Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या

    March 30, 2026

    बच्ची से दरिंदगी पर हजारीबाग में आक्रोश, भाजपा के आह्वान पर ‘बंद’ का व्यापक असर

    March 30, 2026

    हजारीबाग दुष्कर्म मामला , भाजपा ने 3 अप्रैल को झारखंड बंद का किया आह्वान,

    March 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या
    • बच्ची से दरिंदगी पर हजारीबाग में आक्रोश, भाजपा के आह्वान पर ‘बंद’ का व्यापक असर
    • हजारीबाग दुष्कर्म मामला , भाजपा ने 3 अप्रैल को झारखंड बंद का किया आह्वान,
    • शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 25 महीने के निचले स्तर पर
    • नीतीश कुमार ने विधान परिषद और नितिन नवीन ने विधानसभा से दिया इस्तीफा
    • ईरान के कुवैत स्थित प्लांट पर हमले में भारतीय की मौत, संघर्ष में अब तक 8 भारतीयों की जान गई
    • तनाव बढ़ने के बीच ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते के संकेत दिए
    • अमेरिकी कांग्रेस में ईरान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर नाराजगी, सैनिकों और युद्ध शक्तियों में टकराव जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » संताल परगना में राजग का सूपड़ा साफ
    Blog

    संताल परगना में राजग का सूपड़ा साफ

    News MaatiBy News MaatiNovember 23, 2024No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दुमका। संताल परगना प्रमंडल के लगभग सभी सीटों पर भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया। संताल परगना के 18 विधानसभा सीट में से मात्र बाबा बासुकीनाथ की धरती जरमुंडी विधानसभा से भाजपा का कमल खिल सका।भाजपा के जरमुंडी प्रत्याशी देवेन्द्र कुँवर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी बादल पत्रलेख 17546 मतों से पिछड़ गए। भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुँवर 94892 मत लाकर विजयी हुए। भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र कुँवर दूसरी बार विधायक बन विधानसभा पहुंचेगे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी 77346 मत ही हासिल कर सके। वहीं जामा विधानसभा सीट से भाजपा छोड़ झामुमो से टिकट हासिल कर चुनावी मैदान में भाग्य आजमा रही डॉ लुईस मरांडी 5738 मतों से विजयी घोषित हुई। डॉ लुईस मरांडी को कुल मत 76424 मत एवं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी सुरेश मुर्मू को 70686 मत हासिल हुए। वहीं दुमका विधानसभा के झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन 14588 मतों से विजयी घोषित हुए। झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन कुल 95685 मत हासिल किया। वहीं भाजपा के प्रत्याशी सुनील सोरेन कुल 81097 मत हासिल किया। झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन 14588 मतों से जीत दूसरी बार विधानसभा पहुंचे। वहीं शिकारीपाड़ा विधानसभा प्रत्याशी आलोक कुमार सोरेन रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल किया। सांसद नलिन सोरेन के पुत्र आलोक कुमार सोरेन ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के परितोष सोरेन को 41174 मतों से हराया। झामुमो प्रत्याशी आलोक कुमार सोरेन कुल 102199 मत हासिल किया। वही भाजपा प्रत्याशी परितोष सोरेन को मात्र 61025 मत से संतोष करना पड़ा।

    जीत के जश्न में डूबे झामुमो कार्यकर्ता, जमकर हुई आतिशबाजी, खूब उड़े गुलाल उपराजधानी दुमका जिले के सभी चार विधानसभा सीट में जरमुंडी विधानसभा सीट छोड़ तीन विधानसभा पर झामुमो की जीत पर झामुमो कार्यकतार्ओं में जश्न का महौल है। झामुमो कार्यकर्ता जमकर आतिशबाजी, गुलाल लगा और मिठाई एक-दूसरे खिला खुशी मनायी। पूरा शहर जय झारखंड, वीर शिबू सोरेन जिंदाबाद, हेमंत सोरेन जिंदाबाद, बसंत सोरेन जिंदाबाद, आलोक सोरेन जिंदाबाद, लुईस मरांडी जिंदाबाद के नारे से गुंजायमान रहा। पूरा शहर हरा रंग के अबीर से सराबोर हो उठा।

    जनता, कार्यकर्ता,माता-पिता और केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद, आलोक सोरेन जीत के बाद शिकारीपाड़ा विधानसभा के झामुमो प्रत्याशी आलोक कुमार सोरेन ने विधानसभा क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ता का धन्यवाद करते हुए कहा कि खास कर माता-पिता और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के बारे में कहा कि माता-पिता का आशीर्वाद से जीत हासिल हुआ है और खासकर केंद्रीय नेतृत्व पर बोला कि केंद्रीय नेतृत्व ने भरोसा जताया, उसके लिए आभार प्रकट करता हूं।

