Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ‘DGP को पत्र क्यों? ASI के पास जाइए’, बाबूलाल मरांडी का मंत्री राधाकृष्ण किशोर पर तंज

    July 5, 2026

    मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल

    July 5, 2026

    तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति

    July 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘DGP को पत्र क्यों? ASI के पास जाइए’, बाबूलाल मरांडी का मंत्री राधाकृष्ण किशोर पर तंज
    • मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल
    • तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति
    • वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रचा, भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने
    • नीतीश की राह पर सम्राट सरकार, क्राइम कंट्रोल करने के लिए उठाया बड़ा कदम
    • बाड़मेर में नई रिफाइनरी का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण, कहा-इच्छाशक्ति और कूटनीति से भारत ऊर्जा संकट से उबरा
    • ममता को एक और बड़ा झटका, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बंगाल TMC चीफ समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा
    • करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्या मामले में पुलिस की भूमिका की हो सीबीआई जांच : आदित्य साहू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रचा, भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने
    Blog

    वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रचा, भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने

    News MaatiBy News MaatiJuly 5, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मैनचेस्टर। महज 15 साल 99 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। वैभव इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे युवा भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर टॉस से पहले तिलक वर्मा ने वैभव को कैप सौंपी। वैभव सूर्यवंशी को संजू सैमसन के स्थान पर प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है। इसी के साथ बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने शेफाली वर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जिन्होंने 15 साल और 239 दिन की उम्र में भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू किया था। वहीं, पुरुषों में सचिन तेंदुलकर ने 16 साल और 205 दिन की उम्र में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू किया था। वैभव सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे, जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए 16 मुकाबलों में 48.50 की औसत के साथ 776 रन बनाए थे।अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों में 15 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ वैभव ने 175 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी। वह न सिर्फ फाइनल में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे, बल्कि उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ भी चुना गया था। हाल ही में श्रीलंका-ए के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज में वैभव ने महज 11 गेंदों में ‘लिस्ट-ए’ क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक लगाया था।शनिवार को मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनते हुए भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, “हम फिर से पहले बल्लेबाजी करेंगे। टीम में एक बदलाव है। संजू की जगह वैभव आए हैं। आपने पिछले कुछ महीनों में देखा होगा कि वह कैसी बल्लेबाजी कर रहे हैं। मुझे लगता है कि वह पूरी तरह से टीम में जगह पाने के हकदार हैं। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो बिल्कुल भी दबाव नहीं लेते। उनका स्वभाव बहुत शांत और स्थिर है। उन्हें अच्छी तरह पता है कि आगामी मुकाबलों में क्या होने वाला है। नेट्स में जिस तरह से वह बैटिंग करते हैं और गेंदबाजों का सामना करते हैं, उससे पता चलता है कि वह किस तरह के खिलाड़ी हैं। आप कॉम्पिटिशन देखिए, हर मैच के साथ… भारत में जिस तरह का टैलेंट सामने आ रहा है, उसे देखकर अच्छा लगता है। इससे हम हमेशा सतर्क रहते हैं। मुझे लगता है कि दबाव महसूस करना एक सौभाग्य की बात है।”श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती के साथ यह मैच खेल रही है।वहीं, इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर और जोश टंग मौजूद हैं।दोनों देशों के बीच पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के चलते बेनतीजा रहा था। उस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 189 रन बनाए थे, लेकिन इसके बाद बारिश के चलते इंग्लैंड की बल्लेबाजी नहीं हो सकी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    ‘DGP को पत्र क्यों? ASI के पास जाइए’, बाबूलाल मरांडी का मंत्री राधाकृष्ण किशोर पर तंज

    July 5, 2026

    मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल

    July 5, 2026

    तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति

    July 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,405

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,077

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025971

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026813
    Don't Miss
    Blog

    ‘DGP को पत्र क्यों? ASI के पास जाइए’, बाबूलाल मरांडी का मंत्री राधाकृष्ण किशोर पर तंज

    By News MaatiJuly 5, 20264

    रांची: झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राज्य की राजनीति…

    मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल

    July 5, 2026

    तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति

    July 5, 2026

    वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रचा, भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने

    July 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    ‘DGP को पत्र क्यों? ASI के पास जाइए’, बाबूलाल मरांडी का मंत्री राधाकृष्ण किशोर पर तंज

    July 5, 2026

    मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल

    July 5, 2026

    तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति

    July 5, 2026

    वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रचा, भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने

    July 5, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.