
रांची। राज्य में मंगलवार को आधा दर्जन ठिकानों पर ईडी का ताबड़तोड़ छापा।कई अंचल अधिकारी समेत दलालों के ठिकानों पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है। रांची के जगन्नाथपुर, मोरहाबादी और पिस्का मोड़ में छापेमारी चल रही है। धनबाद में डीटीओ के ठिकानों से करोड़ों रुपये कैश बरामद। यह छापेमारी ईडी के नाम पर की गई करोड़ों रुपये की वसूली से जुड़े मामले में की जा रही है। सभी ठिकानों पर कई दस्तावेज और डिजिटल उपकरण मिले हैं, जिसकी जांच जारी है।



बता दें रविवार को रांची के पंडरा थाना में एक मामला दर्ज किया गया था. जिसमें ईडी के केस को मैनेज करने का जिक्र किया गया है। कई अंचलाधिकारी से करोड़ों रुपये की वसूली की गई है। जिसमें चार्ज शीट में नाम हटाने का हवाला दिया गया है. केस दर्ज होने के बाद जालसाजी करने वालों को पुलिस भी तलाश रही है।
बता दें रविवार को रांची के पंडरा थाना में एक मामला दर्ज किया गया था। जिसमें ईडी के केस को मैनेज करने का जिक्र किया गया है। कई अंचलाधिकारी से करोड़ों रुपये की वसूली की गई है। जिसमें चार्ज शीट में नाम हटाने का हवाला दिया गया है. केस दर्ज होने के बाद जालसाजी करने वालों को पुलिस भी तलाश रही है। वहीं, दूसरी ओर ईडी ने भी जांच शुरू कर दिया है। इस छापेमारी के बाद कई तथ्य निकल कर सामने आएंगे।
कांके जमीन घोटाले में गिरफ्तार किए गए कमलेश के करीबी जमीन कारोबारी संजीव पांडेय ने ईडी को मैनेज करने के नाम पर वकील सुजीत कुमार पर 6 करोड़ रुपए ठगी करने का आरोप लगाया है। संजीव पांडे ने सुजीत कुमार के खिलाफ दो दिन पूर्व पंडरा थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई है। अपने आवेदन में संजीव पांडे ने लिखा है कि जो रुपए ईडी को मैनेज करने के नाम पर अधिवक्ता को दिए गए थे, उसमें कांके सीओ जयकुमार राम ने अमन नाम के एक आदमी से तीन करोड़ 40 लाख नगद, एक आईफोन दिया गया था।
वहीं कांके के पूर्व सीओ और वतार्मान धनबाद डीटीओ दिवाकर द्विवेदी ने अपने भाई के माध्यम से एक करोड़ रुपए तथा नामकुम के पूर्व सीओ प्रभात भूषण सिंह ने एक करोड़ रुपए दिए थे। इसके बावजूद ईडी की चार्जशीट में सभी का नाम आ गया। जब पैसे अधिवक्ता से वापस मांगे गए तब उसने किस्तों में पैसे देने की बात कही थी, लेकिन बाद में अधिवक्ता के द्वारा दूसरे पक्ष के लोगों पर अपहरण का मामला दर्ज करवा दिया गया. रांची पुलिस अभी मामले की जांच ही कर रही थी तब तक इसमें ईडी की एंट्री हो गई । पंडरा में दर्ज एफआईआर में जितने भी लोगों के नाम हैं सबके ठिकाने पर ईडी रेड कर रही है।

