
रामगढ़। रामगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार ममता देवी जीत गई हैं। उन्होंने आजसू पार्टी की सुनीता चौधरी को 6501 मतों से हराया है। उन्हें कुल 88536 वोट मिले हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुनीता चौधरी को 82035 वोट मिले।



ममता देवी ने कहा कि झारखंड की जनता ने एक बार फिर हेमंत सोरेन की सरकार को अपनी पलकों पर बिठाया है। पिछले 5 वर्षों में सरकार ने जो काम किया और महिलाओं को जो सम्मान दिया, आज उसी की बदौलत यह प्रचंड बहुमत मिला है। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भी जनता ने 2019 की तरह ही 2024 में उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया है। यह जनता की जीत है और सरकार के कार्यों का नतीजा है।

