
रांची। नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने झामुमो-कांग्रेस और राजद पर निशाना साधा है। उन्होंने रविवार को ट्वीट कर कहा है कि आखिर कब तक दोहरी नीति चलेगी। उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछा है कि बांग्लादेशियों के सबसे बड़े हितैषी झामुमो-कांग्रेस-राजद व उनके नेताओं द्वारा बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर किसी ने क्या एक भी पोस्ट देखा है। गाजा से प्यार और बांग्लादेश के अल्पसंख्यक हिंदुओं से तकरार, यही है झामुमो-कांग्रेस-राजद की नीति। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशियों के सबसे बड़े हितैषी झामुमो-कांग्रेस-राजद व उनके नेताओं द्वारा बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर किसी ने क्या एक भी पोस्ट देखा है?



राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी ने ट्वीट करके कहा कि मेरे रहते किसी के भी साथ गलत और अन्याय नहीं हो सकता। किसी का भी हक और अधिकार को छीनने नही दूंगा। खासकर एक समाज तो पहले से ही गरीब है और भाजपा की गलत नीतियों का मार झेल रहा है, जिससे भाजपा बांग्लादेशी घुसपैठ का लांछन और कलंक लग रही है। वह हमारे भाई हैं। अंसारी ने कहा कि अब सबके साथ न्याय होगा। उनको हक मिलेगा। भाजपा ने 18 साल तक इनका हक छीनने का काम किया। इन्हें झूठे केस-मुकदमे में फंसाया गया। मॉब लीचिंग कराई गई।

