Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    UN में भारत ने शहबाज शरीफ के हर झूठ की उड़ा दी धज्जियां, पेटल ने लादेन से लेकर कश्मीर तक हर मुद्दे पर धो डाला

    September 26, 2026

    एमएमडीआर संशोधन से झारखंड में निवेश और रोजगार बढ़ेंगे : अन्नपूर्णा देवी

    September 26, 2026

    रांची में आभूषण दुकान से जेवरात और नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • UN में भारत ने शहबाज शरीफ के हर झूठ की उड़ा दी धज्जियां, पेटल ने लादेन से लेकर कश्मीर तक हर मुद्दे पर धो डाला
    • एमएमडीआर संशोधन से झारखंड में निवेश और रोजगार बढ़ेंगे : अन्नपूर्णा देवी
    • रांची में आभूषण दुकान से जेवरात और नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी
    • हजारीबाग के चौपारण में ज्वेलरी दुकान के संचालक के घर से 15 लाख कैश और जेवरात की लूट
    • जेवीएम में 20 दिसंबर को सजेगा उमंग, जुटेगा एलुमनाई परिवार
    • शराब दुकान में घुसी बंदरिया, दांतों से खोली वाइन की बोतल; नशे में दुकान के अंदर ही सो गई
    • एशियन गेम्स: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया
    • DGP विनय कुमार बनेंगे बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » झारखंड शराब घोटाले में छत्तीसगढ़ के पूर्व एमडी अरुण पति त्रिपाठी समेत तीन लोगों से पूछताछ करेगी एसीबी, भेजा समन
    Jharkhand

    झारखंड शराब घोटाले में छत्तीसगढ़ के पूर्व एमडी अरुण पति त्रिपाठी समेत तीन लोगों से पूछताछ करेगी एसीबी, भेजा समन

    News MaatiBy News MaatiAugust 1, 2026No Comments22 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड के चर्चित शराब घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत जांच कर रही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने तीन और संदिग्धों को पूछताछ के लिए समन किया है और छह अगस्त को एसीबी के रांची स्थित मुख्यालय में उपस्थित होने को कहा है। जिन्हें समन किया गया है, उनमें छत्तीसगढ़ राज्य विपणन निगम लिमिटेड के पूर्व प्रबंध निदेशक सह छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग के विशेष सचिव अरुण पति त्रिपाठी, नेक्सजेन साल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ अरुण कुमार सिंह तथा मैनपावर आपूर्ति एजेंसी मेसर्स विजन हॉस्पिटालिटी प्राइवेट लिमिटेड के स्थानीय प्रतिनिधि श्यामजी शरण शामिल हैं।

    एसीबी सभी आरोपियों का न सिर्फ बयान लेगी, बल्कि दस्तावेजी साक्ष्य, वित्तीय लेन-देन, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल सामग्री तथा पूर्व में दर्ज बयानों का आपसी मिलान कर घटनाक्रम की वास्तविक कड़ी को स्थापित करेगी। एसीबी इस प्रकरण की जांच में उपलब्ध प्रत्येक तथ्य व साक्ष्य का अत्यंत सावधानीपूर्वक परीक्षण कर रही है। जांच की प्रत्येक कड़ी का सत्यापन किया जा रहा है और संबंधित व्यक्तियों के बयान का दस्तावेज व इलेक्ट्रानिक साक्ष्य से मिलान किया जा रहा है।

    पूरा मामला पूर्व की उत्पाद नीति के दौरान तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय कुमार चौबे व उनके सहयोगी अधिकारियों तथा छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के आरोपितों की मिलीभगत से पद का दुरुपयोग कर चहेती एजेंसियों को मैनपावर आपूर्ति का ठेका देने से जुड़ा है। इस मामले में एसीबी ने गत वर्ष 20 मई 2025 को एसीबी रांची थाना कांड संख्या 09/2025 में प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद से ही एसीबी मिले साक्ष्यों, दस्तावेजों व विभिन्न व्यक्तियों के पारस्परिक बयानों का सत्यापन कर रही है।

