Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हेमन्त सोरेन ने 262 नव-चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, निष्ठा-ईमानदारी से सेवा देने का किया आह्वान

    June 24, 2026

    रोहतास जिले के डेहरी में बनेगी 12वीं सैटेलाइट टाउनशिप, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

    June 24, 2026

    मध्य प्रदेश के नीमच के युवा कलाकार की अनोखी कला, चाय से बनाई पीएम मोदी की पेंटिंग

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हेमन्त सोरेन ने 262 नव-चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, निष्ठा-ईमानदारी से सेवा देने का किया आह्वान
    • रोहतास जिले के डेहरी में बनेगी 12वीं सैटेलाइट टाउनशिप, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला
    • मध्य प्रदेश के नीमच के युवा कलाकार की अनोखी कला, चाय से बनाई पीएम मोदी की पेंटिंग
    • मुख्यमंत्री आवास घेराव मामले में आजसू नेताओं को झटका, रिवीजन याचिका खारिज
    • चर्चित बोकारो ट्रेजरी घोटाला : तीन आरोपियों को नहीं मिली बेल, याचिका खारिज
    • रिम्स में मेडिकल सीट अलॉटमेंट अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी टीम ने खंगाले दस्तावेज
    • भवन निर्माण व‍िभाग के अधीक्षण अभ‍ियंता के 6 ठिकानों पर रेड, बिहार में भ्रष्टाचार पर EOU की बड़ी कार्रवाई
    • भरत तिवारी एनकाउंटर: जगदीशपुर DSP राजेश शर्मा हटाए गए, DSP और SHO सहित पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » हिमंत विस्वा सरमा बोले -मंइयां योजना भी धोखा, हेमंत सरकार को कंप्यूटर ने भी रिजेक्ट कर दिया
    Lead News

    हिमंत विस्वा सरमा बोले -मंइयां योजना भी धोखा, हेमंत सरकार को कंप्यूटर ने भी रिजेक्ट कर दिया

    News MaatiBy News MaatiAugust 11, 2024No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    रांची। असम के मुख्यमंत्री एवं विधानसभा चुनाव के भाजपा के सह प्रभारी हिमंत विश्व सरमा ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार से राज्य के युवा निराश हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह वहां हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं, वैसी ही परिस्थितियां भारत के झारखंड, असम और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में हैं। यहां हिंदुओं की जनसंख्या घटी है। असम में हिंदू जनसंख्या में 10 फीसदी जबकि बांग्लादेश में 13 प्रतिशत की कमी आयी है।

    हिमंत ने कहा कि इतना झूठ बोलने वाला मुख्यमंत्री कहीं नहीं है। ऐसा लगता है हेमंत सोरेन रात को सपना देखते हैं और सुबह में वादा कर देते हैं लेकिन जनता जानना चाहती है कि हेमंत सोरेन सच कब बोलते हैं। असम के मुख्यमंत्री राजधानी रांची के कार्निवाल बैंक्वेट हॉल में शनिवार को भाजपा मोर्चा के तत्वावधान में युवा आक्रोश रैली योजना सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इसमें 23अगस्त को होने वाले रैली की तैयारी पर विस्तृत चर्चा की गई।

    हेमंत विस्वा सरमा ने कहा कि हेमंत सोरेन न वादा निभाते हैं न जनता से माफी मांगते हैं। मुख्यमंत्री का बोलने का तरीका डेमोक्रेटिक नहीं है। जनता को धोखा भी दे रहे और पांच लाख नौकरी, बेरोजगारी भत्ता, बांग्लादेशी घुसपैठ पर बोलने को तैयार नहीं। ऐसी सरकार यदि आगे चली तो राज्य के युवाओं का कोई भविष्य नहीं बचेगा।

    उन्होंने कहा कि मइयां योजना भी धोखा है। दो महीने तक दो हजार देने की बात कर रहे लेकिन बेटी बहनों को दलाल बिचौलिए फार्म भरने में ही एक हजार लूट ले रहे। हेमंत सरकार को कंप्यूटर ने भी रिजेक्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य की माताओं बहनों को दो हजार रुपये, नहीं बल्कि भाई और बेटे को नौकरी चाहिए। हेमंत सोरेन के पास राज्य के बेरोजगार युवाओं का पिछले 60 महीना का तीन लाख बकाया है, जिसे व्याज सहित मांगने के लिए राज्य का युवा हकदार है। युवाओं का उधार पैसा हेमंत सोरेन के घर में फंसा है।

    हिमंत ने कहा कि किसानों की ऋण माफी की बात भी धोखा है। जबतक राज्य सरकार बैंक को पैसा नहीं देगी तब तक बैंक एनओसी नहीं देता है। उन्होंने कहा कि ये वादा करने में माहिर सरकार है लेकिन निभाती तो भाजपा की सरकार है। भाजपा की सरकार जो वादा करके आती है उसे निभाती है। चाहे केंद्र की हो या फिर प्रदेशों की। उन्होंने कहा कि 23 अगस्त को राज्य का एजेंडा अब राज्य का युवा तय करेगा। आज राज्य में दो ही प्रमुख मुद्दे हैं। एक तरफ राज्य सरकार के वादा खिलाफी पर जनता में आक्रोश दूसरी तरफ घुसपैठियों से राज्य को बचाना।

