
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को विधानसभा परिसर से “झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (जेएमएमएसवाई) के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए 10 एलईडी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन सभी एलईडी वाहनों के माध्यम से रांची, रामगढ़ एवं खूंटी जिला के विभिन्न क्षेत्रों में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।



सभी जिलों के उपायुक्तों ने अपने-अपने जिलों में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के बृहद प्रचार-प्रसार के लिए आज एलईडी वाहनों हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस प्रकार आज से पूरे राज्य में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” का व्यापक प्रचार-प्रसार की शुरूआत हुई है।
इस अवसर पर झारखंड विधान सभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, मंत्री, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग बेबी देवी, विधायक सविता महतो, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक अम्बा प्रसाद, विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, सचिव मनोज कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

