Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भाजपा ने झारखंड बनाया, उसे संवारने की जिम्मेदारी भी हमारी, नितिन नवीन ने पंचायत से संसद तक संगठन मजबूत करने का दिया मंत्र

    October 24, 2026

    बिहार में 4,092 करोड़ रुपये के निवेश का रास्ता साफ, 12 औद्योगिक इकाइयों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर

    October 24, 2026

    अब बंगाल के बाद मिशन झारखंड, नितिन नवीन ने नेताओं और कार्यकर्ताओं में भरा जोश

    October 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भाजपा ने झारखंड बनाया, उसे संवारने की जिम्मेदारी भी हमारी, नितिन नवीन ने पंचायत से संसद तक संगठन मजबूत करने का दिया मंत्र
    • बिहार में 4,092 करोड़ रुपये के निवेश का रास्ता साफ, 12 औद्योगिक इकाइयों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर
    • अब बंगाल के बाद मिशन झारखंड, नितिन नवीन ने नेताओं और कार्यकर्ताओं में भरा जोश
    • गयाजी में 1,670 एकड़ में विकसित होगी औद्योगिक नगरी, मुख्यमंत्री ने इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी का किया उद्घाटन
    • पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर के जन्मदिन पर हमीरपुर में 30 महिला खिलाड़ी सम्मानित
    • तिलक-नीतीश ने भारत को दिलाई धमाकेदार जीत, न्यूजीलैंड के जबड़े से छीना मैच
    • जदयू ने अनंत सिंह को दिखाया बाहर का रास्ता, विधानसभा सदस्यता समाप्त करने की अनुशंसा
    • जदयू ने अनंत सिंह को दिखाया बाहर का रास्ता, विधानसभा सदस्यता समाप्त करने की अनुशंसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » हिमाचल: कुल्लू में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में पुल और अस्थायी छप्पर बहे
    Lead News

    हिमाचल: कुल्लू में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में पुल और अस्थायी छप्पर बहे

    News MaatiBy News MaatiJuly 30, 2024No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शिमला: हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिले के तोश नाला में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में पैदल पार करने वाला एक पुल और तीन अस्थायी छप्पर बह गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कुल्लू के उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने बताया कि यह घटना सुबह मणिकरण के तोश इलाके में हुई और इसमें किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।

    उन्होंने बताया कि स्थिति का आकलन करने के लिए एक टीम घटनास्थल पर भेजी गई है। उन्होंने कहा, ‘‘लोगों से हमारी अपील है कि वे नदियों एवं नालों से दूर रहें और नालों के पास अस्थायी ढांचे न बनाएं।’’

    उपायुक्त ने कहा कि मानसून के दौरान निर्माण गतिविधि प्रतिबंधित है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

    स्थानीय मौसम विभाग ने बुधवार और बृहस्पतिवार को राज्य के सात जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताते हुए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।

    मौसम विभाग ने दो और तीन अगस्त को भी अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताते हुए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है।

    मौसम विभाग ने कहा कि अगले चार से पांच दिन में मानसून की गतिविधियां तेज होने की संभावना है और बड़े पैमाने पर वर्षा होगी।

    मौसम विभाग ने कहा कि बुधवार और बृहस्पतिवार को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

    विभाग ने कुल्लू, सोलन, सिरमौर, शिमला और किन्नौर जिलों के संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन और अचानक बाढ़ की संभावना जताई है तथा निचले इलाकों में तेज हवाएं चलने एवं जलभराव के कारण बागानों और खड़ी फसलों, कमजोर संरचनाओं और कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचने की चेतावनी भी दी है।

    इस बीच, राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार शाम से शिमला, सराहन और रोहड़ू में 12 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि संगड़ाह (10 मिमी), जोगिंदर नगर (आठ मिमी), सैंज (6.5 मिमी), मनाली (छह मिमी), रामपुर (5.8 मिमी), धर्मशाला (5.4 मिमी) और गोहर (पांच मिमी) में भी बारिश दर्ज की गई।

    सोमवार शाम तक दर्ज आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 27 जून को मानसून की शुरुआत के बाद पिछले एक महीने में बारिश से संबंधित घटनाओं में 62 लोगों की मौत हुई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, मानसून में राज्य को 425 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    अस्पताल के इलाज का खर्च प्रमुखता से प्रदर्शित करें, केंद्र ने सभी राज्यों को दिए निर्देश

    October 12, 2026

    SC में एसआईआर पर विपक्ष के झूठ का पर्दाफाश, CJI ने लगाई फटकार, फॉर्म 6 न हमने मंजूर किया ना खारिज

    October 12, 2026

    सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे, नवरात्र के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

    October 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,445

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,141

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025989

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026850
    Don't Miss
    Blog

    भाजपा ने झारखंड बनाया, उसे संवारने की जिम्मेदारी भी हमारी, नितिन नवीन ने पंचायत से संसद तक संगठन मजबूत करने का दिया मंत्र

    By News MaatiOctober 24, 20262

    रांची। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि जिस झारखंड की स्थापना पूर्व…

    बिहार में 4,092 करोड़ रुपये के निवेश का रास्ता साफ, 12 औद्योगिक इकाइयों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर

    October 24, 2026

    अब बंगाल के बाद मिशन झारखंड, नितिन नवीन ने नेताओं और कार्यकर्ताओं में भरा जोश

    October 24, 2026

    गयाजी में 1,670 एकड़ में विकसित होगी औद्योगिक नगरी, मुख्यमंत्री ने इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी का किया उद्घाटन

    October 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    भाजपा ने झारखंड बनाया, उसे संवारने की जिम्मेदारी भी हमारी, नितिन नवीन ने पंचायत से संसद तक संगठन मजबूत करने का दिया मंत्र

    October 24, 2026

    बिहार में 4,092 करोड़ रुपये के निवेश का रास्ता साफ, 12 औद्योगिक इकाइयों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर

    October 24, 2026

    अब बंगाल के बाद मिशन झारखंड, नितिन नवीन ने नेताओं और कार्यकर्ताओं में भरा जोश

    October 24, 2026

    गयाजी में 1,670 एकड़ में विकसित होगी औद्योगिक नगरी, मुख्यमंत्री ने इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी का किया उद्घाटन

    October 24, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.