    जांच के क्रम में ही एसीबी ने मैनपावर आपूर्ति एजेंसी मेसर्स विजन हॉस्पिटालिटी प्राइवेट लिमिटेड के स्थानीय प्रतिनिधि श्यामजी शरण को समन किया है। उन्हें एसीबी ने पूर्व में भी समन किया था, लेकिन वे उपस्थित नहीं हो सके थे। इसलिए उन्हें दोबारा समन किया गया है।

    अरुण पति त्रिपाठी की भूमिका है संदिग्ध : एसीबी ने जांच पाया है कि छत्तीसगढ़ राज्य विपणन निगम लिमिटेड के पूर्व प्रबंध निदेशक सह छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग के विशेष सचिव रहे अरुण पति त्रिपाठी की भूमिका संदिग्ध है। उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के पूर्व प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे के कार्यकाल में पूर्व की उत्पाद नीति को लागू कराने में अरुण पति त्रिपाठी ने भी बड़ी भूमिका निभाई थी। अनुसंधान के दौरान सामने आए दस्तावेज, बयान व अन्य साक्ष्यों के आलोक में एसीबी उनसे पुन: विस्तृत पूछताछ करेगी और उनका बयान लेगी। एसीबी ने नेक्सजेन सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी को पूर्व की जांच में निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे के कथित काले धन का निवेशक बताया था। इसी क्रम में नेक्सजेन सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ अरुण कुमार सिंह को एसीबी ने समन किया है। एसीबी नेक्सजेन की भूमिका व उससे संबंधित कार्य व अनुबंध, वित्तीय लेन-देन तथा संबंधित व्यक्तियों व संस्थाओं के साथ उनके करीबी संपर्क के संबंध में उपलब्ध दस्तावेजों व अनुसंधान में सामने आए अन्य तथ्यों का भी सत्यापन करेगी।

    चार अगस्त को बुलाए गए हैं उत्पाद विभाग के तीन अधिकारी : एसीबी ने समन कर चार अगस्त को भी उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के तीन अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाया है। इन अधिकारियों ने पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए और वर्तमान में जमानत पर बाहर तत्कालीन आयुक्त उत्पाद सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अमित प्रकाश, तत्कालीन संयुक्त आयुक्त उत्पाद गजेंद्र सिंह व तत्कालीन महाप्रबंधक वित्त सुधीर कुमार दास शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    एमएमडीआर संशोधन से झारखंड में निवेश और रोजगार बढ़ेंगे : अन्नपूर्णा देवी

    September 26, 2026

    जेवीएम में 20 दिसंबर को सजेगा उमंग, जुटेगा एलुमनाई परिवार

    September 26, 2026

    पटना के दो वांछित अपराधी रांची से गिरफ्तार, विशाल सिंह और छोटू प्रिंस पर दर्ज हैं कई गंभीर मामले

    September 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,436

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,127

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025986

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026846
    Don't Miss
    International

    UN में भारत ने शहबाज शरीफ के हर झूठ की उड़ा दी धज्जियां, पेटल ने लादेन से लेकर कश्मीर तक हर मुद्दे पर धो डाला

    By News MaatiSeptember 26, 20265

    न्यूयॉर्क। भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के संबोधन का…

    एमएमडीआर संशोधन से झारखंड में निवेश और रोजगार बढ़ेंगे : अन्नपूर्णा देवी

    September 26, 2026

    रांची में आभूषण दुकान से जेवरात और नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

    September 26, 2026

    हजारीबाग के चौपारण में ज्वेलरी दुकान के संचालक के घर से 15 लाख कैश और जेवरात की लूट

    September 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    UN में भारत ने शहबाज शरीफ के हर झूठ की उड़ा दी धज्जियां, पेटल ने लादेन से लेकर कश्मीर तक हर मुद्दे पर धो डाला

    September 26, 2026

    एमएमडीआर संशोधन से झारखंड में निवेश और रोजगार बढ़ेंगे : अन्नपूर्णा देवी

    September 26, 2026

    रांची में आभूषण दुकान से जेवरात और नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

    September 26, 2026

    हजारीबाग के चौपारण में ज्वेलरी दुकान के संचालक के घर से 15 लाख कैश और जेवरात की लूट

    September 26, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.