiBy News MaatiAugust 9, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची । झारखंड में झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ चल रहा छात्र आंदोलन रविवार को 16वें दिन में प्रवेश कर गया। सरकार और आंदोलनकारी छात्रों के बीच तीसरे दौर की औपचारिक वार्ता रविवार दोपहर 12 बजे होगी। इससे पहले हुई दो दौर की बातचीत बेनतीजा रही है। सरकार की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर चार सदस्यीय मंत्रियों की समिति ने छात्रों के अलग-अलग गुटों और संगठनों से शुक्रवार और शनिवार को बातचीत की। समिति में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, दीपिका पांडेय सिंह, चमरा लिंडा और संजय प्रसाद यादव शामिल हैं। पिछले दो दिनों में अलग-अलग स्तर पर पांच दौर की बातचीत हो चुकी है। इसके बावजूद मुख्य मांगों पर गतिरोध कायम है।

    छात्र प्रतिनिधियों का कहना है कि अब केवल मौखिक आश्वासन से आंदोलन खत्म नहीं होगा। छात्र प्रतिनिधि रवींद्र कुमार पासवान और जेएलकेएम गुट के नेता देवेंद्र नाथ महतो ने स्पष्ट किया है कि सरकार को मांगों पर लिखित और ठोस आश्वासन देना होगा। छात्रों का कहना है कि सभी मांगों पर लिखित निर्णय के बिना वे आंदोलन वापस नहीं लेंगे। छात्र मुख्य रूप से 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा रेगुलर एवं बैकलॉग, 2024 की जेएसएससी सीजीएल परीक्षा को रद्द करने, टीडीपीएल एजेंसी की ओर से आयोजित सभी परीक्षाओं को रद्द कर सीबीआई जांच कराने और परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

    आंदोलनकारी छात्रों का कहना है कि परीक्षा संचालन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए दोनों आयोगों की व्यवस्था में जरूरी बदलाव किए जाएं। इस बीच सरकार ने परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर छात्रों और राज्यभर के युवाओं से सुझाव भी मांगे हैं। इसके लिए सरकार की ओर से ईमेल के माध्यम से सुझाव भेजने की व्यवस्था की गई है। हालांकि, आंदोलनकारी छात्र इसे मुख्य मांगों का विकल्प नहीं मान रहे हैं।

    छात्रों ने सरकार को रविवार तक ठोस निर्णय लेने का समय दिया है। उनका कहना है कि यदि दोपहर 12 बजे होने वाली वार्ता में लिखित और संतोषजनक समाधान नहीं निकलता है, तो 10 अगस्त को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार झारखंड विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इसके अलावा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने 11 अगस्त को अलग से विधानसभा मार्च का ऐलान किया है। ऐसे में अगले 24 से 36 घंटे सरकार और आंदोलनकारी छात्रों के बीच जारी गतिरोध के लिहाज से महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    छात्रों के समर्थन में विधायक जयराम महतो का निर्जला उपवास

    August 9, 2026

    रांची में आज और कल इस रूट पर नहीं चलेंगे वाहन , जानें वजह

    August 8, 2026

    छात्र प्रतिनिधियों के साथ हेमंत सोरेन की बैठक आज, सरकार रद कर सकती है 14वीं जेपीएससी परीक्षा

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,422

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,103

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025983

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026828
    Don't Miss
    India

    इस्तीफे पर धर्मेंद्र प्रधान ने तोड़ी चुप्पी, जेन जी को लेकर बड़ा बयान दिया

    By News MaatiAugust 9, 20268

    भुवनेश्वर। बीजेपी नेता और संबलपुर के सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि नीट…

    तीसरे दौर की वार्ता से पहले छात्र बोले- लिखित और संतोषजनक समाधान नहीं निकलता है, तो कल करेंगे विधानसभा का घेराव

    August 9, 2026

    छात्रों के समर्थन में विधायक जयराम महतो का निर्जला उपवास

    August 9, 2026

    JPSC PT पर आज हेमंत सोरेन ले सकते हैं बड़ा फैसला

    August 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    इस्तीफे पर धर्मेंद्र प्रधान ने तोड़ी चुप्पी, जेन जी को लेकर बड़ा बयान दिया

    August 9, 2026

    तीसरे दौर की वार्ता से पहले छात्र बोले- लिखित और संतोषजनक समाधान नहीं निकलता है, तो कल करेंगे विधानसभा का घेराव

    August 9, 2026

    छात्रों के समर्थन में विधायक जयराम महतो का निर्जला उपवास

    August 9, 2026

    JPSC PT पर आज हेमंत सोरेन ले सकते हैं बड़ा फैसला

    August 9, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.