Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जब तक सूरज चांद रहेगा शहीद निर्मल महतो का नाम रहेगा : हेमंत सोरेन

    August 8, 2026

    जेपीएससी-जेएसएसी विवाद : आंदोलित छात्रों के बीच रांची पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- आपकी आवाज जायज

    August 8, 2026

    ट्रंप ने फिर फोड़ा ट्रैरिफ बम, पांच देशों पर अमेरिका लगायेगा 100 प्रतिशत शुल्क

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जब तक सूरज चांद रहेगा शहीद निर्मल महतो का नाम रहेगा : हेमंत सोरेन
    • जेपीएससी-जेएसएसी विवाद : आंदोलित छात्रों के बीच रांची पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- आपकी आवाज जायज
    • ट्रंप ने फिर फोड़ा ट्रैरिफ बम, पांच देशों पर अमेरिका लगायेगा 100 प्रतिशत शुल्क
    • सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जेपीएससी विवाद, सीबीआई जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग
    • कुजू के मंगरदाहा में750 टन अवैध कोयला जब्त, तस्करों में मचा हड़कंपकुजू
    • जो सीखेगा वो जीतेगा, जिंदगी की परीक्षा में सब कुछ आउट ऑफ सिलेबस; IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में युवाओं को PM मोदी का संदेश
    • मप्र में देवास के तेल कारोबारी अशोक जैन की 19.44 करोड़ की संपत्ति कुर्क
    • यूपीआई पर ग्राहकों और छोटे व्यापारियों के लिए कोई शुल्क नहीं
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के प्रमुख बने नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस, भारत समर्थक जनरल बर्खास्त और मशहूर हिंदू गायक का घर जलाया
    International

    बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के प्रमुख बने नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस, भारत समर्थक जनरल बर्खास्त और मशहूर हिंदू गायक का घर जलाया

    News MaatiBy News MaatiAugust 7, 2024No Comments25 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    ढाका। नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख, राष्ट्रपति शहाबुद्दीन ने देर रात किया ऐलान। बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त किया है। राष्ट्रपति के प्रेस सचिव ने मंगलवार रात को यह जानकारी दी। प्रेस सचिव मोहम्मद जैनुल आब्दीन ने बताया कि यह निर्णय राष्ट्रपति शहाबुद्दीन और भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन के 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई बैठक में किया गया। इस बैठक में तीनों सशस्त्र बलों के प्रमुख भी मौजूद थे।

    चार घंटे चली बैठक के बाद प्रेस सचिव ने कहा, राष्ट्रपति ने डॉ. यूनुस को अंतरिम सरकार का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया। उन्होंने कहा कि अंतरिम सरकार के अन्य सदस्यों के नाम विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ विचार-विमर्श के बाद तय किए जाएंगे। सरकारी समाचार एजेंसी बीएसएस के अनुसार, राष्ट्रपति 1971 के मुक्ति संग्राम के कम से कम एक सेनानी को कैबिनेट के सलाहकार के रूप में शामिल करने के पक्ष में हैं।

    बैठक के दौरान सेना प्रमुख जनरल वकर-उज-जमान, नौसेना प्रमुख एडमिरल एम. नजमुल हसन, एयर चीफ मार्शल हसन महमूद खान, ढाका विश्वविद्यालय के विधि विभाग के प्रोफेसर आसिफ नजरूल और अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग के प्रोफेसर तंजीम उद्दीन खान मौजूद थे। यूनूस नोबेल पुरस्कार विजेता हैं, जिन्हें सबसे गरीब लोगों का बैंकर भी कहा जाता है। यूनुस (83) हसीना के कटु आलोचक और विरोधी माने जाते हैं। उन्होंने हसीना के इस्तीफे को देश का ह्यह्यदूसरा मुक्ति दिवस बताया है।

    सेना के शीर्ष पदों पर भी बड़ा फेरबदल किया गया है। राष्ट्रीय दूरसंचार निगरानी केंद्र के महानिदेशक मेजर जनरल जियाउल अहसन को सेवा से मुक्त कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद सैफुल आलम को विदेश मंत्रालय में नियुक्त किया गया है। लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद मुजीबुर रहमान को सेना प्रशिक्षण कमान का जीओसी नियुक्त किया गया। लेफ्टिनेंट जनरल अहमद तबरेज को सेना का क्वार्टरमास्टर जनरल, लेफ्टिनेंट जनरल मिजानुर रहमान शमीम को सेना का चीफ आॅफ जनरल स्टाफ, लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद शाहीनुल हक को कमांडर एनडीसी और मेजर जनरल एएसएम रिदवानुर रहमान को एनटीएमसी का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