    उन्होंने विकास को लेकर कहा कि क्षेत्र का विकास निरंतर करेंगे। पिता के अधूरे कामो को पूरा करने का काम करूंगा। बेटे की जीत पर काफी खुश है,जनता के सुख-दु:ख में रहेंगे खड़ा:सांसद सांसद नलिन सोरेन ने पुत्र आलोक सोरेन के जीत पर कहा कि बेटे की जीत से काफी खुश है।बेटे के रिकॉर्ड मतों से जीत पर काफी खुश है। क्षेत्र की जनता के साथ जिस प्रकार हम सुख-दु:ख में खड़े रहे, उसी प्रकार बेटे से कहेंगे जनता के सुख-दु:ख में खड़े रहे।जनता से भी आग्रह है कि जिस प्रकार मुझे साथ दिया, उसी प्रकार बेटे को भी साथ दें।

    जीत का श्रेय जनता, कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक को जाता है: डॉ लुईस मरांडी जीत के बाद झामुमो प्रत्याशी डॉ लुईस मराण्डी ने कहा कि चुनाव का परिणाम निकला है। विजय का श्रेय जामा विधानसभा क्षेत्र की जनता को जाता है।विजय का श्रेय विधानसभा से तमाम जनता, तमाम कार्यकतार्ओं और शुभचिंतक जो हमे किसी न किसी रूप में मदद किया है। यह जीत का श्रेय उन्हें ही जाता है।

    विधानसभा क्षेत्र की जनता व पूर्व मंत्री हरिनारायण राय की जीत:देवेंद्र कुँवर जीत के बाद जरमुंडी भाजपा प्रत्याशी देंवेंद्र कुँवर ने कहा कि जीत का कोई टेंशन नहीं है, पूर्व से विधायक का पेंशन पा रहा हूँ। मेरी जीत जरमुंडी विधानसभा की जनता की जीत है।संताल परगना के 18 सीट में एकमात्र सीट जरमुंडी भाजपा के झोली में आने को लेकर कहा कि पूर्व मंत्री हरिनारायण राय का साथ मिला। जो ऐसे लोगों का साथ संताल परगना के किसी प्रत्याशी को नहीं मिला। जीत को लेकर कहा कि जीत की खुशी क्षेत्र की जनता में है और जीत का श्रेय जनता और कार्यकतार्ओं को जाता है।

    राज्य की जनता को अलग राज्य होने के बाद से उम्मीद थी, वो सारे लाभ मिलेंगे:बसंत सोरेन जीत के बाद झामुमो के दुमका विधानसभा प्रत्याशी बसंत सोरेन ने कहा कि वर्ष 2019 में राज्य की जनता हेमंत सोरेन को जिम्मेवारी दिया। हेमंत सोरेन जी सारी जिम्मेवारी निभाते हुए लोगो के भावनाओं को देखते हुए जिम्मेवारी निभाने का काम किया।उनके भावनाओं को देखते हुए वो सारे काम किए, जो राज्य की जनता को उम्मीद थी और जरूरत थी वह काम करने का काम किया।उसी का फल है कि जनता ने दोबारा विश्वास किया। आने वाले दिनों में आप देखेंगे कि कई ऐसी योजनाए सरकार धरातल पर उतारने का काम करेगी। जिसका सीधा लाभ आखरी पायदान के इंसान तक पहुंचेगा। जिसकी लोगो को राज्य के अलग होने के समय से उम्मीद थी। राज्य की जनता को वो सारे लाभ मिलेंगे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    नीतीश कुमार ने विधान परिषद और नितिन नवीन ने विधानसभा से दिया इस्तीफा

    March 30, 2026

    ईरान के कुवैत स्थित प्लांट पर हमले में भारतीय की मौत, संघर्ष में अब तक 8 भारतीयों की जान गई

    March 30, 2026

    तनाव बढ़ने के बीच ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते के संकेत दिए

    March 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,356

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,028

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026780
    Don't Miss
    Bihar

    मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या

    By News MaatiMarch 30, 202612

    मुजफ्फरपुर । बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बेखौफ अपराधियों ने सोमवार को अहियापुर थाना क्षेत्र…

    बच्ची से दरिंदगी पर हजारीबाग में आक्रोश, भाजपा के आह्वान पर ‘बंद’ का व्यापक असर

    March 30, 2026

    हजारीबाग दुष्कर्म मामला , भाजपा ने 3 अप्रैल को झारखंड बंद का किया आह्वान,

    March 30, 2026

    शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 25 महीने के निचले स्तर पर

    March 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या

    March 30, 2026

    बच्ची से दरिंदगी पर हजारीबाग में आक्रोश, भाजपा के आह्वान पर ‘बंद’ का व्यापक असर

    March 30, 2026

    हजारीबाग दुष्कर्म मामला , भाजपा ने 3 अप्रैल को झारखंड बंद का किया आह्वान,

    March 30, 2026

    शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 25 महीने के निचले स्तर पर

    March 30, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.