Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आठ गिरफ्तार, योगी सरकार का बड़ा ऐक्शन

    June 25, 2026

    आपातकाल लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय : अर्जुन मुंडा

    June 25, 2026

    झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व विधायक योगेंद्र साव के निष्का्सन को किया रदद

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आठ गिरफ्तार, योगी सरकार का बड़ा ऐक्शन
    • आपातकाल लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय : अर्जुन मुंडा
    • झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व विधायक योगेंद्र साव के निष्का्सन को किया रदद
    • 135वां डूरंड कप रांची में 25 जुलाई से होगा शुरू, तैयारी को लेकर हेमंत सोरेन से मिले सेना के अधिकारी
    • तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं सूर्यवंशी, कल खत्म हो सकता है इंतजार
    • रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार ने दिया इस्तीफा, एकेडमिक डीन डॉ. डीके सिन्हा बने प्रभारी निदेशक
    • जिंदल स्टेनलेस स्टील के मुख्य वित्तीय अधिकारी बने कुंजल मेहता
    • दादी ने संविधान की धज्जियां उड़ाईं, राहुल गांधी मांगें माफी : नड्डा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का शपथ आज, मोहम्मद यूनुस ने की शांति अपील
    Blog

    बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का शपथ आज, मोहम्मद यूनुस ने की शांति अपील

    News MaatiBy News MaatiAugust 7, 2024Updated:August 8, 2024No Comments20 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ढाका। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार गुरुवार को शपथ लेगी। सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमां ने यह जानकारी दी। जनरल वकार ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि अंतरिम सरकार गुरुवार रात आठ बजे शपथ ले सकती है। उन्होंने कहा कि सलाहकार परिषद में 15 सदस्य शामिल किए जा सकते हैं। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने मंगलवार को अर्थशास्त्री यूनुस (84) को अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त किया था। इस बीच, मोहम्मद यूनुस ने बुधवार को सभी से शांति कायम करने और हर प्रकार की हिंसा से बचने की अपील की। यूनुस ने कहा, आइए इस नई जीत का सर्वोत्तम उपयोग करें। हम अपनी किसी गलती की वजह से इस जीत को व्यर्थ न जाने दें। यूनुस के प्रभार संभालने के लिए पेरिस से गुरुवार को स्वदेश लौटने की संभावना है।

    शीर्ष पुलिस अफसर बदले गये : अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) ए.के.एम. शाहीदुर रहमान को मौजूदा संकट से निपटने के लिए बांग्लादेश पुलिस का शीर्ष अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने पुलिस बल के प्रत्येक सदस्य से धीरे-धीरे ड्यूटी पर लौटने और सार्वजनिक सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति बहाल करने के काम में जुटने का आह्वान किया है। इस बीच, बांग्लादेश स्काउट्स के सदस्यों समेत छात्रों को कई स्थानों पर यातायात प्रबंधन करते हुए देखा गया। बुधवार को सुरक्षाबल में हुए ताजा फेरबदल के तहत रहमान को अब रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मोहम्मद मोईन उल हसन ढाका मेट्रोपोलिटन पुलिस के आयुक्त के रूप में हबीबुर रहमान का स्थान लेंगे।

