
मुंबई: एयर इंडिया ने अपनी दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को उड़ान के यात्रियों को ले जाने के लिए मुंबई से एक राहत उड़ान रवाना की है।



ये यात्री बृहस्पतिवार से रूस के क्रास्नोयार्स्क अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (केजेए) पर फंसे हुए हैं।
एयर इंडिया के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि राहत विमान एआई 1179 यहां छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दोपहर 12.52 बजे रवाना हुआ और रूसी शहर क्रास्नोयार्स्क स्थित हवाई अड्डे पर स्थानीय समय अनुसार रात लगभग आठ बजे पहुंचने की संभावना है।

