
गोड्डा। जेएलकेएम नेता सूर्या हांसदा की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई है। एसपी मुकेश कुमार ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। एसपी कुमार ने बताया कि सूर्या हांसदा को गिरफ्तार करने पुलिस की एक टीम गई थी। देवघर के नावाडीह थाना क्षेत्र से गिरफ्तार करने के बाद उसे लाया जा रहा था। रात में पुलिस सूर्या को अपने साथ जांच के लिए जिरली समारी पहाड़ी पर ले गई, जहां पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में सूर्या हांसदा मारा गया।



बोआरीजोर थाना क्षेत्र के जिरली समारी पहाड़ी पर बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासन के लोग जुटे हुए हैं। किसी को भी वहां जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। बता दें कि सूर्या हांसदा की पत्नी सुशीला ने पिछले रविवार को उनकी गिरफ्तारी की जानकारी दी थी। सुशीला ने सूर्या के साथ किसी अनहोनी की आशंका भी जताई थी।

