
रांची। 8.86 एकड़ की कथित जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़ा मनी लांड्रिंग मामले में सभी आरोपितों की 23 जुलाई को आरोप के गठन पर सुनवाई होगी। पीएमएलए की विशेष अदालत ने उस दिन सभी आरोपितों को सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया है।



उल्लेखनीय है कि मामले में मुख्यमंत्री के अलावा बड़ागांई अंचल के तत्कालीन उप राजस्वकर्मी भानु प्रताप प्रसाद, जेएमएम नेता अंतू तिर्की सहित कई जमीन कारोबारी आरोपित है। उक्त कथित जमीन फर्जीवाड़ा मामले को लेकर ईडी ने कई बार कार्रवाई की थी। जिसमें जेएमएम नेता अंतू तिर्की, आर्किटेक्ट विनोद कुमार सिंह सहित जमीन कारोबारियों के ठिकाने पर छापेमारी की गई थी।
इस मामले में आरोपितों को कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। वहीं, ईडी ने मामले की जांच पूरी करते हुए आरोपितों के खिलाफ पीएमएलए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी।

