
रांची। भाजपा ने फिरायालाल पर रविवार को आम बजट को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में मध्यमवर्ग को 12 लाख रुपये पर कोई टैक्स नहीं लगेगा का ऐलान किया है। भारत की आजादी के बाद 1947 से 2025 तक कुल 67 वर्षों में किसी प्रधानमंत्री ने मध्यमवर्गीय जनता के लिए 1 से 2.5 लाख तक आयकर छूट दी है।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस राशि को बढ़ाकर 12 लाख कर दिया जो भारत के मध्यम वर्गीय जनता के लिए काफी राहत है। इस बजट में किसानों और व्यापारियों का भी विशेष ख्याल रखा गया है इस बजट महिलाओं एवं विद्यार्थियों के लिए भी विशेष ध्यान रखा गया है।
इस हस्ताक्षर अभियान में मुख्य रूप से राकेश चौधरी प्रमोद कुमार जायसवाल नवीन झा, छोटू वर्मा, अजय साहू, लव कुमार, आनंद तिवारी, राजकुमार अग्रवाल सूरज कुमार, दिलीप साहू, मुकेश आदि मौजूद।

