Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या

    March 30, 2026

    बच्ची से दरिंदगी पर हजारीबाग में आक्रोश, भाजपा के आह्वान पर ‘बंद’ का व्यापक असर

    March 30, 2026

    हजारीबाग दुष्कर्म मामला , भाजपा ने 3 अप्रैल को झारखंड बंद का किया आह्वान,

    March 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या
    • बच्ची से दरिंदगी पर हजारीबाग में आक्रोश, भाजपा के आह्वान पर ‘बंद’ का व्यापक असर
    • हजारीबाग दुष्कर्म मामला , भाजपा ने 3 अप्रैल को झारखंड बंद का किया आह्वान,
    • शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 25 महीने के निचले स्तर पर
    • नीतीश कुमार ने विधान परिषद और नितिन नवीन ने विधानसभा से दिया इस्तीफा
    • ईरान के कुवैत स्थित प्लांट पर हमले में भारतीय की मौत, संघर्ष में अब तक 8 भारतीयों की जान गई
    • तनाव बढ़ने के बीच ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते के संकेत दिए
    • अमेरिकी कांग्रेस में ईरान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर नाराजगी, सैनिकों और युद्ध शक्तियों में टकराव जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » अपने गढ़ पलामू में क्यों कमजोर पड़ गई भाजपा, जानिए किसने किया जीत-हार का फैसला?
    Blog

    अपने गढ़ पलामू में क्यों कमजोर पड़ गई भाजपा, जानिए किसने किया जीत-हार का फैसला?

    News MaatiBy News MaatiNovember 25, 2024No Comments14 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पलामू।विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपने गढ़ में कमजोर साबित हुई है. पलामू जिले को भाजपा का गढ़ माना जाता है. लेकिन यहां की पांच सीटों में से भाजपा केवल दो सीटों पर ही जीत दर्ज कर सकी. बीजेपी की इस हार के पीछे के कई कारण बताए जा रहे हैं.

    दरअसल, पलामू में पांच विधानसभा सीटें हैं. 2019 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पलामू की पांच में से चार सीटों पर जीत हासिल की थी. वहीं 2024 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ डाल्टनगंज और पांकी विधानसभा सीट पर जीत मिली है. बीजेपी को बिश्रामपुर, छतरपुर और हुसैनाबाद सीट पर हार का सामना करना पड़ा.

    2024 लोकसभा चुनाव में पलामू संसदीय सीट पर भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार जीती. जिसके बाद भाजपा को विधानसभा चुनाव में भी कुछ ऐसी ही उम्मीद थी. लेकिन इसके उलट बिश्रामपुर और छतरपुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी को 10 सालों बाद हार का सामना करना पड़ा. वहीं हुसैनाबाद विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने एनसीपी विधायक को अपना उम्मीदवार बनाया था. जिससे भारतीय जनता पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता बागी हो गए. बागी नेताओं ने बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ा और अच्छे वोट भी हासिल किए.

    घुसपैठ को बनाया था मुद्दा

    भारतीय जनता पार्टी ने पलामू के इलाके में भी घुसपैठ को चुनावी मुद्दा बनाया था. इस दौरान पलामू की हुसैनाबाद विधानसभा सीट का नाम बदलने का भी ऐलान किया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने पलामू क्षेत्र में प्रचार किया. सभी नेताओं ने बांग्लादेशी घुसपैठ को चुनावी मुद्दा बनाया और इससे जुड़े भाषण दिए.

    देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पलामू क्षेत्र में पहली बार गढ़वा में जनसभा को संबोधित किया. गढ़वा सीट भारतीय जनता पार्टी जीतने में सफल रही, लेकिन सभा स्थल के करीब की ही बिश्रामपुर और हुसैनाबाद विधानसभा सीटों पर उसे हार का सामना करना पड़ा. हुसैनाबाद विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार 34 हजार वोटों से हारे. पलामू में सबसे बड़ा अंतर हुसैनाबाद सीट पर ही रहा. भाजपा ने हुसैनाबाद का नाम बदलने की घोषणा की थी.

    महिलाओं ने बढ़-चढ़कर किया मतदान

    पलामू के डाल्टनगंज, छतरपुर, हुसैनाबाद, पांकी और बिश्रामपुर विधानसभा सीटों पर पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने मतदान किया. चुनावी सभाओं के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने घुसपैठ को मुद्दा बनाया जबकि स्थानीय मुद्दे पर नेता खामोश रहे. पलामू का इलाका एक तरफ बिहार से सटा है तो दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश और तीसरी तरफ छत्तीसगढ़ से. पलामू का इलाका कृषि आधारित अर्थव्यवस्था वाला इलाका है. पूरा इलाका पानी और पलायन के लिए मशहूर है. बड़े नेता अपने भाषणों में इन मुद्दों पर कुछ नहीं बोले. जो उनकी हार का बड़ा कारण भी बना.

    राजनीतिक मामलों की जानकारी रखने वाले सुरेंद्र प्रसाद कहते हैं कि पलामू के इलाके में भारतीय जनता पार्टी मजबूत रही है. 2024 के विधानसभा चुनाव में महिलाओं का वोट अहम रहा, मंईयां योजना ने बड़ी भूमिका निभाई है. पलामू जैसे इलाके में घुसपैठ कोई मुद्दा नहीं है, वहीं पांच साल तक विपक्ष में रहने के कारण बीजेपी विधायकों के खिलाफ नाराजगी भी थी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    नीतीश कुमार ने विधान परिषद और नितिन नवीन ने विधानसभा से दिया इस्तीफा

    March 30, 2026

    ईरान के कुवैत स्थित प्लांट पर हमले में भारतीय की मौत, संघर्ष में अब तक 8 भारतीयों की जान गई

    March 30, 2026

    तनाव बढ़ने के बीच ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते के संकेत दिए

    March 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,356

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,028

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026780
    Don't Miss
    Bihar

    मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या

    By News MaatiMarch 30, 202612

    मुजफ्फरपुर । बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बेखौफ अपराधियों ने सोमवार को अहियापुर थाना क्षेत्र…

    बच्ची से दरिंदगी पर हजारीबाग में आक्रोश, भाजपा के आह्वान पर ‘बंद’ का व्यापक असर

    March 30, 2026

    हजारीबाग दुष्कर्म मामला , भाजपा ने 3 अप्रैल को झारखंड बंद का किया आह्वान,

    March 30, 2026

    शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 25 महीने के निचले स्तर पर

    March 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या

    March 30, 2026

    बच्ची से दरिंदगी पर हजारीबाग में आक्रोश, भाजपा के आह्वान पर ‘बंद’ का व्यापक असर

    March 30, 2026

    हजारीबाग दुष्कर्म मामला , भाजपा ने 3 अप्रैल को झारखंड बंद का किया आह्वान,

    March 30, 2026

    शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 25 महीने के निचले स्तर पर

    March 30, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.