Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    देवेंद्रनाथ महतो सिर्फ नमक पानी पी रहे हैं, आमरण अनशन समाप्त नहीं किया है : सोनम वांगचुक

    August 6, 2026

    जेएसएससी-जेएसएससी आंदोलन में छात्रों के समर्थन के लिए पहुंचे जयराम, बोले-सरकार को तत्काल वार्ता कर समाधान निकालना चाहिए।

    August 6, 2026

    असम के बाढ़ संकट में साथ खड़े हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राहत कोष में देंगे 03 करोड़

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • देवेंद्रनाथ महतो सिर्फ नमक पानी पी रहे हैं, आमरण अनशन समाप्त नहीं किया है : सोनम वांगचुक
    • जेएसएससी-जेएसएससी आंदोलन में छात्रों के समर्थन के लिए पहुंचे जयराम, बोले-सरकार को तत्काल वार्ता कर समाधान निकालना चाहिए।
    • असम के बाढ़ संकट में साथ खड़े हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राहत कोष में देंगे 03 करोड़
    • जेपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति कब तक होगी, उच्च न्यायालय ने सरकार से पूछा
    • उच्च न्यायालय ने एसीबी में लंबित सभी प्रारंभिक जांचों की स्थिति पर मांगी सीलबंद रिपोर्ट
    • जेपीएससी आंदोलनरत छात्रों की अपील, हेमंत काका जेपीएससी को बचाईए
    • लोन रिकवरी में एजेंट की नहीं चलेगी दादागिरी, मोबाइल अनलॉक में देरी पर हर घंटे का 250 रुपये देना होगा मुआवजा, इस दिन लागू होंगे RBI के नए नियम
    • जेन-जी देशविरोधी नहीं, उनकी शिकायतें वास्तविक, मोहन भागवत का बड़ा बयान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » जेपीएससी-जेएसएससी में परीक्षाओं अनियमितता मामले में सरकार से बातचीत करने के लिए छात्र तैयार, रखीें ये शर्त
    Jharkhand

    जेपीएससी-जेएसएससी में परीक्षाओं अनियमितता मामले में सरकार से बातचीत करने के लिए छात्र तैयार, रखीें ये शर्त

    News MaatiBy News MaatiAugust 6, 2026No Comments21 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    रांची । जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में जारी छात्र आंदोलन के बीच बुधवार देर रात जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंच के कोर कमेटी सदस्य रविंद्र पासवान और पीयूष मौजूद थे। दोनों छात्र नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से एसडीएम और एसडीओ के माध्यम से संदेश भेजा गया है कि सरकार आंदोलनरत छात्रों के प्रतिनिधियों से बातचीत करना चाहती है। इस प्रस्ताव पर रिफॉर्म मंच की कोर कमेटी ने विचार-विमर्श किया और सर्वसम्मति से सरकार के साथ वार्ता के लिए तैयार होने का निर्णय लिया है। रविंद्र पासवान ने कहा कि सरकार की ओर से अभी तक बातचीत की तिथि, समय और स्थान की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि जैसे ही सरकार वार्ता का समय तय करेगी, रिफॉर्म मंच का प्रतिनिधिमंडल बातचीत के लिए उपस्थित होगा। उन्होंने बताया कि मंच की ओर से पांच प्रतिनिधि वार्ता में शामिल होंगे, हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि प्रतिनिधिमंडल में कौन-कौन सदस्य शामिल होंगे। इस संबंध में जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

    रविंद्र पासवान ने स्पष्ट किया कि रिफॉर्म मंच बातचीत से पीछे नहीं हट रहा है, लेकिन सरकार को छात्रों की मांगों पर ठोस और सकारात्मक निर्णय लेना होगा. उन्होंने कहा कि यदि सरकार उनकी सभी प्रमुख मांगों को स्वीकार कर लेती है तो आंदोलन को तत्काल समाप्त करने पर भी विचार किया जाएगा, लेकिन यदि मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं होता है, तो आंदोलन पहले की तरह जारी रहेगा।

    पीयूष ने भी कहा कि छात्रों का आंदोलन किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ वार्ता का स्वागत है, लेकिन इसका परिणाम भी छात्रों के हित में होना चाहिए. केवल बातचीत के नाम पर आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा. रिफॉर्म मंच ने एक बार फिर अपनी प्रमुख मांगों को दोहराया। मंच की पहली और सबसे बड़ी मांग जेपीएससी और जेएसएससी की पिछले वर्षों की सभी विवादित परीक्षाओं और कथित घोटालों की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की है।

    क्या है तीन मांगें

    मंच का कहना है कि स्थानीय जांच एजेंसियों के बजाय निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच आवश्यक है. दूसरी प्रमुख मांग हाल ही में आयोजित 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा को कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक के आरोपों के कारण पूरी तरह रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने की है।

    इसके अलावा टीडीपीएल एजेंसी द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच, जेएसएससी-सीजीएल समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में हुई विसंगतियों को दूर करने, ओएमआर शीट और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर स्थायी रोक लगाने तथा जेपीएससी और जेएसएससी में व्यापक प्रशासनिक एवं संरचनात्मक सुधार करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी दोहराई गई।

    देर रात हुई इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि रिफॉर्म मंच सरकार के साथ बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन आंदोलन की दिशा अब सरकार के अगले कदम और वार्ता के परिणाम पर निर्भर करेगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    JPSC को लेकर प्रदर्शन 13वें दिन भी जारी

    August 6, 2026

    JPSC परीक्षा घोटाले में CID ने पूर्व अध्यक्ष के कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 5 को किया गिरफ्तार

    August 5, 2026

    कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा, जेपीएससी गड़बड़ी मामले में हेमंत सोरेन ने सख्त कार्रवाई का दिया निर्देश

    August 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,422

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,102

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025983

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026828
    Don't Miss
    Blog

    देवेंद्रनाथ महतो सिर्फ नमक पानी पी रहे हैं, आमरण अनशन समाप्त नहीं किया है : सोनम वांगचुक

    By News MaatiAugust 6, 20261

    रांची। झारखंड लोक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के वरीय उपाध्यक्ष सह छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो के…

    जेएसएससी-जेएसएससी आंदोलन में छात्रों के समर्थन के लिए पहुंचे जयराम, बोले-सरकार को तत्काल वार्ता कर समाधान निकालना चाहिए।

    August 6, 2026

    असम के बाढ़ संकट में साथ खड़े हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राहत कोष में देंगे 03 करोड़

    August 6, 2026

    जेपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति कब तक होगी, उच्च न्यायालय ने सरकार से पूछा

    August 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    देवेंद्रनाथ महतो सिर्फ नमक पानी पी रहे हैं, आमरण अनशन समाप्त नहीं किया है : सोनम वांगचुक

    August 6, 2026

    जेएसएससी-जेएसएससी आंदोलन में छात्रों के समर्थन के लिए पहुंचे जयराम, बोले-सरकार को तत्काल वार्ता कर समाधान निकालना चाहिए।

    August 6, 2026

    असम के बाढ़ संकट में साथ खड़े हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राहत कोष में देंगे 03 करोड़

    August 6, 2026

    जेपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति कब तक होगी, उच्च न्यायालय ने सरकार से पूछा

    August 6, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.