
नई दिल्ली। दिल्ली के डेप्युटी सीएम रहे मनीष सिसोदिया चुनाव हार गए हैं। मनीष सिसोदिया को बीजेपी के प्रत्याशी तरविंदर सिंह मारवाह (TARVINDER SINGH MARWAH) ने हराया है। जंगपुरा विधानसभा सीट पर सिसोदिया और तरविंदर के बीच कांटे की टक्कर दिखी, लेकिन आखिरकार रिजल्ट बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में गया।



सिसोदिया ने स्वीकारी हार
चुनाव हारने के बाद मनीष सिसोदिया ने कहा कि जंगपुरा विधानसभा चुनाव हम सबने मिलकर पूरी मेहनत से लड़ा। जंगपुरा के लोगों ने हमें बहुत सारा प्यार, मोहब्बत और सम्मान दिया। लेकिन हम करीब 600 वोटों से पीछे रह गए। जो कैंडिडेट जीते हैं मैं उनको बधाई देता हूं। उम्मीद करता हूं कि वह जंगपुरा की समस्याओं का समाधान करेंगे। चुनाव में कहां चूक हुई उसका एनालिसिस करके बताएंगे।

