Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    होर्मुज पर कोई टैक्स नहीं देगा भारत, ट्रंप को बड़ा झटका

    July 13, 2026

    15 दिनों में बनेगा झारखंड विश्वविद्यालय सेवा आयोग, विश्वविद्यालयों में रिक्त पद भरने का निर्देश

    July 13, 2026

    देवघर श्रावणी मेला : ड्रोन, एआई और सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

    July 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • होर्मुज पर कोई टैक्स नहीं देगा भारत, ट्रंप को बड़ा झटका
    • 15 दिनों में बनेगा झारखंड विश्वविद्यालय सेवा आयोग, विश्वविद्यालयों में रिक्त पद भरने का निर्देश
    • देवघर श्रावणी मेला : ड्रोन, एआई और सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
    • 20 लाख का इनामी नक्सली रविंद्र गंझू चंदवा से गिरफ्तार, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
    • प्रशांत किशोर की पत्नी के पास कितनी संपत्ति…जान कर हो जाएंगे …
    • मंईयां सम्मान योजना में होगा बड़ा बदलाव, अब हर महीने एक साथ 51 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचेगी राशि
    • 2100 रुपये में पटना की 10 मिनट की हवाई सैर, बुकिंग शुरू होते ही तीन दिन की सीटें फुल
    • 25 साल तक प्रतिनियुक्ति पर सेवा देने वाले कर्मचारी को नियमितीकरण का अधिकार, झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » पृथ्वीराज चव्हाण ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ कोड नेम पर उठाए सवाल, कांग्रेस ने किया किनारा, ऐसे बयान गिराते हैं सेना का मनोबल : शहजाद पूनावाला
    Blog

    पृथ्वीराज चव्हाण ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ कोड नेम पर उठाए सवाल, कांग्रेस ने किया किनारा, ऐसे बयान गिराते हैं सेना का मनोबल : शहजाद पूनावाला

    News MaatiBy News MaatiMay 8, 2025No Comments22 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सरकार के भावनात्मक लाभ लेने वाले बयान से कांग्रेस ने किनारा कर लिया है। पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि इस पर कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। दरअसल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि केंद्र सरकार ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से इसका भावनात्मक लाभ ले रही है। युद्ध बंदूकों, विमानों और बमों का इस्तेमाल करके लड़ा जाता है, न कि प्रतीकात्मकता या भावनाओं के माध्यम से। ऑपरेशन सिंदूर पर पृथ्वीराज चव्हाण के सवाल उठाने को लेकर कांग्रेस ने अपना स्टैंड स्पष्ट किया और उनके इस बयान से दूरी बना ली है।
    भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक बयान जारी करते हुए कहा, “कांग्रेस कब तक वोट बैंक की राजनीति को राष्ट्रीय हितों से ऊपर रखेगी? इससे पहले चन्नी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए थे और सबूत मांगे थे। अजय राय ने खिलौना विमान दिखाकर वायुसेना और राफेल जेट का मजाक उड़ाया था। कांग्रेस नेताओं की ओर से सशस्त्र बलों का मनोबल गिराने वाले बयान बार-बार दिए गए हैं।”
    उन्होंने आगे कहा, “‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट करते हुए आतंकवाद को प्रायोजित करने के लिए पाकिस्तान को करारा जवाब दिया गया है।
    गुरुवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि अभी किसी को इस पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार कोई भी कदम उठाए, कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है। पवन खेड़ा ने आगे कहा, “आज पूरी दुनिया देख रही है, भारत और पाकिस्तान में फर्क है। भारत ने आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, जबकि पाकिस्तान हमारे निर्दोष, निहत्थे नागरिकों पर हमला कर रहा है। ये अंतर विश्व को समझ में आ गया होगा, इन दोनों देशों के बीच का फर्क। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद हमने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान इस पूरे मामले में खुद आतंकियों को शह देता है। और आज फिर जिस तरह पाकिस्तान ने पुंछ में गुरुद्वारे पर हमला किया, नागरिकों पर हमला किया, छोटे बच्चों को मारा, मेरा मानना है कि अब दुनिया को इस पर स्टैंड लेना चाहिए।”
    वहीं, सर्वदलीय बैठक पर उन्होंने कहा, “देखते हैं कि सरकार हमसे क्या चर्चा करना चाहती है। हम पूरी उम्मीद करते हैं कि इस बैठक में स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे।”
    बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था। कुल मिलाकर, नौ (9) ठिकानों को निशाना बनाया गया है, जिसमें आतंकवादी स्थल मरकज सुभान अल्लाह बहावलपुर, मरकज तैयबा, मुरीदके, सरजाल/तेहरा कलां, महमूना जोया सुविधा, सियालकोट, मरकज अहले हदीस बरनाला, भिम्बर, मरकज अब्बास, कोटली, मस्कर राहील शाहिद, कोटली जिले में स्थित हैं।
    इसके अलावा मुजफ्फराबाद में शावई नाला कैम, मरकज सैयदना बिलाल शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    15 दिनों में बनेगा झारखंड विश्वविद्यालय सेवा आयोग, विश्वविद्यालयों में रिक्त पद भरने का निर्देश

    July 13, 2026

    देवघर श्रावणी मेला : ड्रोन, एआई और सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

    July 13, 2026

    20 लाख का इनामी नक्सली रविंद्र गंझू चंदवा से गिरफ्तार, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता

    July 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,409

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,080

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025972

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026816
    Don't Miss
    International

    होर्मुज पर कोई टैक्स नहीं देगा भारत, ट्रंप को बड़ा झटका

    By News MaatiJuly 13, 20261

    नई दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ते वैश्विक तनाव के बीच भारत अपनी पुरानी और…

    15 दिनों में बनेगा झारखंड विश्वविद्यालय सेवा आयोग, विश्वविद्यालयों में रिक्त पद भरने का निर्देश

    July 13, 2026

    देवघर श्रावणी मेला : ड्रोन, एआई और सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

    July 13, 2026

    20 लाख का इनामी नक्सली रविंद्र गंझू चंदवा से गिरफ्तार, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता

    July 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    होर्मुज पर कोई टैक्स नहीं देगा भारत, ट्रंप को बड़ा झटका

    July 13, 2026

    15 दिनों में बनेगा झारखंड विश्वविद्यालय सेवा आयोग, विश्वविद्यालयों में रिक्त पद भरने का निर्देश

    July 13, 2026

    देवघर श्रावणी मेला : ड्रोन, एआई और सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

    July 13, 2026

    20 लाख का इनामी नक्सली रविंद्र गंझू चंदवा से गिरफ्तार, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता

    July 13, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.