Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मां, माटी व मानुष के नारे से भटक चुकी है टीएमसी : मोदी

    April 26, 2026

    झारखंड सेवा शक्ति लांच, युवाओं, प्रबुद्धजनों और गरीब तबके के लोगों को जोड़ेगा जेएसएस : डॉ. अभिषेक

    April 26, 2026

    हर महीने दो दिन पंचायतों में लगेंगे कैंप, एक माह से अधिक समय तक फाइल रोका तो होगी कार्रवाई, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान

    April 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मां, माटी व मानुष के नारे से भटक चुकी है टीएमसी : मोदी
    • झारखंड सेवा शक्ति लांच, युवाओं, प्रबुद्धजनों और गरीब तबके के लोगों को जोड़ेगा जेएसएस : डॉ. अभिषेक
    • हर महीने दो दिन पंचायतों में लगेंगे कैंप, एक माह से अधिक समय तक फाइल रोका तो होगी कार्रवाई, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान
    • पलामू में अपहृत जमीन कारोबारी की हत्या
    • रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया नेत्रदान
    • भारतीय सेना का आतंकवाद को कड़ा संदेश, दुस्साहस किया तो भुगतना होगा ‘सटीक और स्थायी’ परिणाम
    • राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा में बड़ी चूक, डिनर पार्टी में फायरिंग के मामले में कैलिफोर्निया का एक शख्स गिरफ्तार
    • व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में फायरिंग से अफरा-तफरी, ट्रंप सहित सभी वीआईपी सुरक्षित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » हर महीने दो दिन पंचायतों में लगेंगे कैंप, एक माह से अधिक समय तक फाइल रोका तो होगी कार्रवाई, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान
    Blog

    हर महीने दो दिन पंचायतों में लगेंगे कैंप, एक माह से अधिक समय तक फाइल रोका तो होगी कार्रवाई, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान

    News MaatiBy News MaatiApril 26, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंगेर। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को कहा कि बिहार के लोगों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना एवं आसानी से सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्लॉक, अंचल एवं थाना को मॉनिटर करने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान आसानी से हो, इसके लिए प्रत्येक माह में दो दिन पंचायतों में कैंप लगाया जाएगा। यह सहयोग कार्यक्रम के तहत संचालित होगा। उन्होंने कहा कि एक माह से अधिक समय तक फाइल रोककर रखनेवाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार की कोशिश है कि लोगों के घर तक मूलभूत सुविधाएं एवं सरकार की सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सके। चौधरी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगातार 20 वर्षों तक बिहार में सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने की हर संभव कोशिश की है। उन्होंने कहा कि लड़कियों को स्कूलों तक पहुंचाने के लिए उनके द्वारा कई प्रकार की योजनाएं संचालित की गई। महिलाओं को उद्योग-धंधों से जोड़ने के लिए भी बिहार में काफी काम किया गया है। इसे और आगे बढ़ाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने जब घरेलू बिहार के सभी उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली फ्री देने का निर्णय लिया, जिस पर करीब 20 हजार करोड़ रुपये का खर्च आ रहा था। उस समय ऐसा प्रतीत हो रहा था कि इतनी बड़ी धनराशि कहां से आएगी,लेकिन सरकार के दृढ संकल्प से यह काम सफल रहा। उन्होंने कहा कि बिहार में वित्त की कोई कमी नहीं है। विकास के सभी काम पूरे किए जायेंगे।चौधरी ने कहा कि मुंगेर से भागलपुर तक मरीन ड्राइव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गंगा नदी का पानी रोकने की दिशा में भी कार्य सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे यहां के लोगों को बाढ़ से मुक्ति मिल सके। सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। यहां कई झीलें और डैम हैं जिनमें गंगा नदी का पानी संग्रहित किया जा रहा है जिससे आसानी से जलापूर्ति हो सके। उन्होंने कहा कि जब तक किसान समृद्ध नहीं होगा तब तक बिहार मजबूत नहीं होगा। भारत विकसित हो और बिहार समृद्ध हो, जनता की यही अपेक्षा है। श्री चौधरी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि नवंबर माह तक बिहार में पांच लाख करोड़ रुपये का निवेश हो सके। इस दिशा में प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि बिहार में बड़ी संख्या में फैक्ट्री स्थापित हो सके, इस दिशा में काम आगे बढ़ रहा है। पीरपैंती थर्मल पावर प्लांट, नवीनगर थर्मल पावर प्लांट आदि में एक लाख 36 हजार करोड़ रुपये का निवेश शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी व्यवस्था विकसित करना चाहती है, जिससे बिहार के बिजली उपभोक्ता पूरी तरह सरकारी आपूर्ति पर निर्भर न रहें। इसके तहत लोगों के घरों की छतों पर सोलर प्लेट लगाए जाएंगे, ताकि उपभोक्ताओं को करीब 150 यूनिट तक बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि असरगंज में महाविद्यालय बना है। यहां के लोगों की इच्छा है कि यहां खेल मैदान भी बने, इसके लिए सरकारी जमीन चिन्हित की जाएगी। सरकारी जमीन उपलब्ध नहीं होने पर सरकार जमीन खरीदकर खेल मैदान बनाएगी। इस इलाके से कोलकाता एक्सप्रेस-वे गुजर रहा है। जब इसका काम पूर्ण हो जाएगा तब लोग 5 से 6 घंटे में कोलकाता आसानी पहुंच सकेंगे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    मां, माटी व मानुष के नारे से भटक चुकी है टीएमसी : मोदी

    April 26, 2026

    झारखंड सेवा शक्ति लांच, युवाओं, प्रबुद्धजनों और गरीब तबके के लोगों को जोड़ेगा जेएसएस : डॉ. अभिषेक

    April 26, 2026

    पलामू में अपहृत जमीन कारोबारी की हत्या

    April 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,372

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,040

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026786
    Don't Miss
    Blog

    मां, माटी व मानुष के नारे से भटक चुकी है टीएमसी : मोदी

    By News MaatiApril 26, 20262

    कोलकाता। भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तर 24 परगना…

    झारखंड सेवा शक्ति लांच, युवाओं, प्रबुद्धजनों और गरीब तबके के लोगों को जोड़ेगा जेएसएस : डॉ. अभिषेक

    April 26, 2026

    हर महीने दो दिन पंचायतों में लगेंगे कैंप, एक माह से अधिक समय तक फाइल रोका तो होगी कार्रवाई, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान

    April 26, 2026

    पलामू में अपहृत जमीन कारोबारी की हत्या

    April 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    मां, माटी व मानुष के नारे से भटक चुकी है टीएमसी : मोदी

    April 26, 2026

    झारखंड सेवा शक्ति लांच, युवाओं, प्रबुद्धजनों और गरीब तबके के लोगों को जोड़ेगा जेएसएस : डॉ. अभिषेक

    April 26, 2026

    हर महीने दो दिन पंचायतों में लगेंगे कैंप, एक माह से अधिक समय तक फाइल रोका तो होगी कार्रवाई, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान

    April 26, 2026

    पलामू में अपहृत जमीन कारोबारी की हत्या

    April 26, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.