
लातेहार (झारखंड): झारखंड के लातेहार जिले में कांवड़ियों के वाहन के उच्च वोल्टेज वाले तार के संपर्क में आने से बृहस्पतिवार तड़के दो नाबालिग सहित पांच कावंड़ियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।



यह हादसा बालूमाथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तम तम टोला में तड़के करीब तीन बजे हुआ। घटना में तीन लोग झुलस भी गए।
कांवड़िये देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर से लौट रहे थे तभी उनका वाहन बिजली के खंभे से टकरा गया।
बालूमाथ के उप-मंडल पुलिस अधिकारी आशुतोष कुमार सत्यम ने बताया,‘‘ तेज वोल्टेज वाला तार उनके वाहन पर गिर गया, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य झुलस गए।’’ पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

