Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में अधिक से अधिक घरों तक पाइपलाइन से गैस आपूर्ति के लिए चलाएं विशेष अभियान : संजय सेठ

    May 22, 2026

    अपराधी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा : प्रेम रंजन पटेल

    May 22, 2026

    सासाराम में दो दिवसीय शेरशाह सूरी महोत्सव का आगाज, सूफी गीतों पर झूमे श्रोता

    May 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रांची में अधिक से अधिक घरों तक पाइपलाइन से गैस आपूर्ति के लिए चलाएं विशेष अभियान : संजय सेठ
    • अपराधी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा : प्रेम रंजन पटेल
    • सासाराम में दो दिवसीय शेरशाह सूरी महोत्सव का आगाज, सूफी गीतों पर झूमे श्रोता
    • आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट में हेल्थ रिकॉर्ड्स की संख्या 100 करोड़ पार
    • मोरहाबादी, हेहल, लालपुर, स्मार्ट सिटी और मेसरा में जल्द मिलेगी पाइपलाइन गैस
    • पीएनजी पर वैट में कमी करे राज्य सरकार :आदित्य मल्होत्रा
    • पांच साल में एक लाख शिक्षकों की होगी भर्ती, हर साल जुलाई में विज्ञापन और महिला शिक्षकों को गृह जिले में मिलेगा ट्रांसफर, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान
    • रामगढ़ के पतरातू में राहुल दुबे गैंग का कुख्यात अपराधी नेपाली गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » सासाराम में दो दिवसीय शेरशाह सूरी महोत्सव का आगाज, सूफी गीतों पर झूमे श्रोता
    Blog

    सासाराम में दो दिवसीय शेरशाह सूरी महोत्सव का आगाज, सूफी गीतों पर झूमे श्रोता

    News MaatiBy News MaatiMay 22, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    डेहरी आन सोन। सासाराम में पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में फजलगंज स्टेडियम में दो दिवसीय शेरशाह सूरी महोत्सव का शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी उदिता सिंह, विधान पार्षद निवेदिता सिंह, डेहरी विधायक राजीव रंजन सिंह, उप विकास आयुक्त विजय कुमार पांडेय तथा एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया। डीएम उदिता सिंह ने कहा कि शेरशाह सूरी केवल बिहार नहीं, पूरे देश के गौरव हैं। महोत्सव का उद्देश्य नई पीढ़ी को उनकी ऐतिहासिक विरासत, प्रशासनिक क्षमता और सांस्कृतिक योगदान से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय कलाकारों को नई पहचान देते हैं।

    डॉक्यूमेंट्री और रील प्रतियोगिता: कार्यक्रम की शुरूआत शेरशाह सूरी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म से हुई। इसमें उनके प्रशासनिक कौशल, न्यायप्रियता, सड़क निर्माण, डाक व्यवस्था व राष्ट्र निर्माण में योगदान को दिखाया गया। इसके बाद ह्लशेरशाह सूरी के व्यक्तित्व एवं कृतित्वह्व विषय पर रील प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

    सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां: कला जत्था के लोकगायन एवं अल्हा गायन ने पारंपरिक संस्कृति की झलक दी। दीपशिखा डांस ग्रुप की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। गायक कुमार सत्यम के सूफी गीतों एवं गजलों पर लोग देर रात तक झूमते रहे। गायिका हर्षप्रीत कौर ने भी मधुर गीतों से दिल जीता।

    मुशायरा और विचार गोष्ठी: मुशायरे में शायरों ने गजल व नज्म से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। विचार गोष्ठी में इतिहासकारों ने शेरशाह सूरी की भू-राजस्व प्रणाली, न्याय व्यवस्था और सड़क निर्माण में भूमिका पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि उनकी नीतियों का प्रभाव आज भी भारतीय प्रशासन में दिखता है।

    दूसरे दिन का आकर्षण: प्रभारी पर्यटन पदाधिकारी विनय प्रताप ने बताया कि शुक्रवार को गायक आनंद तिवारी, उत्तमा मिश्रा, मोनी झा एवं तान्या मौआरा प्रस्तुति देंगी। श्रीराम कला वाटिका व साकार कला समूह नृत्य पेश करेंगे। मुख्य आकर्षण शाबरी ब्रदर्स की सूफी गीत एवं कव्वाली होगी।

    स्टॉल और लाइटिंग: कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं। शेरशाह सूरी मकबरा को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया है। पूरे स्टेडियम परिसर को सांस्कृतिक सजावट से भव्य रूप दिया गया है। महोत्सव को लेकर शहरवासियों में भारी उत्साह है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    रांची में अधिक से अधिक घरों तक पाइपलाइन से गैस आपूर्ति के लिए चलाएं विशेष अभियान : संजय सेठ

    May 22, 2026

    अपराधी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा : प्रेम रंजन पटेल

    May 22, 2026

    आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट में हेल्थ रिकॉर्ड्स की संख्या 100 करोड़ पार

    May 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,384

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,056

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025964

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026798
    Don't Miss
    Blog

    रांची में अधिक से अधिक घरों तक पाइपलाइन से गैस आपूर्ति के लिए चलाएं विशेष अभियान : संजय सेठ

    By News MaatiMay 22, 202610

    रांची। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने राजधानी रांची स्थित गेल इंडिया लिमिटेड के क्षेत्रीय…

    अपराधी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा : प्रेम रंजन पटेल

    May 22, 2026

    सासाराम में दो दिवसीय शेरशाह सूरी महोत्सव का आगाज, सूफी गीतों पर झूमे श्रोता

    May 22, 2026

    आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट में हेल्थ रिकॉर्ड्स की संख्या 100 करोड़ पार

    May 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    रांची में अधिक से अधिक घरों तक पाइपलाइन से गैस आपूर्ति के लिए चलाएं विशेष अभियान : संजय सेठ

    May 22, 2026

    अपराधी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा : प्रेम रंजन पटेल

    May 22, 2026

    सासाराम में दो दिवसीय शेरशाह सूरी महोत्सव का आगाज, सूफी गीतों पर झूमे श्रोता

    May 22, 2026

    आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट में हेल्थ रिकॉर्ड्स की संख्या 100 करोड़ पार

    May 22, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.