    विरोध प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या 440 हुई बांग्लादेश में सरकार विरोधी प्रदर्शन में मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 440 हो गई। हिंसा प्रभावित देश में सेना स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई है। इस बीच, सेना ने गश्त बढ़ा दी है। प्रदर्शनकारियों ने राजधानी में स्थित हसीना के आवास सुधा सदन और अन्य प्रतिष्ठानों पर हमला कर तोड़फोड़ और आगजनी की।

    कट्टरपंथियों की भीड़ ने ढाका के धानमंडी में प्रख्यात बांग्लादेशी गायक राहुल आनंद के 140 साल पुराने घर पर हमला किया है। उपद्रवियों ने हिंदू गायक के घर में आग लगा दी, जिसमें 3000 से ज्यादा संगीत वाद्ययंत्र जलाकर राख कर दिए गए। आग लगाने से पहले उनके घर में लूटपाट भी की गई। बवाली फर्नीचर तक उठा ले गए। राहुल आनंद के परिवार ने किसी तरह अपनी जान बचाई है। बांग्लादेश के प्रमुख अंग्रेजी अखबार डेली स्टार ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि राहुल आनंद का घर सांस्कृतिक केंद्र हुआ करता था। उसे लूटा गया और जला दिया गया। राहुल आनंद के बैंड जोलर गान के संस्थापक सदस्यों में से एक सैफुल इस्लाम जरनाल ने डेली स्टार को बताया कि ‘राहुल दा और उनका परिवार सदमे में है और एक गुप्त स्थान पर शरण ले रहा है, जिसके बारे में केवल कुछ लोग ही जानते हैं। हम भी तक उनसे संपर्क नहीं कर पाए हैं। यह उनका घर भी नहीं था। यह एक किराए का मकान था, जिसमें वे दशकों से रह रहे थे।’ जरनाल ने कहा, ‘मुझे पता चला कि घटना शाम के 4 बजे के आसपास हुई। मैंने जो सुना है, उसके अनुसार गुंडो के एक समूह ने घर पर हमला किया। राहुल दा, शुक्ला दी (राहुल की पत्नी, तोता (बेटा) और परिवार के अन्य सदस्य किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे।

    10 हिंदू मंदिरों पर हमला : बांग्लादेश से आ रही रिपोर्ट के अनुसार, दो दिनों की हिंसा के दौरान कम से कम 97 जगहों पर अल्पसंख्यकों के घरों और दुकानों पर हमला किया गया। तोड़फोड़ की गई और लूटपाट की गई। कम से कम 10 हिंदू मंदिरों पर हमला किया गया। बागेरहाट में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। अहमदिया घरों को भी निशाना बनाया गया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    होर्मुज पर समझौता, ईरान-ओमान ने निकाला बीच का रास्ता

    August 6, 2026

    होर्मुज को लेकर बड़ी खबर… ब्रेंट क्रूड $80 प्रति बैरल के नीचे फिसला

    August 5, 2026

    ईरान से समझौते पर बनी सहमति, होर्मुज पूरी तरह खोला जाएगा… ट्रंप ने किया पोस्ट

    August 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,422

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,103

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025983

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026828
    Don't Miss
    Blog

    जब तक सूरज चांद रहेगा शहीद निर्मल महतो का नाम रहेगा : हेमंत सोरेन

    By News MaatiAugust 8, 202612

    जमशेदपुर। शहीद निर्मल महतो के 39वें शहादत दिवस पर शनिवार को जमशेदपुर के उलियान में…

    जेपीएससी-जेएसएसी विवाद : आंदोलित छात्रों के बीच रांची पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- आपकी आवाज जायज

    August 8, 2026

    ट्रंप ने फिर फोड़ा ट्रैरिफ बम, पांच देशों पर अमेरिका लगायेगा 100 प्रतिशत शुल्क

    August 8, 2026

    सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जेपीएससी विवाद, सीबीआई जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग

    August 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    जब तक सूरज चांद रहेगा शहीद निर्मल महतो का नाम रहेगा : हेमंत सोरेन

    August 8, 2026

    जेपीएससी-जेएसएसी विवाद : आंदोलित छात्रों के बीच रांची पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- आपकी आवाज जायज

    August 8, 2026

    ट्रंप ने फिर फोड़ा ट्रैरिफ बम, पांच देशों पर अमेरिका लगायेगा 100 प्रतिशत शुल्क

    August 8, 2026

    सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जेपीएससी विवाद, सीबीआई जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग

    August 8, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.