Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में तापमान 4 डिग्री बढ़ा, चाईबासा सबसे गर्म

    February 18, 2026

    झारखंड को 1.27 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले, राज्यपाल ने विधानसभा में पेश किया सरकार का रोडमैप

    February 18, 2026

    झारखंड के विकास के लिए केंद्र निभाए बड़े भाई की भूमिका :हेमंत सोरेन

    February 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रांची में तापमान 4 डिग्री बढ़ा, चाईबासा सबसे गर्म
    • झारखंड को 1.27 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले, राज्यपाल ने विधानसभा में पेश किया सरकार का रोडमैप
    • झारखंड के विकास के लिए केंद्र निभाए बड़े भाई की भूमिका :हेमंत सोरेन
    • शांति वार्ता के बीच रूस ने कीव पर दागे 29 मिसाइलें, 400 ड्रोन
    • खांसी की आवाज से होगी फेफड़ों की जांच, एआई तकनीक स्वासा ऐप दे रही नई उम्मीद
    • पीएम मोदी से मिले सुंदर पिचाई, गूगल के सीओ ने भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विकास पर की चर्चा
    • हम सब हिंदू हैं की बड़ी लकीर खींचें, जाति दीवारें मिटेंगी: मोहन भागवत
    • सरला बिरला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल बोले, जॉब क्रिएटर बने युवा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » हम सब हिंदू हैं की बड़ी लकीर खींचें, जाति दीवारें मिटेंगी: मोहन भागवत
    Blog