    हेमंत को सन्यास दिलाने के लिए युवा संकल्पित : बाबूलाल मरांडी

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज राज्य में आम जनता परेशान है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। राज्य के युवाओं को ठगा। किसानों को ठगा।बहन-बेटियों की इज्जत लुटवाई। जल जंगल जमीन को लूटा और लुटवाया। ऐसी सरकार को राज्य हित में एक क्षण भी बने रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि पांच साल में विकास का एक उदाहरण भी हेमंत सरकार नहीं दे सकती। अब जनता का भरोसा इस सरकार से उठ चुका है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के झूठ को चौक चौराहों पर बार बार दोहराएं।

    उन्होंने कहा कि ये सरकार मोदी सरकार की नकल करने को चली वह भी नहीं कर सकी। जनता को ग्रीन कार्ड से राशन देने की बात की लेकिन एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सकी। जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। युवा शक्ति आज कमर कसकर राज्य सरकार के खिलाफ खड़ी है। हेमंत सोरेन अब खुद संन्यास नहीं ले रहे तो हमें 23 अगस्त को युवा शक्ति उन्हें सन्यास लेने केलिए बाध्य कर देगी।

    युवा नए उलगुलान और हुल के लिए संकल्पित : अमर बाउरी

    नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि झारखंड की युवा शक्ति राज्य को लुटेरों, भ्रष्टाचारियों से बचाने के लिए नए उलगुलान और हुल करने के लिए तैयार है। हेमंत सरकार ने ठग कर जनादेश लिया लेकिन न रोजगार दिया, न बेरोजगारी भत्ता दिया। यही मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने कहा था कि मेरी सरकार में कोई संविदा कर्मी जैसा शब्द नहीं होगा लेकिन आज संविदा कर्मी, पारा शिक्षक दर की ठोकरें खा रहे। लाठियां खा रहे।

    उन्होंने कहा कि पहली बार विधानसभा में युवाओं के मुद्दे पर ऐतिहासिक आंदोलन हुआ लेकिन यह सरकार तानाशाही रवैए से बाज नहीं आए। अध्यक्ष की ताकत का दुरुपयोग किया। विधायकों के धरने के दौरान सदन की बिजली पानी कटा। उन्होंने कहा कि अब राज्य का युवा लाठी गोली से डरने वाला नहीं। 23 अगस्त को राज्य के युवा हेमंत सरकार का जड़ हिला देंगे।

    हेमंत सरकार के खिलाफ रैली नहीं रैला होगा : कर्मवीर सिंह

    प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि आगामी 23 अगस्त को युवाओं की रैली नहीं रैला होगा। युवाओं का जन सैलाब हेमंत सरकार को गद्दी छोड़ने को मजबूर कर देगा। युवा मोर्चा अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सेवा और संघर्ष के लिए हमेशा तैयार रहता है। राज्य की युवाओं की आवाज आज युवा मोर्चा है। साथ ही कहा कि प्रदेश भ्रष्ट निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए युवा शक्ति तैयार है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    व्हाइट हाउस के पास फायर‍िंग, सीक्रेट सर्विस की जवाबी कार्रवाई में हमलावर ढेर

    May 24, 2026

    स्वागत है मेरे दोस्त, इटली पहुंचे PM मोदी का मेलोनी ने खास अंदाज में किया स्वागत

    May 20, 2026

    ट्रंप की हत्या पर 50 मिलियन यूरो का इनाम, ईरानी संसद में पेश किया जाएगा प्रस्ताव

    May 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,400

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,070

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025967

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026807
    Don't Miss
    Blog

    हेमन्त सोरेन ने 262 नव-चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, निष्ठा-ईमानदारी से सेवा देने का किया आह्वान

    By News MaatiJune 24, 20269

    रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बुधवार को झारखंड मंत्रालय में आयोजित एक समारोह में 262…

    रोहतास जिले के डेहरी में बनेगी 12वीं सैटेलाइट टाउनशिप, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

    June 24, 2026

    मध्य प्रदेश के नीमच के युवा कलाकार की अनोखी कला, चाय से बनाई पीएम मोदी की पेंटिंग

    June 24, 2026

    मुख्यमंत्री आवास घेराव मामले में आजसू नेताओं को झटका, रिवीजन याचिका खारिज

    June 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    हेमन्त सोरेन ने 262 नव-चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, निष्ठा-ईमानदारी से सेवा देने का किया आह्वान

    June 24, 2026

    रोहतास जिले के डेहरी में बनेगी 12वीं सैटेलाइट टाउनशिप, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

    June 24, 2026

    मध्य प्रदेश के नीमच के युवा कलाकार की अनोखी कला, चाय से बनाई पीएम मोदी की पेंटिंग

    June 24, 2026

    मुख्यमंत्री आवास घेराव मामले में आजसू नेताओं को झटका, रिवीजन याचिका खारिज

    June 24, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.