
अमृतसर। मजीठा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 6 लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं. घटना की जानकारी के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया. बीमार लोगों को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर शराब सप्लायर सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।



घटना सोमवार 12 मई की रात की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस की टीम शराब के स्त्रोत की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि रविवार (11 मई) की शाम को एक ही जगह से यह शराब खरीदी गई थी । इनमें से कुछ लोगों की सोमवार की सुबह ही मौत हो गई थी, लेकिन पुलिस को सूचना नहीं मिली।
अमृतसर की डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने जानकारी दी है कि जहरीली शराब मामले में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है. उन्होंने बताया, ”हमें पंजाब सरकार की तरफ से ऐसे लोगों के खिलाफ एक्शन लेने की छूट दी गई है. जो भी उसमें शामिल हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जााएगी.” वहीं अमृतसर डिप्टी कमिश्नर ने आगे बताया, ”जहरीली शराब के जो भी सप्लायर थे और जो लोग भी इसमें शामिल थे, उनकी गिरफ्तारी की जा चुकी है।

