Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गयाजी में हजारों श्रद्धालुओं ने फल्गु तट पर किया जलांजलि और पिंडदान

    September 26, 2026

    गयाजी विष्णुपद कॉरिडोर के लिए टेंडर फाइनल, जल्द शुरू होगा काम

    September 26, 2026

    जमशेदपुर के रेस्टोरेंट में फायरिंग, तीन घायल

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गयाजी में हजारों श्रद्धालुओं ने फल्गु तट पर किया जलांजलि और पिंडदान
    • गयाजी विष्णुपद कॉरिडोर के लिए टेंडर फाइनल, जल्द शुरू होगा काम
    • जमशेदपुर के रेस्टोरेंट में फायरिंग, तीन घायल
    • हादसे के बाद गोल्डन आवर में मिलेगी तत्काल मदद, 3000 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग पर होगी निगरानी
    • रांची में हाइवे किनारे खड़े वाहनों पर पुलिस की सख्ती, वसूला जुर्माना
    • CEC ज्ञानेश कुमार ने दोनों चुनाव आयुक्तों के साथ बैठकर मतभेद की अटकलों को दिया विराम, लिए बड़े फैसले
    • अब सिर्फ पीओके पर होगी बात, संयुक्त राष्ट्र में शरीफ को भारत का करारा जवाब
    • फूड इंस्पेक्टर सहित तीन सफल अभ्यर्थी गिरफ्तार, जेएसएससी व सीजीएल में अनियमितता मामले में सीआइडी का बड़ा ऐक्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » भाजपा-एनडीए की सरकार आ रही, बाबूलाल मरांडी बोले-बरहेट का रिजल्ट चौंकाने वाला आएगा
    Blog

    भाजपा-एनडीए की सरकार आ रही, बाबूलाल मरांडी बोले-बरहेट का रिजल्ट चौंकाने वाला आएगा

    News MaatiBy News MaatiNovember 21, 2024No Comments15 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड विधानसभा का चुनाव संपन्न हो गया, इसके लिए प्रदेश के मतदाताओं को आभार प्रकट करता हूं। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार जा रही है और भाजपा-एनडीए की सरकार आ रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जनता ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई। लोगों ने चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लिया। मजबूत सरकार और विकसित झारखंड बनने के लिए लोगों ने बड़ी संख्या में मतदान किया है। मरांडी बुधवार को हरमू स्थित प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे।

    उन्होंने कहा कि भाजपा और एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में भाजपा के कई राष्ट्रीय नेताओं ने चुनाव प्रचार किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छह विशाल सभा हुई। एक रोड शो किया। झारखंड जैसे छोटे राज्य में देश के प्रधानमंत्री अगर इतना समय दे रहे हैं, तो यह राजनीतिक रूप से लोकतंत्र को मजबूत करने और झारखंड के लोगों के प्रति उनके प्यार व रिश्ता को दशार्ता है। प्रधानमंत्री का अतिरिक्त गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई नेताओं की सभा झारखंड में हुई। एक लंबी फेहरिस्त है।

    झारखंड के चुनाव प्रभारी और भारत सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और प्रदेश के प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई ने भी कई सभाएं की। झारखंड के कार्यकर्ता ने भी नेताओं के साथ खूब मेहनत की।

    उन्होंने कहा कि प्रशासन को भी निश्चित रूप से बधाई देता हूं, लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री जहां से चुनाव लड़ रहे हैं, वहां से बार-बार जो शिकायत में आई उससे लगा कि मुख्यमंत्री डरे और सहमे हुए हैं। बरहेट का रिजल्ट चौंकाने वाला आएगा। लोग दांतों तले उंगली दबा लेंगे।

    बरहेट में वर्तमान मुख्यमंत्री के लोकप्रियता काफी कम हुई है। इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि उनके जो पहले प्रभारी रहे, वे जेल में बंद रहे। उसके ऊपर हजारों करोड़ों रुपया की गड़बड़ी का मामला है। वहां पर अवैध खनन करवाए हैं। ऐसे व्यक्ति वहां घूम घूम करके चुनाव के दिन में पैसे बांट रहे हैं। लोगों को धमका रहे हैं।