    हम सब हिंदू हैं की बड़ी लकीर खींचें, जाति दीवारें मिटेंगी: मोहन भागवत

    News MaatiBy News MaatiFebruary 18, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने सामाजिक समरसता, जाति उन्मूलन और सांस्कृतिक एकता को राष्ट्र निर्माण का मूल आधार बताते हुए कहा कि हम सब भारत माता के पुत्र हैं, सहोदर हैं, और हम हिंदू हैं। यही भाव अस्पृश्यता और जातीय विभाजन को समाप्त करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आधुनिकता का विरोध नहीं, बल्कि अंधानुकरण का विरोध है। समाज यदि जागृत और समरस रहेगा तो राजनीतिक विकृतियां स्वतः समाप्त होंगी। मोहन भागवत ने बुधवार को लखनऊ में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जाति कोई शाश्वत व्यवस्था नहीं, बल्कि वर्तमान समय में अव्यवस्था का रूप ले चुकी है। पहले यह कार्य-आधारित थी, अब हर व्यक्ति हर कार्य कर सकता है। जाति की दीवारें मिट रही हैं, तरुण वर्ग का व्यवहार बदल रहा है। हमें समाज को समरस बनाए रखने की बड़ी लकीर खींचनी है- हम सब हिंदू हैं। उन्होंने यूजीसी रेगुलेशन के मुद्दे पर कहा कि मामला सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए पूर्वानुमान आधारित प्रतिक्रिया उचित नहीं। समाज में विभाजन न हो, यह ध्यान रखना आवश्यक है। भागवत ने कहा कि आधुनिकीकरण एक सतत प्रक्रिया है, उसका विरोध नहीं किया जाना चाहिए, परंतु पश्चिमीकरण के अंधानुकरण से बचना जरूरी है। जो नया है, उसे परख कर स्वीकार करें। शाश्वत मूल्यों के अनुरूप परिवर्तन ही उचित है।
    मोहन भागवत ने संयुक्त परिवारों के घटने पर चिंता जताते हुए कहा कि संबंधों का भाव बना रहना चाहिए। सब कुछ बदले, पर अपनापन न बदले। उन्होंने कहा कि उसका अनुशासित उपयोग जरूरी है। स्क्रीन टाइम तय करें, बच्चों को दिशा दें। 12 वर्ष तक शील का निर्माण होता है। घर का आचरण ठीक रहेगा तो पीढ़ी भी सही दिशा में जाएगी।
    जातीय विद्वेष और राजनीतिक आह्वानों पर उन्होंने कहा कि बिना सामाजिक सद्भाव के राजनीतिक शुद्धिकरण संभव नहीं है। नेता सामाजिक उपकरण हैं। जैसे समाज होगा, वैसे ही नेता होंगे। समाज जागृत रहेगा तो राजनीति स्वतः सुधरेगी। उन्होंने कहा कि भारत बहुसांस्कृतिक समाज नहीं, बल्कि एक संस्कृति का वैविध्यपूर्ण समाज है। भाषा, वेशभूषा और खानपान में भिन्नता के बावजूद मूल सांस्कृतिक भाव एक है।
    संघ प्रमुख ने वैश्विक ‘टैरिफ वॉर’ पर कहा कि इसका भारत पर सीमित असर होगा। भारत ‘मास प्रोडक्शन’ नहीं, बल्कि ‘प्रोडक्शन बाय मासेज’ की नीति का पक्षधर है। संपत्ति का न्यायपूर्ण वितरण और नैतिक विकास के साथ ही विकसित भारत संभव है। महिलाओं की भूमिका पर उन्होंने कहा कि संघ में उनकी भूमिका सीमित नहीं है। उन्होंने राष्ट्र सेविका समिति का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाओं के उन्नयन में महिला शक्ति ही प्रमुख भूमिका निभाती है।
    उन्होंने बताया कि हजारों गांवों में व्यसन मुक्ति, स्वावलंबन और जल संरक्षण जैसे प्रयास चल रहे हैं। उन्होंने धर्म शिक्षा पर कहा कि यह घर से शुरू होनी चाहिए, विद्यालय मूल्यों की शिक्षा दें और घर में परंपरा का संस्कार हो। भागवत ने कहा कि मंदिरों का संचालन भक्तों और समाज के प्रतिष्ठित जनों के हाथ में होना चाहिए, ताकि वे समाजोपयोगी गतिविधियों का केंद्र बन सकें। उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी शक्ति हिंदू समाज है। वह संगठित और जागृत हो जाए तो भारत को नैतिक और आर्थिक रूप से विकसित राष्ट्र बनाने से कोई नहीं रोक सकता।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    रांची में तापमान 4 डिग्री बढ़ा, चाईबासा सबसे गर्म

    February 18, 2026

    झारखंड को 1.27 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले, राज्यपाल ने विधानसभा में पेश किया सरकार का रोडमैप

    February 18, 2026

    झारखंड के विकास के लिए केंद्र निभाए बड़े भाई की भूमिका :हेमंत सोरेन

    February 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,346

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,012

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025959

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026768
    Don't Miss
    Blog

    रांची में तापमान 4 डिग्री बढ़ा, चाईबासा सबसे गर्म

    By News MaatiFebruary 18, 20260

    रांची,। झारखंड की राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में पिछले 48 घंटों के दौरान अधिकतम…

    झारखंड को 1.27 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले, राज्यपाल ने विधानसभा में पेश किया सरकार का रोडमैप

    February 18, 2026

    झारखंड के विकास के लिए केंद्र निभाए बड़े भाई की भूमिका :हेमंत सोरेन

    February 18, 2026

    शांति वार्ता के बीच रूस ने कीव पर दागे 29 मिसाइलें, 400 ड्रोन

    February 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    रांची में तापमान 4 डिग्री बढ़ा, चाईबासा सबसे गर्म

    February 18, 2026

    झारखंड को 1.27 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले, राज्यपाल ने विधानसभा में पेश किया सरकार का रोडमैप

    February 18, 2026

    झारखंड के विकास के लिए केंद्र निभाए बड़े भाई की भूमिका :हेमंत सोरेन

    February 18, 2026

    शांति वार्ता के बीच रूस ने कीव पर दागे 29 मिसाइलें, 400 ड्रोन

    February 18, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.