
नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन 2025 सेशन-1 रिजल्ट जारी कर दिया गया है। सेशन 1 की परीक्षा में 12.58 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। एग्जाम में भाग लेने वाले सभी स्टूडेंट्स NTA की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके परिणाम की जांच कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से भी नतीजे जांच सकते हैं। जेईई मेन सेशन-1 परीक्षा का आयोजन 22 से लेकर 30 जनवरी तक करवाया गया था।



टॉपर लिस्ट जारी, 14 स्टूडेंट्स ने प्राप्त किया 100 पर्सेंटाइल
एनटीए की ओर से रिजल्ट लिंक जारी होने के बाद अब टॉपर्स लिस्ट जारी कर दी गई है। सेशन 1 परीक्षा में कुल 14 स्टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है। इन छात्रों में से ज्यादातर राजस्थान राज्य से हैं। आपको बता दें कि टॉप करने वाले छात्रों में दो थर्ड जेंडर के छात्र भी हैं। सभी 14 स्टूडेंट्स की लिस्ट आप यहां से देख सकते हैं जिन्होंने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है-
- आयुष सिंघल (राजस्थान)
- कुशाग्र गुप्ता (कर्नाटक)
- दक्ष (दिल्ली एनसीटी)
- हर्ष झा (दिल्ली एनसीटी)
- रित गुप्ता (राजस्थान)
- श्रेयस लोहिया (उत्तर प्रदेश)
- सक्षम जिंदल (राजस्थान)
- सौरव (उत्तर प्रदेश)
- विशाद जैन (महाराष्ट्र)
- अर्णव सिंह (राजस्थान)
- शिवेन विकास तोषनीवाल (गुजरात)
- साई मनोग्ना गुथिकोंडा (आंध्र प्रदेश)
- एस एम प्रकाश बेहरा (राजस्थान)
- बानी ब्रता माजी (तेलंगाना)

