
रांची। बोकारो में गुरुवार को दिनदहाड़े एक लोहा कारोबारी की हत्या। मृतककी पहचान शंकर रवानी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सेक्टर 9 में बाइक और कार सवार अपराधियों ने शंकर रवानी की गुरुवार की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद कारोबारी को लहूलुहान स्थिति में बोकारो जनरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।



हरला थाना क्षेत्र के हटिया मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय के पास बेखौफ अपराधियों ने गुरुवार सुबह साढ़े सात बजे शंकर रवानी को आपराधिक छवि के युवक की हत्या कर दी। मृतक को कुल 13 गोली मारकर अपराधी स्विफ्ट डिजायर कार व अपाची मोटरसाइकिल से फरार हो गए। वर्ष 2023 नवंबर में भी मृतक पर गोली चलाई गई थी। जिसमें उसके बैक व पैर में गोली लगी थी, वो उस घटना में सुरक्षित रहा।
मृतक सुबह स्कॉर्पियो की धुलाई करवा रहा था। इस बीच चंद्रपुर की ओर से स्विफ्ट डिजायर कार आकर रुका। कार से उतरकर दो अपराधियों ने पिस्टल से गोलियों की बौछार कर दी। मृतक वहीं लहूलुहान होकर गिर गया। इसके बाद अपाचे सवार दो अपराधी पहुंचकर शंकर रवानी के कनपटी में सटाकर गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गए। मृतक आपराधिक छवि का युवक था। कई हत्याओं के मामले में आरोपी व सजायाफ्ता भी रहा है। फिलहाल वह उत्तरी क्षेत्र में विस्थापित राजनीति से जुड़ा हुआ था। घटना के विरोध में उसके समर्थक बीजीएच से नया मोड़ पहुंचकर सड़क को जाम कर अपराधियों के तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर डटे हैं।
इधर घटना के बाद धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने फोन पर बोकारो एसपी पूज्य प्रकाश को फटकार लगाया। सांसद ने कहा कि पुलिस कार्यशैली व शिथिलता की वजह से घटना हुई है। उन्होंने एसपी पर सीधे तौर पर घटना का जवाबदेही सौंपते हुए कहा कि मृतक के खिलाफ प्राणघातक हमले के बाद एसपी को फोन की गई थी। परंतु एसपी ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। नतीजा में उसकी हत्या कर दी गई। ऐसे में वो वर्दी पहनने के लायक नहीं है। सांसद ने कहा कि दिनदहाड़े घटी इस घटना पर वो डीजीपी से बात करेंगे।