    एक-47 वाले राइफलधारी गार्ड को लेकर के घूम रहे हैं, जबकि चुनाव के दिन क्षेत्र से बाहर के व्यक्ति वहां घूम नहीं सकते हैं। यह पूरी तरह से निषेध है। सबको पता है। वहां से बार-बार से कहते आती रही। विधि प्रकोष्ठ की ओर से चुनाव आयोग को शिकायतें भी की गई। उसके साथ-साथ आश्चर्यजनक लगा कि काफी लोगों का नाम उन्होंने डिलीट करवाया। उसमें से वह सारे नाम हिंदू नाम हैं। जब काफी लोगों ने प्रतिवाद किया, तब एक परफॉर्म लोगों को दिया कि इसमें भरो आप वोटिंग कर सकते हो। यहां भी उसकी शिकायत हुई। जहां से मुख्यमंत्री चुनाव लड़ रहे हैं, वहां यह हाल है। वहां तो निष्पक्ष चुनाव होना चाहिए था। सबसे अधिक साफ सुथरा चुनाव होना चाहिए था। किसी तरह की शिकायत नहीं होनी चाहिए थी। हेमंत सोरेन बरहेट में भी बहुत काम किए होंगे। वहां उनका प्रचार भी नहीं करना चाहिए था, लेकिन उनके लोग राइफल लेकर घूम रहे थे और पैसे बांट रहे थे।

    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पंकज मिश्रा ने अपना दो जगह पर नाम डाल रखा है।? राजमहल और बरहेट विधानसभा में भी उनका नाम है। एक जगह पिता का नाम अलग है। यह जांच का विषय है। इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की गई है। यह भ्रष्ट आचरण है।

    उन्होंने कहा कि बरसों पहले दिए गए मेरे बयान को आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोशल मीडिया पर जारी कर रहे हैं। राजनीतिक में यह सब चलता है, लेकिन ऐन चुनाव के दिन बयान को जारी करना हेमंत सोरेन के डर को उजागर करता है। मतदाता को प्रभावित करने का उन्होंने हर संभव प्रयास किया। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि 13 और 20 नवंबर के चुनाव में जनता ने साफ कर दिया है कि हेमंत सोरेन की सरकार जा रही है। भाजपा और एनडीए की सरकार आ रही है।

    मरांडी ने राज्य महिला, युवा, मजदूर, किसान, दलित, आदिवासी, पिछड़ा सभी समाज का भाजपा और एनडीए के प्रति विश्वास जताने केलिए आभार व्यक्त किया।

    उन्होंने पार्टी के कार्यकतार्ओं,पदाधिकारियों के प्रति भी आभार प्रकट किया जिन्होंने चुनाव में अथक परिश्रम किए।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    गयाजी में हजारों श्रद्धालुओं ने फल्गु तट पर किया जलांजलि और पिंडदान

    September 26, 2026

    गयाजी विष्णुपद कॉरिडोर के लिए टेंडर फाइनल, जल्द शुरू होगा काम

    September 26, 2026

    जमशेदपुर के रेस्टोरेंट में फायरिंग, तीन घायल

    September 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,436

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,127

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025986

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026846
    Don't Miss
    Blog

    गयाजी में हजारों श्रद्धालुओं ने फल्गु तट पर किया जलांजलि और पिंडदान

    By News MaatiSeptember 26, 20266

    गयाजी। मोक्षधाम गया जी में पितृपक्ष 2026 के श्राद्ध कर्म का विधिवत आगाज हो गया।…

    गयाजी विष्णुपद कॉरिडोर के लिए टेंडर फाइनल, जल्द शुरू होगा काम

    September 26, 2026

    जमशेदपुर के रेस्टोरेंट में फायरिंग, तीन घायल

    September 26, 2026

    हादसे के बाद गोल्डन आवर में मिलेगी तत्काल मदद, 3000 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग पर होगी निगरानी

    September 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    गयाजी में हजारों श्रद्धालुओं ने फल्गु तट पर किया जलांजलि और पिंडदान

    September 26, 2026

    गयाजी विष्णुपद कॉरिडोर के लिए टेंडर फाइनल, जल्द शुरू होगा काम

    September 26, 2026

    जमशेदपुर के रेस्टोरेंट में फायरिंग, तीन घायल

    September 26, 2026

    हादसे के बाद गोल्डन आवर में मिलेगी तत्काल मदद, 3000 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग पर होगी निगरानी

    September 26, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.