    छात्रों ने यातायात प्रबंधन संभाला : इससे पहले बांग्लादेश में छात्रों ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन स्वयंसेवकों के रूप में यातायात प्रबंधन किया। वहीं, एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने पुलिस बल के प्रत्येक सदस्य से धीरे-धीरे ड्यूटी पर लौटने और कानून-व्यवस्था की स्थिति बहाल करने का आह्वान किया। स्थानीय मीडिया में आई खबरों के अनुसार, सोमवार को शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद बांग्लादेश में अराजकता चरम पर है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने या यातायात का प्रबंधन करने के लिए पुलिसकर्मी उपलब्ध नहीं हैं।
    खालिदा जिया ने रैली को किया संबोधित : अपनी कट्टर प्रतिद्वंद्वी हसीना के सत्ता से बेदखल होने के बाद जेल से रिहा हुईं पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया ने ढाका में अपनी पार्टी की एक विशाल रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देश के पुनर्निर्माण के लिए शांति की अपील की। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष जिया ने कहा कि मुझे अब रिहा कर दिया गया है। मैं उन बहादुर लोगों को धन्यवाद देना चाहती हूं जो असंभव को संभव बनाने के लिए करो या मरो के संघर्ष में थे।
    उन्होंने कहा कि यह जीत हमारे लिए लूट, भ्रष्टाचार और बीमार राजनीति से पार पाने की नई संभावना लेकर आई है। हमें इस देश को एक समृद्ध देश बनाने की जरूरत है। जिया ने यह भी कहा कि कोई विनाश नहीं, कोई आक्रोश नहीं और कोई प्रतिशोध नहीं, हमें अपने देश के पुनर्निर्माण के लिए प्रेम व शांति की जरूरत है।
    सांसत में कारोबारी प्रतिष्ठान : इस बीच, कारोबारी प्रतिष्ठानों ने पिछले दो दिन में फैक्टरियों में आगजनी की घटनाओं के बीच बुधवार को कानून एवं व्यवस्था तुरंत बहाल करने की मांग की, ताकि उनकी उत्पादन इकाइयों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। मीडिया ने इंटरनेशनल चैंबर आॅफ कॉमर्स, बांग्लादेश’ के हवाले से बताया कि कारोबारियों ने कहा है कि उन्होंने आज खासतौर से कपड़ों की फैक्टरियां खोलीं, लेकिन अशांति और तोड़फोड़ के डर के कारण कई फैक्टरी का संचालन संभव नहीं है।

    बैंक के शीर्ष अधिकारियों के इस्तीफे : कार्यालयों को फिर से खोले जाने के बाद दूसरे दिन बुधवार को बांग्लादेश बैंक में अराजकता की स्थिति पैदा हो गई। डिप्टी गवर्नर काजी सईदुर रहमान सहित बांग्लादेश बैंक के छह शीर्ष अधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया। बांग्लादेश बैंक के सैकड़ों अधिकारी बैंक गवर्नर के
    कार्यालय में घुस गए, जिससे कई डिप्टी गवर्नर को कार्यालय छोड़ना पड़ा।

    अवामी लीग के 29 समर्थकों के शव बरामद : वहीं, मंगलवार को देश के कई हिस्सों से हसीना की आवामी लीग पार्टी के कम से कम 29 समर्थकों के शव बरामद हुए। इससे सरकारी नौकरियों में आरक्षण व्यवस्था को लेकर जुलाई में शुरू हुए प्रदर्शन के हिंसक होने से अब तक मारे गए लागों की संख्या बढ़कर 469 हो गई है। मंगलवार को अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा के ज्यादा मामले सामने आने की बात कही गई।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    आपातकाल लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय : अर्जुन मुंडा

    June 25, 2026

    झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व विधायक योगेंद्र साव के निष्का्सन को किया रदद

    June 25, 2026

    135वां डूरंड कप रांची में 25 जुलाई से होगा शुरू, तैयारी को लेकर हेमंत सोरेन से मिले सेना के अधिकारी

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,400

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,070

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025967

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026807
    Don't Miss
    India

    राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आठ गिरफ्तार, योगी सरकार का बड़ा ऐक्शन

    By News MaatiJune 25, 20267

    अयोध्या। राम मंदिर चंदा चोरी मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया। इनके…

    आपातकाल लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय : अर्जुन मुंडा

    June 25, 2026

    झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व विधायक योगेंद्र साव के निष्का्सन को किया रदद

    June 25, 2026

    135वां डूरंड कप रांची में 25 जुलाई से होगा शुरू, तैयारी को लेकर हेमंत सोरेन से मिले सेना के अधिकारी

    June 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आठ गिरफ्तार, योगी सरकार का बड़ा ऐक्शन

    June 25, 2026

    आपातकाल लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय : अर्जुन मुंडा

    June 25, 2026

    झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व विधायक योगेंद्र साव के निष्का्सन को किया रदद

    June 25, 2026

    135वां डूरंड कप रांची में 25 जुलाई से होगा शुरू, तैयारी को लेकर हेमंत सोरेन से मिले सेना के अधिकारी

    June 25, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.