Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    आयोध्या के संतो ने Kejriwal की निकाली हेकड़ी

    June 26, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नीरज कुमार बोले-चंपत राय हों या मंपत राय, अपराध करेंगे तो जेल जाएंगे

    June 26, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दिया इस्तीफा, अनिल मिश्रा ने भी छोड़ा पद

    June 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आयोध्या के संतो ने Kejriwal की निकाली हेकड़ी
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नीरज कुमार बोले-चंपत राय हों या मंपत राय, अपराध करेंगे तो जेल जाएंगे
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दिया इस्तीफा, अनिल मिश्रा ने भी छोड़ा पद
    • रामगढ़-बोकारो मार्ग पर ट्रक-पिकअप की भीषण टक्कर, सात लोगों की मौत
    • राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आठ गिरफ्तार, योगी सरकार का बड़ा ऐक्शन
    • आपातकाल लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय : अर्जुन मुंडा
    • झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व विधायक योगेंद्र साव के निष्का्सन को किया रदद
    • 135वां डूरंड कप रांची में 25 जुलाई से होगा शुरू, तैयारी को लेकर हेमंत सोरेन से मिले सेना के अधिकारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » औरंगजेब ने मंदिरों को नष्ट किया था, आलमगीर ने झारखंड को लूटा, योगी ने हेमंत सरकार पर बोला हमला
    Blog

    औरंगजेब ने मंदिरों को नष्ट किया था, आलमगीर ने झारखंड को लूटा, योगी ने हेमंत सरकार पर बोला हमला

    News MaatiBy News MaatiNovember 5, 2024Updated:November 5, 2024No Comments37 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    कोडरमा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झारखंड में जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन की सरकार को माफियाओं और भ्रष्टाचारियों का संरक्षक करार दिया है। उन्होंने मंगलवार को झारखंड की कोडरमा और बरकट्ठा विधानसभा सीट के भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लोगों से विकास, सुरक्षा, सम्मान और सुशासन के लिए राज्य में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस देश में एक औरंगजेब आया था, जिसने पवित्र मंदिरों को नष्ट किया था, और झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम ने झारखंड वासियों का पैसा लूटा। उसके नौकरों और परिवार के लोगों के पास करोड़ों रुपए के नोटों की गड्डियां बरामद हुई। लूट का इससे घटिया स्तर और क्या हो सकता है?

    उन्होंने कहा कि आज झारखंड में बालू माफिया, खनन माफिया, जंगल माफिया, संगठित अपराध में संलिप्त माफिया को सरकार का संरक्षण हासिल है। राज्य में भाजपा की सरकार बनाइए, इन माफियाओं का उसी तरह खात्मा हो जाएगा, जैसे उत्तर प्रदेश में हुआ।

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के पहले यूपी में भी यही हाल था। माफिया सीना तान कर चलते थे। गरीबों, किसानों, नौजवानों की जान की कीमत नहीं थी। 2017 में भाजपा की सरकार बनी और उसके बाद माफियाओं पर बुलडोजर चलना प्रारंभ किया। आज तमाम दुर्दांत भू-माफिया उत्तर प्रदेश की धरती छोड़ चुके हैं। कुछ जेल में है और कुछ का राम नाम सत्य हो गया है। माफिया वहां से ऐसे गायब हो गए, जैसे गधे के सिर से सींग।

    यूपी के सीएम ने कहा कि झारखंड में हो रहा चुनाव उनलोगों को जवाब देने का अवसर है, जिनको छला है। देश में जहां भी भाजपा की सरकार हैं, विकास का मॉडल दिया है। गरीबों को हिस्सा, किसानों को अधिकार और सम्मान, हर किसी को राशन और आयुष्मान की सुविधा, हर किसी के लिए मकान की गारंटी केवल भाजपा ही दे सकती है।

    हरियाणा में हाल में हुए चुनाव के नतीजों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव के पहले कई लोग कहते थे कि कांग्रेस और उसके सहयोगी जीतेंगे, लेकिन वहां की जनता ने विकास, सुरक्षा, सुव्यवस्था और सुशासन के लिए डबल इंजन की सरकार बनाई है।

    कांग्रेस पर हमला बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश आजाद होने के बाद जनता ने कांग्रेस को लंबे समय तक शासन का अवसर दिया। लेकिन उसने कभी गरीबों के लिए ईमानदारी से कोई योजना नहीं चलाई। कांग्रेस की सरकार के समय चीन देश के अंदर घुसता था। आज चीन की सेनाएं पीछे हट रही हैं। पाकिस्तान को तो भारत का नाम सुनकर कंपकंपी हो जाती है। उसे सपने आते हैं कि भारत कभी भी हम पर हमला कर सकता है। सरकार ऐसी ही होनी चाहिए , जो दुश्मन को दहला सके। कांग्रेस और उसके साथियों ने कश्मीर की समस्या खड़ी की। मोदी जी ने समाधान किया। हर नौजवान को काम, हर किसान को सम्मान, हर बहन बेटी की सुरक्षा की गारंटी भाजपा ही दे सकती है।

    उन्होंने कहा अयोध्या में 500 वर्षों के बाद भव्य दीपोत्सव आयोजित हुआ है। प्रभु रामलला सदियों बाद अपने धाम में विराजमान हो गए हैं और हर भारतवासी का सीना गर्व से चौड़ा हुआ है। अयोध्या तो बस शुरूआत है। मथुरा में भी श्रीकृष्ण लला की अपने धाम में वापसी अवश्य होगी। विरासत और विकास का समन्वय कैसे हो सकता है, सुरक्षा और सुशासन का समन्वय कैसे हो सकता है, इसका उदाहरण सिर्फ भाजपा प्रस्तुत कर सकती है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों से संपन्न और धरती आबा बिरसा मुंडा की पावन धरा झारखंड को केवल भाजपा संवार सकती है। झारखंड चुनाव के लिए घोषित भाजपा के पंचप्रण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी की गारंटी हर हाल में पूरी होती है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    आपातकाल लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय : अर्जुन मुंडा

    June 25, 2026

    झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व विधायक योगेंद्र साव के निष्का्सन को किया रदद

    June 25, 2026

    135वां डूरंड कप रांची में 25 जुलाई से होगा शुरू, तैयारी को लेकर हेमंत सोरेन से मिले सेना के अधिकारी

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,400

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,070

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025967

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026807
    Don't Miss
    India

    आयोध्या के संतो ने Kejriwal की निकाली हेकड़ी

    By News MaatiJune 26, 20263

    अयोध्या (उत्तर प्रदेश) । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के अयोध्या आगमन…

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नीरज कुमार बोले-चंपत राय हों या मंपत राय, अपराध करेंगे तो जेल जाएंगे

    June 26, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दिया इस्तीफा, अनिल मिश्रा ने भी छोड़ा पद

    June 26, 2026

    रामगढ़-बोकारो मार्ग पर ट्रक-पिकअप की भीषण टक्कर, सात लोगों की मौत

    June 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    आयोध्या के संतो ने Kejriwal की निकाली हेकड़ी

    June 26, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नीरज कुमार बोले-चंपत राय हों या मंपत राय, अपराध करेंगे तो जेल जाएंगे

    June 26, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दिया इस्तीफा, अनिल मिश्रा ने भी छोड़ा पद

    June 26, 2026

    रामगढ़-बोकारो मार्ग पर ट्रक-पिकअप की भीषण टक्कर, सात लोगों की मौत

    June 26, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.