
रांची। गृह मंत्रालय ने गढ़वा एसपी दीपक पांडेय को राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए नामित किया है। उन्हें यह सम्मान वर्ष 2022 में भाकपा माओवादियों से हुई मुठभेड़ में संगठन के जोनल कमांडर को ढेर करने के लिए मिला है। उनके साथ छह और पुलिसकर्मी है, जिन्हें स्वतंत्रता दिवस के दिन सम्मानित किया जाएगा।



जब दीपक पांडेय लोहरदगा में एएसपी अभियान के तौर पर पदस्थापित थे। उस दौरान 29 दिसंबर, 2022 को उन्हें एक गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादियों का एक दस्ता लोहरदगा के बुगड़ू थाना क्षेत्र के कोरगो जंगल में है। इस सूचना के आधार पर एएसपी अभियान के नेतृत्व में जिला पुलिस बल और सीआरपीफ घटनास्थल पर पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस की भाकपा माओवादी के रविंद्र गंझु के दस्ते के साथ मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में भाकपा माओवादी के एक सब जोनल कमांडर चंद्रभान पाहन ढेर हो गया था जबकि दूसरा सबजोनल कमांडर गोविंद ब्रिजिया को पुलिस ने पकड़ लिया था।
.
11 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जायेगा। सात पुलिस कर्मियों को वीरता के लिए और 11 पुलिस कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पदक दिया जायेगा। वहीं पहली बार झारखंड फायर सर्विस के कर्मियों को वीरता पदक दिया जायेगा। इसके अलावा झारखंड अग्निशमन विभाग के फायरमैन प्यारेलाल तांबवार को वीरता पदक मिलेगा।
इन्हें मिलेगा वीरता पदक
-एसपी दीपक पांडेय
-सब इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह
- एएसआई सच्चिदानंद सिंह
- हवलदार उमेश सिंह
-सिपाही सुभाष दास - सिपाही रविंद्र टोप्पो
-सिपाही गोपाल गंझु
इन्हें मिलेगा सराहनीय सेवा पदक
-सिपाही रविंद्र कुमार सिंह
-सिपाही विमल कुमार छेत्री
-हवलदार सलोमी मिंज
-हवलदार संजय उरांव
-सिपाही हेमा रानी
-सिपाही रेखा कुमारी
-सिपाही संजीव गुप्ता
-हवलदार ऋतुराज
-हवलदार राजेंद्र राम
- हवलदार अरुण उरांव
-हवलदार संजय कुमार

