Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पटना में जदयू कार्यलाय के बाहर लगे पोस्टर में नीतीश कुमार को ‘भारत रत्न’ देने की मांग, निशांत को बताया ‘फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार’

    July 4, 2026

    बिहार में बनेंगे 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला

    July 4, 2026

    बाड़मेर में नई रिफाइनरी का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण, कहा-इच्छाशक्ति और कूटनीति से भारत ऊर्जा संकट से उबरा

    July 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पटना में जदयू कार्यलाय के बाहर लगे पोस्टर में नीतीश कुमार को ‘भारत रत्न’ देने की मांग, निशांत को बताया ‘फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार’
    • बिहार में बनेंगे 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला
    • बाड़मेर में नई रिफाइनरी का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण, कहा-इच्छाशक्ति और कूटनीति से भारत ऊर्जा संकट से उबरा
    • ममता को एक और बड़ा झटका, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बंगाल TMC चीफ समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा
    • मूसलाधार बारिश से मुंबई में जनजीवन अस्त व्यस्त, लोकल ट्रेनें भी प्रभावित
    • झारखंड में कल से तीन दिन तक भारी बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी
    • रांची के राज अस्पताल में लातेहार के युवक की मौत पर बवाल, हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश
    • श्री अमरनाथ यात्रा: जम्मू की पुरानी मंडी स्थित श्री राम मंदिर से यात्रा का जत्था रवाना, चप्पे-चप्पे पर केंद्रीय बलों की तैनाती
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » चुनौतियों के बावजूद भारत अखंड, एकजुट और मजबूत : मुख्य न्यायाधीश
    Blog

    चुनौतियों के बावजूद भारत अखंड, एकजुट और मजबूत : मुख्य न्यायाधीश

    News MaatiBy News MaatiSeptember 20, 2025No Comments12 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बीकानेर। उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने शनिवार काे बीकानेर में कहा कि आज हमारे पड़ोसी देश घोर अस्थिरता के दौर से गुजर रहे हैं, लेकिन कई आंतरिक और बाह्य चुनौतियों के बावजूद हमारा भारत अखंड, एकजुट और मजबूत है। इसका श्रेय हमारे संविधान तथा संविधान निर्माताओं को जाता है, जिसमें बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रही है।

    सीजेआई गवई महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में आयोजित ‘संविधान निर्माण के 75 वर्ष और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की भूमिका’ विषयक सेमिनार को संबोधित कर रहे थे।

    मुख्य न्यायाधीश गवई ने कहा कि देश का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। इसे लागू हुए हाल ही में 75 वर्ष पूर्ण हुए हैं और हम संविधान का अमृत महोत्सव आयोजित कर रहे हैं। यह संविधान बनाने में बाबा साहेब की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण थी। उनके योगदान को इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के संविधान ने ‘वन पर्सन, वन वोट, वन वेल्यू’ का अधिकार दिया। वे सामाजिक और आर्थिक समानता के पक्षधर थे। गवई ने कहा कि भारत का संविधान युद्ध और शांतिकाल में देश को एक सूत्र में बांधने वाला है।

    मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि 75 वर्ष का समय लम्बा नहीं होता, लेकिन फिर भी इस दौर में हमारे देश ने बहुत प्रगति की है। हमारी विधायिका, न्यायपालिका और कार्यपालिका ने बेहतर कार्य करते हुए राष्ट्र को और सशक्त किया है। आज देश के वंचित वर्ग के लोग आगे आए हैं। देश के सर्वोच्च पदों पर इस तबके के लोग और महिलाओं को बैठने का मौका हमारे संविधान ने दिया है। देश के हर कौने में सड़क, पानी, बिजली और शिक्षा जैसे सुविधाएं पहुंची हैं।

    मुख्य न्यायाधीश गवई ने मां अमृता देवी के पर्यावरण संरक्षण के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि मां अमृता देवी ने सदियों पूर्व पर्यावरण संरक्षण की चेतना जगाई। आज उनके सिद्धांत सर्वाधिक प्रासंगिक हैं। हमें इन्हें समझना और इनका अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिश्नोई समाज आज भी उनके आदर्शों का अनुसरण कर रहा है।

    केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि अमेरिका में महिलाओं को मतदान का अधिकार पाने में 144 साल लगे। ब्रिटेन ने सौ साल के लंबे संघर्ष के बाद दो चरणों में मतदान का अधिकार पाया, लेकिन बाबा साहेब के संविधान ने महिलाओं और पुरुषों को मतदान का समान अधिकार दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब प्रत्येक विषय के जानकार थे। उन्होंने देश को समानता का अधिकार दिया। बाबा साहेब का मानना था कि समानता रहेगी तो स्वतंत्रता अपने आप सुरक्षित होगी। उन्होंने संविधान निर्मात्री सभा में सदस्य रहे बीकानेर के स्व. श्री जसवंत सिंह दाऊदसर के योगदान का स्मरण भी किया।

    उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश विजय बिश्नोई ने कहा कि संविधान के कारण ही हमारा देश सुरक्षित है और लोकतंत्र कायम है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने समाज में समरसता के भाव जगाए। उन्होंने बताया कि बीकानेर से उनका गहरा नाता रहा। उनके पिता ने राजकीय डूंगर कॉलेज से एलएलबी की डिग्री हासिल की। वकालात के दौर में वे भी बीकानेर आते रहे हैं।

    उच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजीव कुमार शर्मा ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि आज का समय संविधान को लागू होने के 75 वर्ष पूर्ण होने पर गर्व करने के साथ आधुनिक भारत के मूल्यों, दूरदर्शिता और दृष्टिकोण पर विचार करने का भी है।

    इससे पहले मुख्य न्यायाधीश और केंद्रीय मंत्री सहित अन्य अतिथियों ने संविधान, बाबा साहेब के चित्र तथा महाराजा गंगासिंह की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पुष्पेंद्र सिंह भाटी तथा बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्य कुलदीप शर्मा बतौर अतिथि मौजूद रहे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक शर्मा ने आभार जताया।

    कार्यक्रम में उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विनीत माथुर, इंद्रजीत सिंह, रवि चिनानिया, पूर्व न्यायाधीश माणक मोहता, जिला एवं सत्र न्यायाधीश अतुल कुमार सक्सेना, बीकानेर (पूर्व) विधायक सिद्धि कुमारी, खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, महानिरीक्षक पुलिस हेमंत शर्मा, जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि, पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर, कार्यक्रम कॉर्डिनेटर अशोक प्रजापत सहित विभिन्न न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, अधिवक्ता, विधि विद्यार्थी और आमजन मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    पटना में जदयू कार्यलाय के बाहर लगे पोस्टर में नीतीश कुमार को ‘भारत रत्न’ देने की मांग, निशांत को बताया ‘फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार’

    July 4, 2026

    बिहार में बनेंगे 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला

    July 4, 2026

    बाड़मेर में नई रिफाइनरी का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण, कहा-इच्छाशक्ति और कूटनीति से भारत ऊर्जा संकट से उबरा

    July 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,405

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,077

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025971

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026811
    Don't Miss
    Blog

    पटना में जदयू कार्यलाय के बाहर लगे पोस्टर में नीतीश कुमार को ‘भारत रत्न’ देने की मांग, निशांत को बताया ‘फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार’

    By News MaatiJuly 4, 202610

    पटना । बिहार की राजनीति में एक बार फिर पोस्टर के जरिए नए सियासी संदेश…

    बिहार में बनेंगे 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला

    July 4, 2026

    बाड़मेर में नई रिफाइनरी का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण, कहा-इच्छाशक्ति और कूटनीति से भारत ऊर्जा संकट से उबरा

    July 4, 2026

    ममता को एक और बड़ा झटका, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बंगाल TMC चीफ समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा

    July 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    पटना में जदयू कार्यलाय के बाहर लगे पोस्टर में नीतीश कुमार को ‘भारत रत्न’ देने की मांग, निशांत को बताया ‘फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार’

    July 4, 2026

    बिहार में बनेंगे 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला

    July 4, 2026

    बाड़मेर में नई रिफाइनरी का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण, कहा-इच्छाशक्ति और कूटनीति से भारत ऊर्जा संकट से उबरा

    July 4, 2026

    ममता को एक और बड़ा झटका, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बंगाल TMC चीफ समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा

    July 4, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.