Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत बच्चा साहिबगंज से बरामद, पांच गिरफ्तार

    September 27, 2026

    रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी

    September 27, 2026

    चुनाव आयोग को लेकर भ्रामक बयानबाजी के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस : आदित्य साहू

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत बच्चा साहिबगंज से बरामद, पांच गिरफ्तार
    • रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी
    • चुनाव आयोग को लेकर भ्रामक बयानबाजी के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस : आदित्य साहू
    • गयाजी में हजारों श्रद्धालुओं ने फल्गु तट पर किया जलांजलि और पिंडदान
    • गयाजी विष्णुपद कॉरिडोर के लिए टेंडर फाइनल, जल्द शुरू होगा काम
    • जमशेदपुर के रेस्टोरेंट में फायरिंग, तीन घायल
    • हादसे के बाद गोल्डन आवर में मिलेगी तत्काल मदद, 3000 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग पर होगी निगरानी
    • रांची में हाइवे किनारे खड़े वाहनों पर पुलिस की सख्ती, वसूला जुर्माना
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » एक करोड़ का इनामी नक्सली गिरफ्तार, जानें कौन है मिसिर बेसरा
    Jharkhand

    एक करोड़ का इनामी नक्सली गिरफ्तार, जानें कौन है मिसिर बेसरा

    News MaatiBy News MaatiJuly 28, 2026No Comments25 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। सुरक्षा बलों ने एक करोड़ रुपये के इनामी शीर्ष माओवादी मिसिर बेसरा को गिरफ्तार किया। उसके साथ सक्रिय सदस्य मेहनत उर्फ मोच्छू और गौरव को भी दबोचा। मेहनत उर्फ मोछू रीजनल कमेटी सदस्य है। इसपर राज्य सरकार ने 15 लाख का इनाम घोषित कर रखा था। जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर शाम कोबरा, सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने सटीक खुफिया सूचना के आधार पर जाल बिछाकर यह कार्रवाई की। धनबाद-गिरिडीह बॉर्डर पर कार्रवाई में दो ग्रामीणों को भी गिरफ्तार किया। लंबे समय से फरार चल रहे मिसिर बेसरा पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था और वह सुरक्षा एजेंसियों की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल था। मिसिर बेसरा की गिरफ्तारी को झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक माना जा रहा है। अब झारखंड में सिर्फ 17 माओवादी शेष हैं।

    सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता: झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को अब तक की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक मिली है। माओवादी संगठन के शीर्ष नेता एवं पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा उर्फ भास्कर उर्फ सुनिर्मल उर्फ सागर को गिरिडीह जिले से गिरफ्तार कर लिया गया।

    उसके साथ माओवादी संगठन की रीजनल कमेटी का सदस्य मोछू उर्फ मेहनत उर्फ विभीषण उर्फ कुंबा मुर्मू तथा गौरव उर्फ सौरभ को भी गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार देर शाम कोबरा, सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की।

    मूल रूप से गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र स्थित मदनडीह गांव निवासी मिसिर बेसरा माओवादी संगठन की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली इकाई पोलित ब्यूरो का सदस्य था। उस पर विभिन्न राज्यों की ओर से 1 करोड़ का इनाम घोषित था। वह पिछले डेढ़ दशक से अधिक समय तक झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में माओवादी गतिविधियों का प्रमुख रणनीतिकार माना जाता रहा। सारंडा, पोड़ाहाट और कोल्हान के घने जंगलों में माओवादी नेटवर्क को मजबूत करने में मिसिर बेसरा की अहम भूमिका रही।

    सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार वह संगठन के सैन्य अभियानों की रणनीति तैयार करने, हथियारबंद दस्तों के संचालन, नए कैडरों की भर्ती, लेवी वसूली और विभिन्न जोनों के बीच समन्वय की जिम्मेदारी संभालता था। सुरक्षा बलों के खिलाफ कई बड़े हमलों की योजना बनाने तथा संगठन की गतिविधियों को संचालित करने में भी उसका नाम लंबे समय से सामने आता रहा है। गिरफ्तार मोछू उर्फ मेहनत उर्फ विभीषण उर्फ कुंबा मुर्मू धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के घोड़ाबांधा गांव का निवासी है। वह माओवादी संगठन की रीजनल कमेटी का सदस्य था और झारखंड सरकार ने उस पर 15 लाख का इनाम घोषित कर रखा था। वह लंबे समय से मिसिर बेसरा का करीबी सहयोगी माना जाता था और सारंडा-पोड़ाहाट क्षेत्र में संगठन के संचालन, लेवी वसूली, कैडर प्रबंधन और अभियान के समन्वय में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। गिरफ्तार तीसरा माओवादी गौरव उर्फ सौरभ भी संगठन का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां उससे भी संगठन के नेटवर्क और अन्य फरार माओवादियों के संबंध में पूछताछ कर रही हैं।

    खुल सकते हैं कई राज : सुरक्षा एजेंसियों को उम्मीद है कि तीनों माओवादियों से पूछताछ में संगठन के हथियारों के ठिकाने, आईईडी नेटवर्क, लेवी तंत्र, शहरी संपर्क, वित्तीय स्रोत और फरार माओवादी नेताओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। इन सूचनाओं के आधार पर आने वाले दिनों में सारंडा, कोल्हान, गिरिडीह और सीमावर्ती इलाकों में नक्सल विरोधी अभियान और तेज किए जाने की संभावना है।

    मिसिर बेसरा की गिरफ्तारी को झारखंड में माओवादी संगठन के शीर्ष नेतृत्व पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। सुरक्षा अधिकारियों का मानना है कि इससे संगठन की सैन्य और रणनीतिक क्षमता को गहरा झटका लगेगा तथा झारखंड में माओवाद के खात्मे की दिशा में अभियान को निर्णायक बढ़त मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    एमएमडीआर संशोधन से झारखंड में निवेश और रोजगार बढ़ेंगे : अन्नपूर्णा देवी

    September 26, 2026

    जेवीएम में 20 दिसंबर को सजेगा उमंग, जुटेगा एलुमनाई परिवार

    September 26, 2026

    पटना के दो वांछित अपराधी रांची से गिरफ्तार, विशाल सिंह और छोटू प्रिंस पर दर्ज हैं कई गंभीर मामले

    September 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,436

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,127

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025987

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026846
    Don't Miss
    Blog

    रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत बच्चा साहिबगंज से बरामद, पांच गिरफ्तार

    By News MaatiSeptember 27, 202611

    रांची। रांची पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर से चार वर्षीय बच्चे के अपहरण…

    रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी

    September 27, 2026

    चुनाव आयोग को लेकर भ्रामक बयानबाजी के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस : आदित्य साहू

    September 27, 2026

    गयाजी में हजारों श्रद्धालुओं ने फल्गु तट पर किया जलांजलि और पिंडदान

    September 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत बच्चा साहिबगंज से बरामद, पांच गिरफ्तार

    September 27, 2026

    रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी

    September 27, 2026

    चुनाव आयोग को लेकर भ्रामक बयानबाजी के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस : आदित्य साहू

    September 27, 2026

    गयाजी में हजारों श्रद्धालुओं ने फल्गु तट पर किया जलांजलि और पिंडदान

    September 26, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.